कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के दौरान लेह में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के दौरान लेह में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे। pic.twitter.com/l0dXDv6Icw— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित कियाहिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया है। pic.twitter.com/kwiFfn404v— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
मणिपुर हिंसा पर AIDWA संरक्षक बृंदा करात ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को का ज्ञापन सौंपामणिपुर हिंसा पर AIDWA का ज्ञापन आज AIDWA संरक्षक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता बृंदा करात द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया।(सौजन्य: बृंदा करात) pic.twitter.com/YvyUELRuBA— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
लालू की जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर तेजस्वी ने कहा, चुनाव तक यह सब चलते रहेगा
चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) की याचिका पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव है, चुनाव तक तो यह सब चलते रहेगा।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख दौरे के दौरान लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के दौरान लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की। pic.twitter.com/3I3LQy2OBy— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कोटा में छात्रों के बीच बढ़ती आत्महत्या के मामलों को लकर बैठक बुलाईRajasthan CM Gehlot calls meeting this evening to address rising suicide cases among students in KotaRead @ANI Story | https://t.co/YzC9vCjQOp#Rajasthan #Kota #AshokGehlot pic.twitter.com/RV990GfQLp— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2023
चंद्रमा मिशन में भारत को मिली एक और कामयाबी, लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंगचंद्रयान 3 मिशन में भारत को एक और कामयाबी मिली है। चंद्रयान 3 मिशन के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया।जादवपुर यूनिवर्सिटी छात्र के मौत के मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रियाजादवपुर यूनिवर्सिटी छात्र के मौत के मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की गहन जांच होनी चाहिए। कड़े कदम उठाए जाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस बहुत धीमी है, मुझे लगता है कि पुलिस को और हरकत में आना चाहिए। बंगाल में घटना से पहले कुछ नहीं होता, घटना घटित होने के बाद सब कुछ होता है।सुप्रीम कोर्ट की हेट स्पीच पर टिप्पणी, कहा- एक पक्ष हो या दूसरा, सबके साथ एक जैसा किया जाए सलूक सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चाहे एक पक्ष हो या दूसरा, सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि जहां भी हेट स्पीच होगी, उससे कानून के अनुसार, निपटा जाएगा। कोर्ट ने कहा कि हम इस बात पर ध्यान नहीं देंगे कि किस पक्ष ने क्या किया। हम नफरत फैलाने वाले भाषणों से कानून के हिसाब से निपटेंगे।झारखंड: रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में 6 ग्रामीणों की मौत झारखंड के सिल्ली में डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में 6 ग्रामीणों की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कल आकर 2 शव निकाले थे और आज 4 शव बरामद किए हैं। एक व्यक्ति घायल है। कुएं में काफी मलबा जमा हो गया था इसलिए अभियान में काफी समय लगा।गुजरात में ‘चीनी घुसपैठ’ हुई है- कांग्रेसकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि गुजरात में ‘चीनी घुसपैठ’ हुई है। गुजरात में एक चीनी नागरिक ने 9 दिनों में 1400 करोड़ रुपये की चपत लगाई और गायब हो गया। यह उस समय की घटना है जब PM मोदी चुनाव प्रचार के लिए अक्सर गुजरात जाया करते थे। आखिर उस समय पुलिस क्या कर रही थी?डबल मर्डर केस में RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का पलटा फैसला
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने डबल मर्डर केस में दोषी करार दिया है। इस केस में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने भी रिहाई को सही ठहराया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ को दोषी ठहराते हुए 1 सितंबर को कोर्ट में पेश रहने के लिए कहा है। Supreme Court holds Rashtriya Janata Dal (RJD) leader and former MP Prabhunath Singh guilty in 1995 double murder case, overturns Patna HC order acquitting him pic.twitter.com/vwBP0RduI8— ANI (@ANI) August 18, 2023
प्रतियोगिता से बाहर डोपिंग परीक्षण में विफल होने के कारण दुती चंद को NADA से चार साल का प्रतिबंध लगाDutee Chand receives four-year ban from NADA for failing out-of-competition doping testRead @ANI Story | https://t.co/SKRSPjAeMT#DuteeChand #athletics #NADA #antidoping #doping #sports pic.twitter.com/v01BPEnquv— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 11 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा कीछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 11 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की। pic.twitter.com/krXn05bdb6— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
कमलनाथ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ 50% कमीशन भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्टर दिखाए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ 50% कमीशन भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्टर दिखाएबिहार के अररिया में घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या
बिहार के अररिया जिले के रानीगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर बाहर निकलने वाले थे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।पीएम मोदी और उनकी पार्टी को मणिपुर के लोगों की कोई चिंता नहीं है: सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम#WATCH पीएम मोदी और उनकी पार्टी को मणिपुर के लोगों की कोई चिंता नहीं है। जब प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे तब यह सरकार चुप थी: सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम pic.twitter.com/cftRcRGZ2U— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
उत्तराखंड: थराली के सोल क्षेत्र में देर रात बादल फटा, शिव मंदिर भी आया चपेट में थराली क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश ने कहर बरपाया है। गुरुवार देर रात सोल क्षेत्र में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई हैं। बादल फटने के बाद प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा।साथ ही पिंडर नदी भी उफान पर आ गई। नदियों का पानी लोगों के घरों व शिव मंदिर में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं।केरल के त्रिशूर जिले के कनीमंगलम के पास एक निजी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायलकेरल | केरल के त्रिशूर जिले के कनीमंगलम के पास एक निजी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोगों को निजी अस्पतालों और त्रिशूर तालुक सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया: केरल के राजस्व मंत्री के राजन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
जम्मू-कश्मीर: शोपियां इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी जारी#WATCH जम्मू-कश्मीर: शोपियां इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी जारी है। pic.twitter.com/msyfrah2ox— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
मध्य प्रदेश: कुत्ता टहलाने के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी, दो लोगों की मौतमध्य प्रदेस के इंदौर के डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया और इसके कारण मालिकों के बीच हाथापाई हो गई, लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। वह आदमी अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर आया तथा गोली चला दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों का इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।हिमाचल प्रदेश: शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान जारी#WATCH हिमाचल प्रदेश: शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान जारी है।(वीडियो समर हिल क्षेत्र से है ) pic.twitter.com/a7qAk3x1eJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। आज सुबह 7 बजे जलस्तर 203.92 मीटर दर्ज किया गया।छात्रों के आत्महत्या के मामलों को कम करने के लिए कोटा के सभी छात्रावासों और पीजी आवासों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए गए#WATCH छात्रों के आत्महत्या के मामलों को कम करने के लिए कोटा के सभी छात्रावासों और पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए गए हैं। (17.08) https://t.co/0dQcrz1gnR pic.twitter.com/VU5T3cpn53— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर के 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामदजम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो OGWS (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और हथगोले बरामद किए गए हैं। FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।