जातिगत समीकरण, महिला सशक्तिकरण, RSS… पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को BJP ने क्यों चुना सीएम चेहरा?

नई दिल्ली: आज दिल्ली के नए सीएम के नाम से सस्पेंस उठ गया है। बीजेपी विधायक होंगी। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनाकर एक साथ कई संदेश दिए हैं। आरएसएस ने नाम प्रस्तावित कियारेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत में एक प्रमुख विद्यार्थी संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंधित है। आरएसएस की सहमति के बाद ही बीजेपी हाईकमान ने रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी दी। वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने महिला वोटर्स को साधने की कोशिश की है। साथ ही राजनीतिक जातिगत समीकरण को भी संतुलित किया है।महिला वोटरों को संदेशबीजेपी की नीति आधी आबादी को आगे बढ़ाना है। दिल्ली चुनाव महिलाओं के ईर्दगिर्द था। चुनाव में महिलाओं के मुद्दे अहम थे। बीजेपी ने कई वादें महिलाओं के लिए किए थे। इनमें 2500 रुपये हर महीने देने वाला वादा अहम था। बीजेपी ने महिलाओं के भरोसे को मजबूत किया। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण के बाद रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने पूरे देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 48 सीटें जीतीं है। इसमें पार्टी को कुल 45.56 प्रतिशत वोट मिला है। इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि बीजेपी ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी। इसलिए बीजेपी ने महिला सीएम का चयन किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में बीजेपी की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वैश्य समुदाय बीजेपी का कोर वोट बैंकपूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह रेखा गुप्ता भी वैश्य समुदाय से आती हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में अच्छी पैठ रखता हैं। यह हमेशा से बीजेपी का कोर वोट बैंक रहा है। इसलिए बीजेपी हाईकमान ने रेखा गुप्ता को चुना है। बीजेपी 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है। कौन हैं रेखा गुप्ता? दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था। रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालय, पार्क और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया।