मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले केस की जांच करेगी CBI, वायरल वीडियो बनाने वाला मोबाइल बरामद

इंफाल: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। अधिकारियों ने बताया कि सरकार राज्य से बाहर सुनवाई का अनुरोध करेगी। अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के संपर्क में है, मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत महत्वपूर्ण चरण में है। इसके अलावा पूरी घटना का वीडियो जिस मोबाइल से बनाया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही वीडियो शूट करने वाले शख्स को भी अरेस्ट कर लिया गया है।मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। जिस मोबाइल फोन से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, वह बरामद हो गया है। पुलिस ने फोन अब सीबीआई को सौंप दिया है। कहा जा रहा है कि जिस फोन से वीडियो लीक किया गया था, उसकी जांच कर पूरी घटना का पता लगाया जाएगा।दो समूहों के बीच गोलीबारीमणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर यहां फौबाकचाओ इखाई में हुई गोलीबारी के दौरान एक घर को भी जला दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी में शामिल भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब तक 160 की मौतअधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान तेरा खोंगसांगबी के समीप स्थित घर में आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि घटना में कोई हताहत तो नहीं है। मणिपुर में करीब तीन महीने पहले कुकी और मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़की थी और तब से इसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।