दिल्ली: स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम रायसीना डायलॉग 2024 के लिए दिल्ली पहुंचे#WATCH दिल्ली: स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम रायसीना डायलॉग 2024 के लिए दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/WvhLwnNoGU— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “आज 38वां दिन है। सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने 2018 में दर्ज मानहानि के मामले में राहुल गांधी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है। हमने आज सुबह यात्रा को विराम दिया है। दोपहर 2 बजे हम फुरसतगंज से फिर से शुरू करेंगे। रायबरेली में एक जनसभा होगी। उसके बाद हम लखनऊ की ओर बढ़ेंगे।”उत्तर प्रदेश: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए उमड़े#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees throng Ayodhya’s Ram Janmabhoomi temple for the darshan of Ram Lalla. pic.twitter.com/TZfP1Ftofz— ANI (@ANI) February 20, 2024
हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के केलांग में भारी बर्फबारी#WATCH लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): केलांग में भारी हिमपात हुआ।(19.02) pic.twitter.com/JbyUP4e4NU— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2024
पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, देशभर में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 21 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।दिल्ली में सोमवार की रात दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दोबारा से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। जम्म-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पर यही हाल है।#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन की महू घाटी में ताजा हिमपात देखने को मिला। (19.02) pic.twitter.com/BzqJAAyVV0— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024