बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के रुड़की में युवक की मौत पर बवाल, पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, 5 पुलिसकर्मी घायल, धारा 144 लागू

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में “बेहद हिंसक” स्थिति पर चिंता व्यक्त कीकांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में “बेहद हिंसक” स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। pic.twitter.com/yhLGctcPyH— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023

जब देश के किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे, तो PM मोदी उनकी आवाज दबा रहे थे- कांग्रेसजैक डोर्सी के खुलासे पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “ट्विटर के फाउन्डर और पूर्व CEO जैक डोर्सी ने खुलासा किया है कि मोदी सरकार ने उन्हें धमकाया- अगर किसान आंदोलन दिखाया तो ट्विटर के ऑफिस और कर्मचारियों के घर पर छापे पड़ेंगे। ट्विटर को भारत में बैन कर दिया जाएगा। जब देश के किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे, तो PM मोदी उनकी आवाज दबा रहे थे।”कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगस्त 2021 में राहुल गांधी जी का ट्विटर हैंडल ब्लॉक किया जाता है और अगले 6 महीने तक उनकी फॉलोअर ग्रोथ लगभग खत्म हो जाती है। और फरवरी 2022 में जब वॉल स्ट्रीट जर्नल यह खबर चलाने वाली होती है कि राहुल गांधी जी का ट्विटर हैंडल ब्लॉक किया  गया है तो उसके तुरंत बाद ये शैडो बैन हट जाता है और फॉलोअर बढ़ने लगते हैं। तो यह क्यों न कहा जाए कि ट्विटर ने अकाउंट ब्लॉक करने का काम मोदी सरकार के कहने पर किया था, जिससे विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज को दबाया जा सके।डॉर्सी के खुलासे पर राकेश टिकैत की बोले- आंदोलन के दौरान सरकार ने की थी किसानों की आवाज दबाने की कोशिश ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व CEO जैक डोर्सी के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई है। राकेश टिकैत ने कहा कि उस समय भी हमें जानकारी थी कि किसान आंदोलन की जितनी पहुंच फेसबुक और ट्वीटर पर आनी चाहिए वो नहीं आ रही थी। ये (सरकार) स्थानीय स्तर पर इसे रोकने का प्रयास करते थे। इसका (ट्वीटर) जो मालिक था उसने अब स्पष्ट कहा है। उसने (जैक डोर्सी) ठीक कहा है, भारत सरकार ने प्रयास किए होंगे।मुंबई: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण लोग समुद्र किनारे ना जाए इसे सुनिश्चित करने के लिए जुहू बीच पर लाइफगार्ड तैनात #WATCH मुंबई: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण लोग समुद्र किनारे ना जाए इसे सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के जुहू बीच पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। pic.twitter.com/9WON6EmhFm— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023

गुजरात: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखा गयाचक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से गुजरात के द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखा गया। IMD के अनुसार बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा।केरल: तिरुवनंतपुरम शहर में झमाझम बारिश हुई#WATCH केरल: तिरुवनंतपुरम शहर में झमाझम बारिश हुई। pic.twitter.com/0HAjz0U8Qa— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023

महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया#WATCH महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया। #BiparjoyCyclone pic.twitter.com/p9xCQUUGBl— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023

उत्तराखंड के रुड़की में युवक की मौत पर बवाल, पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, 5 पुलिसकर्मी घायल, धारा 144 लागू उत्तराखंड के रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पथराव, लाठीजार्ज और घरों में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान दो सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल, इलाके में धारा 144 लगाई गई है।Uttarakhand: Section 144 imposed in Roorkee village after locals clash with policeRead @ANI Story | https://t.co/ozhn4yMMJS#Uttarakhand #Section144 #Roorkee #Clash pic.twitter.com/PSLAsDEPBp— ANI Digital (@ani_digital) June 13, 2023