बड़ी खबर LIVE: जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन

रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना करना कितना मुश्किल है- रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के CEOरॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के CEO और मुख्य शिक्षक दिव्यांशु पोद्दार ने कहा कि अगर हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर गए तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले दूसरे देश बन जाएंगे। हमने चंद्रयान 2 से बहुत कुछ सीखा है। हमने अपने संचार, प्रणोदन और पैरों में बदलाव किए हैं। रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना करना कितना मुश्किल है।मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग हो ताकि इसे लॉन्च करने का उद्देश्य पूरा हो सके- कांग्रेस नेता उदित राजकांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग हो ताकि इसे लॉन्च करने का उद्देश्य पूरा हो सके। हमारे वैज्ञानिकों ने इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कड़ी मेहनत की है।हमें उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे- खगोलशास्त्री और प्रोफेसर डॉ. आर.सी. कपूर बेंगलुरु के खगोलशास्त्री और प्रोफेसर डॉ. आर.सी. कपूर ने कहा कि दुनिया और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान पर नजर रख रही हैं। ISRO दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। हमें उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे। इसके साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) करने वाली चौथी एजेंसी बन जाएगी।उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हिम्मतपुर में बाढ़ से घिरे घरों में फंसे करीब 60 लोगों को SDRF की टीम ने बचायाउत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हिम्मतपुर में बाढ़ से घिरे घरों में फंसे करीब 60 लोगों को SDRF की टीम ने बचाया। उन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। लोगों को प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर में ठहराया गया है।अमेरिका: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना #WATCH अमेरिका: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है। pic.twitter.com/XRAfuTWmaU— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023

जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधनजिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।