तेलंगाना: बीआरएस की विधायक लस्या नंदिता का सड़क हादसे में निधनतेलंगाना के सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस की विधायक लस्या नंदिता का सड़क हादसे में निधन हो गया है। आज सुबह पटांचेरु ओआरआर पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह करीब 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन#WATCH महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह करीब 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां भर्ती कराया गया था।वीडियो अस्पताल के बाहर से है। pic.twitter.com/2UeiB2N6aZ— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2024
उत्तर प्रदेश: भक्त अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं#WATCH उत्तर प्रदेश: भक्त अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/yq2Qg3lcIG— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2024
शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान आज मनाएंगे ब्लैक डे, प्रदर्शन में मरने वाले किसान के लिए 1 करोड़ की मांगपंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान की मौत के विरोध में आज किसान ‘ब्लैक डे’ मनाएंग। किसान आज आक्रोश दिवस के रूप में मनाएंगे। 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह की बुधवार को हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई थी, पुलिस ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी प्वाइंट पर रोक दिया गया था। किसानों की मांग है कि किसान की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।पंजाब के किसान केंद्र सरकार से अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। कई दिनों से हजारों किसान शंभू बॉर्डर डटे हुए हैं। किसान दिल्ली मार्च की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा बल उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं।