चंडीगढ़ मेयर चुनाव में SC के निर्देश, ‘वोटों की फिर होगी गिनती, अमान्य घोषित किए गए 8 वोट अब होंगे मान्य’सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने दोबारा काउंटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि जिन 8 वोटों को अमान्य घोषित किया गया था। अब गिनती के दौरान उन्हें मान्य किया जाएगा।तेलंगाना: करीमनगर इलाके में 4-5 गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से करीब 20 झोपड़ियां जलीं तेलंगाना के करीमनगर इलाके में 4-5 गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से करीब 20 झोपड़ियां जलने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए मराठा आरक्षण विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पारित शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए मराठा आरक्षण विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पारित हो गया है। इसके तहत मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया है।Maratha reservation bill unanimously passed minutes after tabling in special Assembly sessionRead @ANI Story | https://t.co/EwVz4NtXDI#Maratha #Maharashtra #EknathShinde pic.twitter.com/IvbvsVR04z— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2024
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता और एमएलसी पद से इस्तीफा दियासमाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं साफ-सुथरी राजनीति में विश्वास रखता हूं। अलग होने के पीछे का कारण वैचारिक मतभेद है। मेरे और अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के बीच वैचारिक मतभेद रहे हैं। मैंने देखा है कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के खिलाफ जा रहे हैं। मुझे मुलायम सिंह यादव के साथ काम करने का भी अनुभव है। वे कट्टर समाजवादी नेता थे। जो लोग उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वे उनकी विचारधारा का पालन करने में असमर्थ हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।महाराष्ट्र कैबिनेट से मराठा आरक्षण बिल को मंजूरी पर मनोज जरांगे पाटिल बोले- ये मराठा समुदाय के साथ धोखामहाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, “सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है। मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करेगा। हमें केवल हमारी मूल मांगों से ही लाभ होगा। ‘सज्जन-सोयरे’ पर कानून बनाओ। यह आरक्षण टिकेगा नहीं। सरकार अब झूठ बोलेगी कि आरक्षण दे दिया गया है।”Maharashtra Cabinet approved the draft of the bill for 10% Maratha reservation in education and government jobs.Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil says, “This decision of the government has been taken by keeping election and votes in mind. This is a betrayal to… pic.twitter.com/gRkLK2sCTf— ANI (@ANI) February 20, 2024
आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए बैनर लहराएमहाराष्ट्र सरकार द्वारा आज सदन में मराठा आरक्षण विधेयक पेश करने से पहले, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए बैनर लहराए। #WATCH | Mumbai: Before the Maharashtra government presents the Maratha Reservation Bill in the House today, Samajwadi Party leader Abu Azmi waved banners outside the Maharashtra Assembly demanding reservation for Muslims. pic.twitter.com/egRsdo7FG9— ANI (@ANI) February 20, 2024
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना, मानहानि मामले में कोर्ट ने दी जमानतकांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना हो गए हैं। 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अभिनेता के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी।महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दीमराठा आरक्षण आंदोलन के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है।हम सब चाहते हैं आरक्षण पर जो फैसला रुका है वह स्पष्ट हो जाए- संजय राउतमराठा आरक्षण के लिए विशेष सत्र से पहले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “हम सब चाहते हैं कि एकमत से यह निर्णय हो जाए और आरक्षण पर जो फैसला रुका है वह स्पष्ट हो जाए।”दिल्ली: रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख रियर एडमिरल डेविड प्रॉक्टर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की#WATCH दिल्ली: रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख रियर एडमिरल डेविड प्रॉक्टर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/WbsimFyM97— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
दिल्ली: स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम रायसीना डायलॉग 2024 के लिए दिल्ली पहुंचे#WATCH दिल्ली: स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम रायसीना डायलॉग 2024 के लिए दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/WvhLwnNoGU— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “आज 38वां दिन है। सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने 2018 में दर्ज मानहानि के मामले में राहुल गांधी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है। हमने आज सुबह यात्रा को विराम दिया है। दोपहर 2 बजे हम फुरसतगंज से फिर से शुरू करेंगे। रायबरेली में एक जनसभा होगी। उसके बाद हम लखनऊ की ओर बढ़ेंगे।”उत्तर प्रदेश: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए उमड़े#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees throng Ayodhya’s Ram Janmabhoomi temple for the darshan of Ram Lalla. pic.twitter.com/TZfP1Ftofz— ANI (@ANI) February 20, 2024
हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के केलांग में भारी बर्फबारी#WATCH लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): केलांग में भारी हिमपात हुआ।(19.02) pic.twitter.com/JbyUP4e4NU— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2024
पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, देशभर में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 21 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।दिल्ली में सोमवार की रात दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दोबारा से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। जम्म-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पर यही हाल है।#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन की महू घाटी में ताजा हिमपात देखने को मिला। (19.02) pic.twitter.com/BzqJAAyVV0— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024