बड़ी खबर LIVE: बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा, ट्रक में पीछे से जाकर कार ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से 4 लोगों की मौतमहाराष्ट्र: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगी। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के चुरंदा गांव में नियंत्रण रेखा (LOC) पर महिलाओं ने BSF जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया#WATCH जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के चुरंदा गांव में नियंत्रण रेखा (LOC) पर महिलाओं ने BSF जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। pic.twitter.com/BpW3vCy5S7— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023

असम: मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है
असम: मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है। ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद जिले के मायोंग क्षेत्र से वीडियो है जहां कई गांव जलमग्न हो गए और यहां के निवासी इससे प्रभावित हैं। #WATCH असम: मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है।ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद जिले के मायोंग क्षेत्र से वीडियो है जहां कई गांव जलमग्न हो गए और यहां के निवासी इससे प्रभावित हैं। pic.twitter.com/ZGT3Hhd1xX— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुएकांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण योजना – गृह लक्ष्मी योजना शुरू करेगी।”#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए।पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की उपस्थिति में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण… pic.twitter.com/GFsybe5g3e— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023

बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा, ट्रक में पीछे से जाकर कार ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौतबिहार के रोहतास में भीषण हादसे की खबर है। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना शिवसागर की है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग कैमूर जिले के कुडारी गांव के रहने वाले थे। वहीं इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।