बड़ी खबर LIVE: चांद पर जिस जगह लैंडर उतरा, उसे ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा, PM मोदी का ऐलान

तमिलनाडु के मदुरै में लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग में जलकर 9 यात्रियों की मौत, कई झुलसेतमिलनाडु के मदुरै में लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान अचानक टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। देखते ही आग का कारण सिलेंडर में हुआ धमाका बताया जा रहा है। मृतकों के परिजनों के लिए दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की, जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।#WATCH जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा: बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/nSHoYHBter— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023

जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर विरोध तेज, आज बंद का ऐलान, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का समर्थन जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुए आंदोलन और जोर पकड़ लिया है। आज जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बंद को जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन दिया है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।बारिशों के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था। डायवर्ट के बावजूद जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय चल रही थी। इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।