राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिये 2055 करोड़ रुपये बांटेछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर हमने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 2055 करोड़ रुपये वितरित किए। किसानों को ये पैसा फसल कटाई के दौरान मिला है।#WATCH | Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, “…Today on the birth anniversary of former PM Rajiv Gandhi we distributed approximately Rs 2055 crore through various schemes. Farmers have got this money during their harvesting season…” pic.twitter.com/IFraUmQacf— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 20, 2023
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के पास 33 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 8 की मौत 22 घायलउत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे गंगनानी के पास रविवार को एक प्राइवेट यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर बचाव अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।एजेंसियों की जांच के दबाव में हमारे कुछ सदस्य बीजेपी में शामिल हो गएः शरद पवारएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे लेकिन इसका कोई बड़ा मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ईडी जांच के दायरे में थे, उनमें से कुछ जांच का सामना नहीं करना चाहते थे लेकिन अनिल देशमुख जैसे कुछ ने जेल जाना स्वीकार कर लिया और 14 महीने वहां बिताए। जहां उन्हें भी जांच से बचने के लिए उस पक्ष में शामिल होने की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, वह कानून का सामना करेंगे और अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे। एजेंसियों की जांच के दबाव में हमारे कुछ सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए।Pune, Maharashtra | NCP chief Sharad Pawar says “Recently some of our people joined the government. They are saying they went on the issue of development but there was no major meaning to it. Some of them were under ED investigation, some of them did not want to face the… pic.twitter.com/mCnfSTvnkx— ANI (@ANI) August 20, 2023
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव गुरुग्राम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले#WATCH | Elvish Yadav, winner of Bigg Boss OTT Season 2 meets Haryana CM Manohar Lal Khattar in Gurugram. pic.twitter.com/Jo0J19ILZg— ANI (@ANI) August 20, 2023
तमिलनाडु के 17 जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश के आसारक्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, समुद्र के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के 17 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की तर्ज पर आपदा राहत की मांग कीहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को राज्य में भारी बारिश के कारण हुई अभूतपूर्व क्षति से अवगत कराते हुए केदारनाथ आपदा की तर्ज पर वित्तीय सहायता की मांग की।यूपी के बस्ती में अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने से 3 लोगों की मौतThree men killed after their motorcycle hit from behind by unidentified vehicle in UP’s Basti district: Police— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2023
देश की विविधता के प्रति बेहद संवेदनशील थे राजीव गांधी, कम समय में हासिल की कई उपलब्धियांः सोनिया गांधीराजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हो गया लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।VIDEO | “Rajiv Gandhi’s political career was finished in a brutal manner but he achieved many milestones in that short time. He was very sensitive towards the diversity of the country,” says Congress leader Sonia Gandhi at Rajiv Gandhi National Sadbhavna Award event. pic.twitter.com/h1UNbb2zLM— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2023
राजीव गांधी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कियाः खड़गेदिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज अलग-अलग विचारधारा के कई लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। राजीव गांधी की सफलता ज्यादा दिनों तक छुपी नहीं रह सकती। 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा में 401 सीटों का सर्वोच्च बहुमत मिला। राजीव गांधी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया।#WATCH | Congress president Mallikarjun Kharge says “Today, several people from different ideologies try to discredit Rajiv Gandhi’s achievements… Rajiv Gandhi’s success cannot be hidden for too long. In 1984, under Rajiv Gandhi, Congress got the highest majority of 401 seats… pic.twitter.com/dLHnWDEo8B— ANI (@ANI) August 20, 2023
यह राजीव गांधी की देन है कि आज 15 लाख से अधिक महिलाएं ग्रामीण और शहरी निकायों चुन कर पहुंची हैंः सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महिलाओं के लिए पंचायतों और नगर निगमों में आरक्षण प्रदान किया जाए। आज अगर देखा जाए तो 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों और शहरी निकाय में हैं, यह केवल राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण है”#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi says “Former PM Rajiv Gandhi always worked for strengthening the women in our country. He made sure that reservation was provided for women in Panchayats and Municipal Corporations. If today, over 15 lakh elected… pic.twitter.com/jDSFKLIcXo— ANI (@ANI) August 20, 2023
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य DMK नेताओं ने चेन्नई में NEET मुद्दे पर भूख हड़ताल खत्म की#WATCH | Tamil Nadu minister Udhayanidhi Stalin and other DMK leaders end hunger strike in Chennai.DMK staged a protest against Governor RN Ravi over his refusal to ban the NEET examination in the state. pic.twitter.com/743bQzmgqx— ANI (@ANI) August 20, 2023
चंद्रयान-3 अब तक बहुत अच्छा काम कर रहा है, सुरक्षित रूप से उतरने और सफलतापूर्वक काम करने का पूरा भरोसाचंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री प्रोफेसर डॉ. आरसी कपूर का कहना है कि ‘चंद्रयान-3 मिशन योजना के मुताबिक चल रहा है। हमें उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग सटीक तरीके से होगी, क्योंकि हमारे लैंडर और रोवर पूरी तरह से प्रोग्राम किए गए हैं और हमारे सभी उपकरण अच्छे से काम कर रहे हैं। रूस के लूना-25 का दुर्घटनाग्रस्त होना दुखद है। अब तक चंद्रयान-3 बहुत अच्छा काम कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह सुरक्षित रूप से उतरेगा और सफलतापूर्वक काम करेगा।#WATCH | Bengaluru, Karnataka: On the Chandrayaan-3 mission, Astronomer, Professor, Dr RC Kapoor says, “Chandrayaan-3 mission is going as planned. We hope that on 23rd August the landing of Chandrayaan-3 happens accurately, as our lander and rover are fully programmed and all… pic.twitter.com/KfZ0e7DDwm— ANI (@ANI) August 20, 2023
सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त से 24 अगस्त तक मणिपुर का दौरा करेगासीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि सीपीआई का एक प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त से 24 अगस्त तक मणिपुर का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सांसद डी. राजा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद और सीपीआई राष्ट्रीय सचिव बिनॉय विश्वम, राष्ट्रीय सचिव के. नारायण, राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पांडा और असम से सीपीआई की वरिष्ठ महिला नेता असोमी गोगोई शामिल होंगी।A delegation of the Communist Party of India (CPI) will visit Manipur from 21st August to 24th August. The delegation will be led by D. Raja, former MP & General Secretary of CPI. The delegation consists of Binoy Viswam, MP & National Secretary CPI, K. Narayana, National… pic.twitter.com/sWKGynUfYN— ANI (@ANI) August 20, 2023
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना पुरस्कार में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जवाहर भवन पहुंचे#WATCH | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge arrives at Jawahar Bhawan to attend Sadbhavana Award on the birth anniversary of former PM Rajiv Gandhi. pic.twitter.com/5iRo3ShC22— ANI (@ANI) August 20, 2023
जादवपुर यूनीवर्सिटीः छात्र की मौत की जांच कर रही समिति के प्रमुख डीन ने दिया इस्तीफापश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक फ्रेशर छात्र की संदिग्ध हालत में मौत की जांच कर रही 10 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे विज्ञान संकाय के डीन और डीन छात्र कल्याण डॉ. सुबिनॉय चक्रवर्ती ने रविवार सुबह अचानक पद से इस्तीफा दे दिया।Jadavpur University Dean of Science Faculty, Subenoy Chakraborty, who headed the 10-member inquiry committee into the student’s death has resigned from his post.— ANI (@ANI) August 20, 2023
CWC में शामिल किए जाने पर शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जतायाकांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पूर्ण सदस्य बनाने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे मूल्यवान सहयोगियों के साथ इस प्रमुख संस्थान का हिस्सा बनाने के लिए मैं बेहद विनम्र और आभारी हूं।। मेरा कहना है कि हममें से कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना वास्तव में कुछ भी हासिल नहीं कर सकता, जो पार्टी की जान हैं।#WATCH | Congress MP Shashi Tharoor says, “…I am honoured by the decision of the Indian National Congress President Mallikarjun Kharge and the Congress central leadership to make me a full member of the Congress Working Committee…I am deeply humbled and grateful to be a part… https://t.co/eZl8nrZriZ pic.twitter.com/l93nSo8pLL— ANI (@ANI) August 20, 2023
मैंने अपील की है कि केंद्र सरकार अपने राहत मैनुअल में बदलाव करे- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के राहत मैनुअल के अनुसार, घर के नुकसान पर 5,000 रुपए, सड़क के नुकसान पर (1 किमी) तो 1,25,000 रुपए मिलते हैं। भारत सरकार के इस मैनुअल और हमारे आंकलन के हिसाब से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मैंने अपील की है कि वे अपने राहत मैनुअल में बदलाव करें।उत्तर प्रदेश: अभिनेता रजनीकांत ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की#WATCH उत्तर प्रदेश: अभिनेता रजनीकांत ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/QYKuKLavbW— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
जर्मनी के DW न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्तजर्मनी के DW न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। pic.twitter.com/nlJqDrBFPX— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
Chandrayaan 3 मिशन- 23 अगस्त को चंद्रयान-3 लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है- ISRO#Chandrayaan3 मिशन- 23 अगस्त को चंद्रयान-3 लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है: ISRO pic.twitter.com/CgPEhcPeEe— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
कांग्रेस कार्यसमिति का ऐलान, सोनिया, राहुल, प्रियंका के साथ थरूर और सचिन पायलट को भी मिली जगहकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति का गठन कर दिया है। कमेटी में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और शशि थरूर समेत कई नेताओं के नाम हैं।कार्यसमिति में इन नेताओं के हैं नाममल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गांधीडॉ. मनमोहन सिंहराहुल गांधीअधीर रंजन चौधरीएके एंटनीअम्बिका सोनीमीरा कुमारदिग्विजय सिंहपी चिदंबरमतारिक अनवरललथनहवलामुकुल वासनिकआनंद शर्माअशोकराव चव्हाणअजय माकनचरणजीत सिंह चन्नीप्रियंका गांधी वाड्राकुमारी शैलजागईखंगम गंगमईएन रघुवीरा रेड्डीशशि थरूरताम्रध्वज साहूअभिषेक मनु सिंघवीसलमान खुर्शीदजयराम रमेशजितेंद्र सिंहरणदीप सिंह सुरजेवालासचिन पायलटदीपक बाबरियाThe Congress President Shri @kharge has constituted the Congress Working Committee.Here is the list: pic.twitter.com/dwPdbtxvY5— Congress (@INCIndia) August 20, 2023
DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्तरक्षा अधिकारी के मुताबिक, DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DRDO रक्षा मंत्रालय को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहा है और दुर्घटना के पीछे के विशिष्ट कारणों की जांच की जा रही है। #WATCH DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DRDO रक्षा मंत्रालय को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहा है और दुर्घटना के पीछे के विशिष्ट कारणों की जांच की जा रही है: रक्षा अधिकारी pic.twitter.com/lPAbg0LQ9I— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की #WATCH बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दी।(तस्वीरें सीसीटीवी की है) pic.twitter.com/vYTJ7JpuDb— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
दिल्ली: संसद में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गईदिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर दी श्रद्धांजलि #WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/rbB0H6R9kU— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि देंगे#WATCH कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि देंगे। (वीडियो पैंगोंग त्सो से वर्तमान समय का है) pic.twitter.com/LgVKPr2lrp— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
महाराष्ट्र: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन 2023 को हरी झंडी दिखाई#WATCH महाराष्ट्र: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन 2023 को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/YAaa2B8l6w— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती आज, सोनिया-प्रियंका गांधी पहुंचे वीर भूमि, दी श्रद्धांजलिदिल्ली में यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और रॉबर्ट वाड्रा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।