पैसे उधार लेकर खरीदा था एक ट्रक, आज 5000 गाड़ियों के मालिक, मिलिए देश के ट्रकिंग किंग से

नई दिल्ली : अगर आप में कुछ करने चाह है तो कोई मंजिल दूर नहीं होती। विजय संकेश्वर (Vijay Sankeshwar) के लिए यह बात सटीक बैठती है। वे देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics) के मालिक हैं। किसी समय उन्होंने पैसे उधार लेकर एक ट्रक से सामान ढोने का कारोबार शुरू किया था। आज उनके पास 5000 गाड़ियां हैं। आज वे ट्रकिंग किंग (Trucking King) के नाम से जाने जाते हैं। उनकी सफलता की इस जर्नी में कई परेशानियां भी आईं। परिवार से लड़ना भी पड़ा। लेकिन आज वे इतनी बड़ी शख्सियत बन गए हैं कि उन पर फिल्म भी बन चुकी है। आइए जानते हैं कैसी है उनकी सफलता की कहानी।देश की टॉप लॉजिस्टिक्स कंपनी के मालिकवीआरएल लॉजिस्टिक्स आज देश की टॉप लॉजिस्टिक्स कंपनी है। साल 1976 में इस बिजनस की शुरुआत 1 ट्रक से हुई थी। विजय संकेश्वर की सालों मेहनत का नतीजा है कि यह कंपनी 0 से आज इतनी बड़ी हो चुकी है। इस कंपनी के पास आज करीब 5000 कमर्शियल गाड़ियां हैं। यह एक रिकॉर्ड भी है, जिसके चलते कंपनी का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।घरवालों से लड़कर शुरू किया बिजनससंकेश्वर का परिवार बुक पब्लिकेशन के कारोबार से जुड़ा है। पुश्तैनी कारोबार को छोड़कर नया बिजनस करना आसान नहीं था। परिवार ने इसका विरोध किया था। संकेश्वर ने घरवालों की इच्छा के खिलाफ लॉजिस्टिक्स के बिजनस में उतरने का फैसला लिया। आज उनका परिवार उनपर काफी गर्व करता है। विजय संकेश्वर का नाम इस समय देश के बड़े अमीरों में लिया जाता है।कर्ज लेकर खरीदा था पहला ट्रकघरवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर लॉजिस्टिक्स का बिजनस शुरू करने का फैसला लिया था। इसलिए संकेश्वर ने अपने बिजनस के लिए घरवालों से कोई आर्थिक मदद नहीं ली। उन्होंने अपने एक जानकार से पैसे उधार लिये और एक ट्रक खरीदा। इसी ट्रक से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। इस बिजनस में कई चुनौतियां भी आईं। कई बार पैसों की तंगी आई। लेकिन संकेश्वर का हौसला कभी नहीं डिगा। 90 के दशक में उनका कारोबार फलने-फूलने लगा और ट्रकों की संख्या बढ़कर 150 हो गई। वे धीरे-धीरे पैसेंजर सर्विस में भी आ गए। कारोबार बढ़ा तो विजयानंद ट्रैवल्स नाम से एक कंपनी बनाई। बाद में इसका नाम वीआरएल लॉजिस्टिक्स कर दिया। आज यह कंपनी जेट सर्विस भी देती है।सफल हुए तो बन गई मूवीविजय संकेश्वर पर एक फिल्म भी बनी है। उनकी सफलता की कहानी पर कन्नड़ भाषा में ‘विजयानंद’ नाम से एक फिल्म बनी है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।शेयर ने दिया 115% रिटर्नवीआरएल लॉजिस्टिक्स शेयर बाजार में भी लिस्ट है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 115.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। बुधवार को कंपनी का शेयर (VRL Logistics Share) बीएसई पर 0.21 फीसदी या 1.45 रुपये गिरकर 702.30 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 761.75 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 483 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को बीएसई पर 6,142.91 करोड़ रुपये था।