जम्मू-कश्मीरं: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गांदरबल के तुल्मुल्ला में खीर भवानी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कीजम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज गांदरबल के तुल्मुल्ला में खीर भवानी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।’मेरे हाथ में थमाया गया झुंझुना’, काफिले पर हमले के बाद प्रेस से मुखातिब हुए उपेंद्र कुशवाहा, CM नीतीश का लिया नामबिहार के भोजपुर में अपने काफिले पर हुए हमले के बाद आज पटना में जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहान ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने वह कई मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कई आरोप भी लगाए।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा आए तो हमने उन्हें इज्जत दी और वे मुझसे स्नेह करते हैं। संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे जरूर बनाया गया। तब मुझे भी लगता था मुझे उन दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा। मैं कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा कर पाउंगा। लेकिन बाद में पता चला कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे बनाया गया तो सीधे तौर पर एक झुंझुना मेरे हाथ में थमाया गया है। मैं अध्यक्ष बन गया पर सदस्यों को भी मनोनीत नहीं कर सकता, इसका क्या अर्थ है? मुझसे कभी कोई सुझाव नहीं मांगा गया।”पाकिस्तान: पेशावर के पुलिस लाइन विस्फोट में मरने वालों की संख्या 90 हुई, 100 से ज्यादा घायलPakistan: Death toll in Peshawar’s Police Lines blast rises to 90, more than 100 injuredRead @ANI Story | https://t.co/lUCqhUPmcv#Pakistan #PeshawarBlast #Peshawarsuicideattack #Peshawarsuicidebombing #PeshawarAttack pic.twitter.com/dKFIK7jOt0— ANI Digital (@ani_digital) January 31, 2023
बजट सत्र: राष्ट्रपति के अभिभाषण की मुख्य बातेंसरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है। मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की बहुत बड़ी भूमिका है। भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं। बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे।बजट सत्र जारी, राष्ट्रपति के अभिभाषण की ये हैं मुख्य बातेंनॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो। आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है। आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।बजट सत्र जारी, राष्ट्रपति के अभिभाषण की ये हैं मुख्य बातेंमौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं। आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं। सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है।यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है।सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े,आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है। मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।बजट सत्र जारी, राष्ट्रपति के अभिभाषण की ये हैं मुख्य बातेंजो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है। जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में करीब 11 करोड़ परिवार Piped Water Supply से जुड़ चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को ही हो रहा है।संसद का बजट सत्र शुरू, दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं राष्ट्रपतिसंसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति का अभिभाषण हो रहा है। दोनों सदनों को राष्ट्रपति संबोधित कर रही हैं। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। यह 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।राष्ट्रपति ने कहा, “सरकार के लगभग 9 वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।”उन्होंने कहा, “हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।”संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस से बात कीसंसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, “आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।”संसद का बजट सत्र थोड़ी देर में होगा शुरू, राष्ट्रपति का होगा अभिभाषणसंसद का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरू होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। दोनों सदनों को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी।हिमाचल प्रदेशः धर्मशाला के धौलाधार पर्वत पर ताजा बर्फबारी हुई #WATCH हिमाचल प्रदेशः धर्मशाला के धौलाधार पर्वत पर ताज़ा हिमपात देखने को मिला। pic.twitter.com/C2BR1P74G5— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद में आज के राष्ट्रपति के अभिभाषण में भाग लेंगीकांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद में आज के राष्ट्रपति के अभिभाषण में भाग लेंगी। खराब मौसम के कारण कांग्रेस के कई सांसद श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में फंस गए हैं।दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, सुब्रतो पार्क से तस्वीरें Delhi wakes up to fog this morning. Visuals near Subroto Park. pic.twitter.com/3gCDLePE6Y— ANI (@ANI) January 31, 2023
हिमाचल प्रदेश: शिमला जिले में ताजा बर्फबारी हुई#WATCH हिमाचल प्रदेश: शिमला ज़िले में ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/QuHaHv7XJm— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023
राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का आम आदमी पार्टी ने किया ऐलानआम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण मोदी सरकार के झूठे वादों और झूठे दावों का पुलिंदा होता है। इसमें राष्ट्रपति के अपने एक शब्द नहीं। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है इसलिए आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। 12 बजे विजय चौक पर प्रेस वार्ता करके पार्टी अपना पक्ष रखेगी।” मा.राष्ट्रपति का अभिभाषण मोदी सरकार के झूठे वादों और झूठे दावों का पुलिंदा होता है।इसमें मा. के अपने एक शब्द नही।मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है इसलिये @AamAadmiParty राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।12 बजे विजय चौक पर प्रेस वार्ता करके पार्टी अपना पक्ष रखेगी।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 31, 2023
फ़्लोरिडा में सामूहिक गोलीबारी में 10 लोग घायल10 people wounded in Florida mass shootingRead @ANI Story | https://t.co/eAaUlC6RZ8#FloridaShooting #Florida #MassShooting pic.twitter.com/6B2D9c1HoF— ANI Digital (@ani_digital) January 31, 2023
हरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कीहरियाणा सरकार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। pic.twitter.com/Pbw8D2Aewo— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023
दिल्ली में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह कोहरा छाया रहादिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह कोहरा छाया रहा।(तस्वीरें कर्तव्य पथ से हैं।) pic.twitter.com/3c6jmSAtb4— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023
संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को करेंगी संबोधितसंसद का बजट आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने तैयारी कर ली है।