बड़ी खबर LIVE: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वे को वाराणसी कोर्ट ने दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोध

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में केंद्रीय अंतर-मंत्रालय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कियाहिमाचल प्रदेश: कुल्लू में केंद्रीय अंतर-मंत्रालय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।टीम का नेतृत्व कर रहे रवीनेश कुमार ने बताया, “हमारी 8 सदस्यीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आई है। 4 सदस्य मंडी और कुल्लू ज़िले की तरफ आए हैं और 4 सदस्य शिमला, सोलन और किन्नौर… pic.twitter.com/BdhiAq483p— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

मणिपुर की घटना बहुत दुखद, प्रधानमंत्री के बोलने के बाद उम्मीद करते हैं कि जल्द कार्रवाई होगी: AAP सांसद हरभजन सिंह#WATCH मणिपुर की घटना बहुत दुखद घटना थी। वहां पर जो भी हुआ वो हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक है कि हमारे देश में ऐसी चीजें हो रही हैं और हम उसे बर्दाश्त कर रहे हैं। मगर बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है। कल प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी और हम उम्मीद करते हैं कि… pic.twitter.com/KyR7Nip06N— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

सैर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत
युवाओं में अचानक दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौत के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को एक 28 वर्षीय युवक की सुबह की सैर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।टीएमसी की केंद्रीय बकाया के मुद्दे पर 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में विरोध रैली
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 2 अक्टूबर को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय बकाया के मुद्दे पर नई दिल्ली में एक विरोध रैली आयोजित करेगी।अपने वोट के लिए मणिपुर का इस्तेमाल कर रही BJP, CM का बयान बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव#WATCH ऐसा संभव नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसके बारे में पता न हो। भाजपा अपने वोट के लिए मणिपुर का इस्तेमाल कर रही है…घटना के बाद CM का कहना कि ‘यह एक घटना नहीं है ऐसी कई घटनाएं हुई हैं’ से ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं है:… pic.twitter.com/ftBBhP2e0b— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

सरकार को देश में हमारी बहनों और बेटियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए: मणिपुर की स्थिति पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा #WATCH | “The government should ensure justice to our sisters and daughters in the country,” says Congress MP Deepender Hooda on the situation in Manipur and BJP alleging violence against their women party workers during West Bengal panchayat polls. pic.twitter.com/8WgGkKrr5x— ANI (@ANI) July 21, 2023

मणिपुर में महिलाओं से अत्याचार, सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है: मणिपुर पुलिस#ManipurViralVideo https://t.co/YuZcg4Bt3x pic.twitter.com/WhXuI5krV9— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन प्रभावित इलाके में तलाशी अभियान जारी महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन प्रभावित इलाके में तलाशी अभियान जारी है। pic.twitter.com/AZZ8ZoOH6O— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

उत्तराखंड में उत्तरकाशी-यमुनोत्री राजमार्ग पर पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित VIDEO | Shooting stones disrupt vehicular movement on Uttarkashi-Yamunotri highway in Uttarakhand. pic.twitter.com/nu8nRV6x5C— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2023

आईएफएस अधिकारी संदीप चक्रवर्ती को इंडोनेशिया का राजदूतनियुक्त किया गया: विदेश मंत्रालयIFS officer Sandeep Chakravorty presently Joint Secretary in the Ministry of External Affairs has been appointed as the next Ambassador of India to the Republic of Indonesia: MEA pic.twitter.com/qfwuUVl2lR— ANI (@ANI) July 21, 2023

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश से भूस्खलन, 48 घर फंसे, 16 की मौत, NDRF का बयान#WATCH via ANI Multimedia | महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश से भूस्खलन, 48 घर फंसे, 16 की मौत, NDRF का बयानhttps://t.co/1D6cFwlhll— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

केंद्र सरकार को मणिपुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमारमणिपुर घटना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को मणिपुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। प्रधानमंत्री सिर्फ बातें करते हैं, कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वे को वाराणसी कोर्ट ने दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोधवाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे करने की इजाजत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई को 4 अगस्त को तय की गई है। कोर्ट ने ASI को 4 अगस्त तक सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि कोर्ट ने एएसआई सर्वेक्षण के लिए हमारे प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया गया है। यह मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमारा कहना था कि उस पूरे क्षेत्र का ASI द्वारा सर्वेक्षण करना चाहिए। आज कोर्ट ने हमारे उस आवेदन पर सहमति दे दी है और अब ASI ही इस मामले की दिशा और दशा को निर्धारित करेगा। शिवलिंग का सर्वेक्षण नहीं होगा। उसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी अगली सुनवाई 29 अगस्त को है। मगर शिवलिंग को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण होगा।मणिपुर की एन. बीरेन सिंह की सरकार से हर वर्ग का भरोसा उठ गया है- कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरमकांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा कि मणिपुर की एन. बीरेन सिंह की सरकार से हर वर्ग का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि 4 मई की घटना के बारे में वीडियो वायरल होने पर उन्हें पता चला, वह एक गृह मंत्री हैं, उनकी पुलिस और खुफिया विभाग क्या कर रहा है? यह अनुच्छेद 355 के तहत कार्रवाई करने और फिर सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू करने का मामला है।मणिपुर जल रहा है और भयावह वीडियो सामने आए हैं, सरकार को इस पर चर्चा करनी चाहिए: AAP सांसद राघव चड्ढामणिपुर मुद्दे पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि राज्य में अभी भी डबल इंजन की सरकार है। मणिपुर जल रहा है और भयावह वीडियो सामने आए हैं। सरकार को इस पर चर्चा करनी चाहिए। क्यों भाग रही है? मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव#WATCH मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। (वीडियो चुनाभट्टी इलाके से है) pic.twitter.com/wvD6RUU7WE— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

मणिपुर जल रहा, महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा, PM मोदी ने 77 दिनों तक एक शब्द भी नहीं बोला- प्रियंका गांधीमध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 2 महीने से मणिपुर जल रहा है। घरों में आग लगाई जा रही है। महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा है। लेकिन पीएम मोदी ने 77 दिनों तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद पीएम मोदी ने मजबूरी में एक वाक्य बोला।मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की #WATCH | Madhya Pradesh: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra visits Veerangana Rani Laxmi Bai Samadhi Sthal in Gwalior and pays floral tribute. pic.twitter.com/xnxJLmXe6e— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 21, 2023

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe, in Delhi. pic.twitter.com/gr9fmQvf46— ANI (@ANI) July 21, 2023

मणिपुर के बारे में सदन के बाहर बयान दिया जबकि उन्हें सदन के अंदर पहले बयान देना था- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर के बारे में सदन के बाहर बयान दिया जबकि उन्हें सदन के अंदर पहले बयान देना था फिर बाहर दे सकते थे लेकिन उन्होंने पहले ही बाहर बयान दे दिया। जब सदन चल रहा है तो सभी नेता अपने सदस्यों को पहले बयान दे फिर बाहर दे क्योंकि ये हमारी ड्यूटी होती है।मणिपुर की घटना की चर्चा देश और दुनिया के हर कोने में हो रही है- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरीकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर की घटना की चर्चा देश और दुनिया के हर कोने में हो रही है इसलिए हमने पीएम मोदी और सत्तारूढ़ पार्टी से सदन में इस घटना पर चर्चा करने का अनुरोध किया था, लेकिन हमें ये देखने को मिलता है कि सदन की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने इस घटना पर सदन के बाहर बयान दिया।मोदी सरनेम केस में SC ने पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को भेजा नोटिस, अब 4 अगस्त को होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया, जिसमें आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर शिकायतकर्ता और गुजरात बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को भी नोटिस जारी किया। कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से जुड़े मामले की सुनवाई 4 अगस्त को तय की।मणिपुर में पिछले 77 दिन से अराजकता का माहौल बना हुआ है: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारीकांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मणिपुर में पिछले 77 दिन से अराजकता का माहौल बना हुआ है। अगर ये कहा जाए कि वहां पर सरकार और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है तो ये गलत बात नहीं है। मानसून सत्र मैं पीएम मोदी का ये दायित्व होना चाहिए कि इस विषय पर वो सदन के समक्ष बोले। सवाल ये है कि पिछले 78 दिन मणिपुर में जो हो रहा है उसका जिम्मेदार कौन हैं? इसलिए विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव के तहत मांग की है कि दोनों सदनों में इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। हमारी मांग है कि पीएम सदन के बाहर बोल सकते हैं तो सदन के अंदर क्यों नहीं बोल सकते?: तेलंगाना: हैदराबाद के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई#WATCH तेलंगाना: हैदराबाद के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई। pic.twitter.com/3PUvFioTZL— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

बीआरएस सांसद के केशव राव ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया BRS MP K Keshava Rao gives Suspension of Business Notice under Rule 267 in Rajya Sabha to demand discussion on Manipur situation.— ANI (@ANI) July 21, 2023

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन प्रभावित इलाके में तलाशी अभियान जारी#WATCH | Raigad, Maharashtra: Canine squad carries out search operation in landslide-hit area. https://t.co/ZLiJm36aZ8 pic.twitter.com/xGHghObJEB— ANI (@ANI) July 21, 2023

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया, मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांगAAP MP Sanjay Singh gives Suspension of Business Notice under Rule 267 in Rajya Sabha, demanding to discuss Manipur situation.— ANI (@ANI) July 21, 2023

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया, मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांगRJD MP Manoj Kumar Jha gives Suspension of Business Notice under Rule 267 in Rajya Sabha, demanding to discuss Manipur situation.— ANI (@ANI) July 21, 2023

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दियाCongress MP Manish Tewari gives Adjournment Motion Notice in Lok Sabha, demanding to discuss Manipur situation.— ANI (@ANI) July 21, 2023

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ाउत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। pic.twitter.com/CmyFtYNqI7— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से अब तक 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमहाराष्ट्र के रायगढ़ इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन कल हुआ था। कल से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।