महाराष्ट्र: ठाणे के मुंब्रा बाईपास रोड पर एक चलती कार में आग लग गई ठाणे के मुंब्रा बाईपास रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। कार में मौजूद सभी 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।महाराष्ट्र | ठाणे के मुंब्रा बाईपास रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। कार में मौजूद सभी 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया: ठाणे नगर निगम(तस्वीर सोर्स: ठाणे नगर निगम) pic.twitter.com/i2HBj2kUsu— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2023
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामदजम्मू-कश्मीर के बारामूला पुलिस ने 3 सितंबर को लश्कर के दो OGW को गिरफ्तार किया, दोनों शीरी बारामूला के निवासी थे। उनके पास से मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया है। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वे लगातार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के संपर्क में थे और सारी जानकारी उन्हें देते थे। सुरक्षा बलों पर हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने के बाद वे आतंकवादी के रूप में सक्रिय होने वाले थे।यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, कई लोग फंसेउत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोग फंसे होने की संभावना है। बचाव अभियान चल रहा है।#WATCH उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में एक इमारत गिर गई। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/AzfgDig5hz— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2023