देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लिया#WATCH देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लिया। pic.twitter.com/kRyqj6vAK0— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा: CECनवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद कहा, “राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है। इसलिए भारत का हर नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उन्हें मतदाता जरूर बनना चाहिए और मतदान जरूर करना चाहिए। भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।” USAD फंड पर ट्रंप बोले- भारत के पास बहुत पैसा, हम उन्हें हर साल क्यों दें 2 करोड़ डॉलर?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दो करोड़ डॉलर की अमेरिकी फंडिंग रोकने के DOGE विभाग के फैसले का बचाव किया। उन्होंने भारत जैसे देश को इस तरह की मदद देने की जरूरत पर सवाल उठाया।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम भारत को दो करोड़ डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत पैसा है। वे दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देशों में हैं। उनके टैरिफ भी बहुत अधिक हैं। मैं भारत और उनके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन वोटर टर्नआउट के लिए दो करोड़ डॉलर क्यों देना?