2 हजार रुपये के 97% से ज्यादा नोट वापस आए, 10 हजार करोड़ कीमत के नोट जनता के पास: RBI
STORY | More than 97 per cent of Rs 2,000 notes returned: RBIREAD: https://t.co/8NbIpYWgme(PTI File Photo) pic.twitter.com/MpCqT7UbEW— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
पहले हम तेलंगाना में प्रजाला सरकार लाएंगे, फिर दिल्ली में नरेंद्र मोदी और BJP को वहां से हटाएंगे- राहुल गांधीहमें पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।पहले हम तेलंगाना में प्रजाला सरकार लाएंगे, फिर दिल्ली में नरेंद्र मोदी और BJP को वहां से हटाएंगे।: तेलंगाना में @RahulGandhi जी pic.twitter.com/3yATcyET5r— Congress (@INCIndia) November 1, 2023
मिजोरम के मतदाताओं से सोनिया गांधी की अपील- शांति और समृद्धि के लिए कांग्रेस को दें वोट 7 नवंबर के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को मिजोरम के लोगों से उनकी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रयोग करने का समय नहीं है और कांग्रेस को वोट देना पूर्वोत्तर राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए है।Chairperson of Congress Parliamentary Party, Smt. Sonia Gandhi makes a personal appeal to our brothers and sisters in Mizoram to vote for the Indian National Congress. She asserts this is not the time to experiment with BJP proxies ZPM and MNFMizoram must vote for peace in… pic.twitter.com/SiGA78N4lx— Congress (@INCIndia) November 1, 2023
तेलंगाना: कांग्रेस बीजेपी से लड़ती है वहां एआईएमआईएम भगवा पार्टी से पैसे लेकर अपने उम्मीदवार उतारती है- राहुल गांधीAIMIM fields candidates wherever Cong fights BJP by taking money from saffron party, alleges Rahul in Telangana— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
NZ vs SA: डिकॉक-डुसेन के तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रनों का बड़ा टारगेटSouth Africa score 357 for four against New Zealand in World Cup in Pune #NZvsSA #CWC2023 pic.twitter.com/l68FYuHRTn— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
राहुल गांधी ने तेलंगाना में पिछड़ी जाति के नेता को सीएम बनाने के बीजेपी के वादे पर तंज कसाSTORY | Rahul Gandhi taunts BJP’s promise of making backward caste leader as CM in TelanganaREAD: https://t.co/Nso1pyiitb(PTI Photo) #TelanganaElection2023 #AssemblyElectionsWithPTI pic.twitter.com/bYZoF1quz6— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
मध्य प्रदेश चुनाव: कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, राज्य में ’50 फीसदी कमीशन’ राज का लगाया आरोपSTORY | Madhya Pradesh polls: Kamal Nath targets CM Shivraj, alleges ’50 per cent commission’ rule in stateREAD: https://t.co/PIyIlCjrW4(PTI File Photo) #MadhyaPradeshElections2023 #AssemblyElectionsWithPTI pic.twitter.com/YJt2hU8JPK— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
BJP की योजना केजरीवाल को गिरफ्तार कराने और INDIA के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की है: आपSTORY | BJP plans to get Kejriwal arrested, target top INDIA bloc leaders: AAPREAD: https://t.co/44xG4vyRso(PTI Photo) pic.twitter.com/bVO8HnUJC4— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
नोएडा पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद
नोएडा में मोबाइल लुटेरे के खिलाफ घरपकड़ लगातार जारी है। ऐसे ही तीन मोबाइल लुटेरे को नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अवनीश, अरूण और अभिषेक के रूप में की गई है।दिल्ली: BJP कार्यालय पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, शाह और नड्डा से करेंगे मुलाकात उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष पहले से ही कार्यालय में मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश: करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने वाराणसी में पूजा-अर्चना की #WATCH उत्तर प्रदेश: करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने वाराणसी में पूजा-अर्चना की।#KarwaChauth2023 pic.twitter.com/kUzDjAXffZ— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रियामध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “पूरे 20 साल से इन्होंने प्रदेश को लूटा है जैसे गब्बर लूटता था। मुद्दा जय-वीरू या गब्बर सिंह नहीं है, लोग इनसे (BJP) त्रस्त हैं। मध्य प्रदेश पिछड़ रहा है, यह कहते हैं कि प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल गया है। बीमारू राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा देखी जाती हैं, दोनों में मध्य प्रदेश की हालत खराब है।”तेलंगाना में राहुल बोले- सीएम पद को अलविदा कहेंगे KCR, जो पैसा लूटा है, उसे जनता की जेब में डालेगी कांग्रेसतेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले केसीआर मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे। उसके बाद, केसीआर से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। मैंने मन बना लिया है कि सीएम ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी। मैं पीएम मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं। छत्तीसगढ़: खड़गे ने छत्तीसगढ़ चुनाव पर कहा, हम 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे छत्तीसगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ चुनाव पर कहा, “बीजेपी को दावा(सरकार बनाने का) करते रहने दीजिए, हम 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे।”महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने भरी हामीमहाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी। सीएम शिंदे ने कहा, “मैं मनोज जारांगे पाटिल से अनुरोध करता हूं कि सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें। यह विरोध एक नई दिशा लेने लगा है। आम लोगों को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने और राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली इस विश्व कप के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगेइंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली इस विश्व कप के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/MFKcy4gqih— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
सर्वदलीय बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी। सर्वदलीय बैठक में सभी इस बात पर सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। यह निर्णय लिया गया कि आरक्षण कानून के दायरे में होना चाहिए और अन्य समुदायों के साथ अन्याय किए बिना होना चाहिए।विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की प्रतिक्रिया विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “मैं कानून और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर निर्णय लूंगा।”#WATCH विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “मैं कानून और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर निर्णय लूंगा।” pic.twitter.com/n1aAjPhTK1— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दल मराठा आरक्षण देने पर राज्य सरकार के साथमहाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दल मराठा आरक्षण देने पर राज्य सरकार के साथ खड़े हैं। pic.twitter.com/77gERJG0ai— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं, कैसे प्रदेश को चौपट किया है- मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथमध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं, कैसे प्रदेश को चौपट किया है। चौपट कृषि, चौपट शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य, चौपट उद्योग, चौपट अर्थव्यवस्था, चौपट कानून-व्यवस्था, चौपट पंचायत व्यवस्था, चौपट राशन व्यवस्था, कहां तक मैं बोलूं। यह चौपट प्रदेश आज आपके सामने है।”लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है। दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो।”TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखाTMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ”संवैधानिक स्वतंत्रता और कानून के शासन के उल्लंघन में विपक्षी सदस्यों पर निगरानी के गंभीर मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखाभारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की सफल फायरिंग कीभारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की सफल फायरिंग की है।(फोटो सोर्स: भारतीय नौसेना) pic.twitter.com/vt7fH25rzI— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
महाराष्ट्र: पुणे में मराठा आरक्षण समर्थकों ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारे लगाए#WATCH | Pune, Maharashtra: Maratha reservation supporters protest and raise slogans against the state government over the Maratha reservation issue. pic.twitter.com/M4cvRFL6yY— ANI (@ANI) November 1, 2023
हैदराबाद: पूर्व सांसद डॉ. जी विवेकानन्द ने बीजेपी से अपना इस्तीफा तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को सौंपाHyderabad: Former MP Dr G Vivekanand tenders his resignation from BJP, to Telangana BJP President G Kishan Reddy pic.twitter.com/hG8DjMFRKh— ANI (@ANI) November 1, 2023
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की Maharashtra CM Eknath Shinde chairs all-party meeting on Maratha reservation in Mumbai pic.twitter.com/c6vVxRpXwT— ANI (@ANI) November 1, 2023
PM मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।तीन परियोजनाएं हैं अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और बांग्लादेश के… https://t.co/PuVALJHEkD pic.twitter.com/a3F3t5vuop— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली के लिए 1 नवंबर से 15 नवंबर काफी संवेदनशील होते हैं। अभी तापमान में भी कमी देखी जा रही है, हवा की गति भी कम है। ऐसे में जितने भी धूल कण हैं वे काफी नीचे हैं। कल AQI 350 के करीब था। दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट पर काम हो रहे हैं। इससे काफी चीजें नियंत्रण में आई हैं। कुछ जगहों पर गाड़ियों द्वारा प्रदूषण ज्यादा हो रहा है। उसको लेकर पूरी दिल्ली के संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक रखी गई है।”मराठा लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए- श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष नागरे श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष नागरे ने कहा, “मराठा लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। मनोज जारांगे पाटिल पिछले 8 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। उनका समर्थन करने के लिए, हमने एक बैठक बुलाई और हमने इस बाजार को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया। यहां रोजाना 20,000 से 25,000 लोग आते हैं। इस बाजार का रोजाना का कारोबार 15 करोड़ से 20 करोड़ तक है।”कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए#WATCH कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/HKTojvTKss— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
दिल्ली: करवा चौथ त्योहार के मौके पर महिलाओं ने हांथों में मेहंदी लगवाई। वीडियो कनॉट प्लेस से है #WATCH दिल्ली: करवा चौथ त्योहार के मौके पर महिलाओं ने हांथों में मेहंदी लगवाई। वीडियो कनॉट प्लेस से है।#KarwaChauth pic.twitter.com/iE0sW4HDOG— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक बुलाईदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है।(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/75XB2WlcDg— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
दिल्ली में अपराधियों का तांडव देखिए!31 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में तीन लोगों ने बंदूक की नोक पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। एक आरोपी पकड़ा गया है, उसके पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।अहमदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की#WATCH अहमदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। pic.twitter.com/rL3YNnLhHN— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गईउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। एक सब्जी विक्रेता ने बताया, “मैं आज प्याज लेने आया था, यहां प्याज 80 रुपए प्रति किलो बिक रही है, पहले 20-25 रुपए किलो बिक रही थी। मैं सब्जी का कारोबारी हूं, प्याज की बिक्री कम हो गई है। हम मूली और खीरा ज्यादा बेच रहे हैं।” मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हमारी पार्टी के सांसदों-विधायकों को नहीं बुलाया गया- संजय राउतशिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उनकी पार्टी के सांसदों और विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में केवल महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे को बुलाया गया।SAFAR-India के अनुसार दिल्ली में AQI 336 (बहुत खराब) श्रेणी में हैSAFAR-India के अनुसार दिल्ली में AQI 336 (बहुत खराब) श्रेणी में है। (तस्वीरें इंडिया गेट से हैं) pic.twitter.com/rERdSq3jTG— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में इजाफादेश की जनता को त्योहार के मौसम महंगाई का झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। 1 नवंबर यानी आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है।