नई दिल्ली : ऊंटनी के दूध (Camel Milk) के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ऊंटनी के दूध की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इसका बिजनस कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं। ऊंटनी का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस दूध की कीमत () 2500 रुपये लीटर तक है। पूरी दुनिया में हर साल ऊंटनी के सिर्फ 30 लाख टन दूध का ही उत्पादन होता है। विदेशों में भी इस दूध की काफी मांग है। लेकिन क्या आप ऊंट/ऊंटनी के आंसू की कीमत जानते हैं? ऊंट के आंसू बहुत स्पेशल होते हैं। इनमें सांप के जहर (Snake Venom) को काटने की ताकत होती है। दुबई की सेट्रल वेटेनरी रिसर्च लैबोरेटरी ने एक रिसर्च के बाद दावा किया है कि ऊंट के आंसू से सांप के जहर की काट तैयार की जा सकती है। आइए ऊंट के आंसू से जुड़ी रोचक बातें () जानते हैं। सांप के जहर की काटऊंट के आंसू में जो एंटीडोट्स होते हैं, उनसे सांप के जहर को खत्म करने की सबसे असरदार दवा बनाई जा सकती है। भारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऊंट के आंसुओं पर रिसर्च चल रही है। यूएई और सऊदी अरब की कई यूनिवर्सिटीज में भी ऊंट के आंसुओं पर रिसर्च चल रही है। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की काट ऊंट के आंसुओं में मौजूद है। ऊंट के आंसू में विभिन्न प्रोटीन्स पाए जाते हैं। प्रोटीन्स ऊंट को इन्फेक्शन से बचाते हैं। इन आंसुओं में लाइसोजाइम्स होते हैं। ये वायरस, बैक्टीरिया और कीड़ों को रोकते हैं। सबसे जहरीले सांपों पर भी कारगरएशिया और अफ्रीका में दुनिया के सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। ऊंट के आंसुओं से इस जहर का एंटीडोट तैयार हो सकता है। लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में स्नेकबाइक रिसर्च करने वाले प्रोफेसर रॉबर्ट हैरिसन ने यह बात कही है। दुनिया में अभी करीब 250 प्रकार के जहरीले सांपों के जहर की ही काट मौजूद है। लेकिन ऊंट की आंसुओं का यूज करके दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की एंटीडोट तैयार हो सकती है। एक और बड़ा फायदाऊंट की एंटीबॉडीज से सांप के जहर का एंटी-वेनम बनाने का एक और बड़ा फायदा है। किसी भी एंटी-वेनम को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड-चेन की आवश्यकता होती है। ऊंटों के पास गर्मी झेलने की अपार ताकत होती है। यही गुण एंटी-वेनम में आया तो उसे स्टोर करने के लिए कोल्ड-चेन की आवश्यकता नहीं होगी। क्यों स्पेशल हैं ऊंट के आंसू?ऊंट दुनिया की सबसे दुर्गम जलवायु में से एक यानी रेगिस्तान में पाए जाते हैं। यहां रेत से बचने के लिए उनकी आंखों में खास प्रोटेक्टिव सिस्टम होता है। ऊंट अपनी आंखों में आने वाले किसी भी बाहरी ऑब्जेक्ट को आसानी से तोड़ सकते हैं। ऊंट की आंखों में इन्फेक्शन नहीं होता है। ऊंट के आंसुओं में 3 परत होती हैं। बाहरी परत लिपिड्स से बनी होती है। यह आंसुओं को सूखने से रोकती है। बीच की परत में प्रोटीन्स होती हैं। वहीं अंदर की परत में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं।