ओडिशा के संबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने बताया कि आज सुबह एक कार के नहर में गिरने के की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों के शवों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में रखा गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक शादी से लोट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।Odisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur district during early hours today. Victims were returning after attending a wedding function: Prabhas Dansena, Sub-Collector, Sambalpur pic.twitter.com/pZIh8k7FFB— ANI (@ANI) March 31, 2023
सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड अंतर्गत बरधरा गांव के रहने वाले थे और मृतकों में दो मृतक भाई थे। यह लोग कार में सवार होकर संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के असल कारणों का अभी पता नहीं चला है। वाहन का चालक लापता है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चालक का पता लगने के बाद ही हादसे के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।घटना की जानकारी देते हुए जीवित बचे लोगों में से एक ने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हालांकि बारात के करीब 80 सदस्य 5 से 6 वाहनों में दूल्हे के साथ गए थे, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही हादसे का वाहन विवाह समारोह से निकल गया।