बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्दी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब पुलिस की गाड़ियां तो दिल्ली में चुनाव के समय तो आनी ही नहीं चाहिए- संदीप दीक्षितनई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “कोई भी किसी प्रदेश आए और चुनाव प्रचार करें लेकिन आप सरकारी तंत्र का उपयोग करें, अभी मैंने एक फोटो SHO को भेजी थी जिसमें पंजाब पुलिस की गाड़ियों में AAP के कार्यकर्ता आ रहे हैं। तो ये गलत चीज है। पंजाब पुलिस की गाड़ियां आपको एस्कॉर्ट करें ये कौन-सी राजनीति है? इसी के बारे में मैंने पहले भी शिकायत की थी मैं बार-बार उनसे कह रहा हूं कि इसकी जांच करें। पंजाब पुलिस की गाड़ियां तो दिल्ली में चुनाव के समय तो आनी ही नहीं चाहिए।”पश्चिम बंगाल: बीरभूम में शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ दिखा #WATCH पश्चिम बंगाल: बीरभूम में शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ दिखा। pic.twitter.com/ynCrpqR7zj— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2025

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में इस्कॉन ने महाकुंभ के दौरान भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन कियाउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस्कॉन ने महाकुंभ के दौरान हर दिन एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया है। पूरे महाकुंभ के दौरान 20 निर्दिष्ट स्थानों पर भोजन तैयार करके वितरित किया जाता है।#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: इस्कॉन ने महाकुंभ के दौरान हर दिन एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया है। पूरे महाकुंभ के दौरान 20 निर्दिष्ट स्थानों पर भोजन तैयार करके वितरित किया जाता है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/vqMAzMFsWw— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2025

डोडा: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई, सुरक्षा बल वाहनों की जांच कर रहे हैं#WATCH भल्लेसा, डोडा (जम्मू-कश्मीर): गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई। सुरक्षा बल वाहनों की जांच कर रहे हैं। pic.twitter.com/A63DewPPwI— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2025

दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है, वीडियो धौला कुआं से है#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया हुआ है।वीडियो धौला कुआं से है। pic.twitter.com/3VppHxjVNR— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2025

दिल्ली: घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैंदिल्ली | घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। pic.twitter.com/nLTOuAGnjT— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2025

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्दी के बीच आंधी-बारिश का अलर्टमौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से मौसम बिगड़ सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।