Chandrayaan-3 Landing Update: स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से हुआ कम्युनिकेशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के चारों ओर पहले से मौजूद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के साथ संचार स्थापित किया है। चंद्रयान -2 भारत के चंद्र मिशन का पिछला संस्करण है जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। इसकी लॉन्चिंग सफल नहीं हो पाई थी। चंद्रमा के ऊपर मंडरा रहे चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने आधिकारिक तौर पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित कर लिया है। अब इसरो के पास प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलावा लैंडर तक पहुंचने का एक और रास्ता है।इसे भी पढ़ें: ISRO के चंद्रयान 3 मिशन का प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक, यूजर्स बोले- दुश्मन बॉर्डर पर ही नहीं देश के अंदर भी है, दीमक की तरह!इसरो ने जानकारी दी है कि चांद की तरफ बढ़ रहा यान-3 की चंद्रयान-2 के आर्बिटर से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है। दोनों के बीच दो तरफा संवाद हुआ है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है। ‘आपका स्वागत है दोस्त!’ Ch-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से Ch-3 LM का स्वागत किया।  इसरो ने कहा कि अब बेंगलुरु स्थित मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) के पास अब लैंडर मॉड्यूल यानी विक्रम से बात करने के कई रास्ते हो गए हैं।इसे भी पढ़ें: Luna 25 Crash: 47 साल पहले रूस लेकर आया 170 ग्राम धूल, इस बार कैसे हुआ मून मिशन का दुखद अंत, चंद्रयान 3 की Live लैंडिंग पर ISRO ने क्या कहालगभग हाथ की पहुंच के अंदर हैकेंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा के सुदूर हिस्से की नई ली गई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि चंद्रमा अब लगभग हाथ की पहुंच के भीतर है। चंद्रमा के दूरवर्ती क्षेत्र की नवीनतम छवियां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन और अवॉइडेंस कैमरा द्वारा कैप्चर की गईं।Chandrayaan-3 Mission:‘Welcome, buddy!’Ch-2 orbiter formally welcomed Ch-3 LM.Two-way communication between the two is established. MOX has now more routes to reach the LM. Update: Live telecast of Landing event begins at 17:20 Hrs. IST.#Chandrayaan_3 #Ch3— ISRO (@isro) August 21, 2023