बड़ी खबर LIVE: हिमाचल में बारिश का कहर! मनाली में नदी के किनारे बनी इमारत ढही, अब तक 765 सड़कें प्रभावित, 9 की मौत

हिमाचल प्रदेश: नदी के पास रहने वाले 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया: SP सौम्या सांबशिवन, मंडीहिमाचल प्रदेश के मंडी के SP सौम्या सांबशिवन ने कहा कि जो लोग नदी के बिल्कुल पास रह रहे हैं ऐसे 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नदी के निकट वाले घोरों को भी खाली कराया गया है। हम लगातार अभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं जो लोग नदी के बिल्कुल पास रह रहे हैं ऐसे 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नदी के निकट वाले घोरों को भी खाली कराया गया है। हम लगातार अभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं: SP सौम्या सांबशिवन, मंडी, हिमाचल प्रदेश https://t.co/QZwOCarySc pic.twitter.com/cwADOFgmbH— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

चंडीगढ़: भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं, सड़कों पर गड्ढे बन गए और जलभराव में वाहन डूबे दिखेचंडीगढ़: भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं, सड़कों पर गड्ढे बन गए और जलभराव में वाहन डूबे दिखे। pic.twitter.com/LpOwrBvZdR— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

पिछले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बारिश हुई- मौसम विभागमौसम विभाग ने बताया कि पिछले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बारिश हुई है। 10 जिलों में रिकार्ड स्तर पर बारिश हुई है। आज सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल से बारिश में काफी कमी आ जाएगी। 2-3 दिन मानसून कमजोर रहेगा।बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है- दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशीदिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।आईएमडी ने चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया, अगले तीन घंटों में भारी बारिश की आशंकाIMD issues Red Alert for Chandigarh, Panchkula (Haryana) and Mohali (Punjab); heavy rainfall expected in next three hours.— ANI (@ANI) July 10, 2023

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचादिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।लोगों से अनुरोध है कि 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करें- उत्तराखंड के डीजीपीउत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 13 जुलाई तक अलर्ट जारी किया था। पूरे उत्तराखंड में कहीं रेड अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट है। इसमें एक दिन बीत गया है जो बहुत भारी रहा। कई रास्ते बंद हो गए हैं, नदियां खतरें के निशान पर हैं और कहीं-कहीं जानमाल की हानी भी हुई है। हमारा लोगों से अनुरोध है कि 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करें।हिमाचल प्रदेश: सोलन में भारी बारिश के कारण नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल ढहा#WATCH हिमाचल प्रदेश: सोलन में भारी बारिश के कारण नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल ढह गया। pic.twitter.com/d4hchuStXR— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लगातार बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक कीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। pic.twitter.com/wP19M8ePd0— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

पंजाब: राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का एक हिस्सा गिरा #WATCH पंजाब: राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/30ygIXWHpO— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न #WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। वीडियो विक्टोरिया ब्रिज से है। pic.twitter.com/l8SKXybPoo— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

हिमाचल प्रदेश में कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढहीहिमाचल प्रदेश में कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढह गई। वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है जिसकी पुलिस द्वारा पुष्टि की गई।गुजरात के अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में तीन घर ढहे, चार लोगों को मलबे से निकाला गयागुजरात के अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में तीन घर ढह गए हैं। मलबे से चार लोगों को निकाला गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।#WATCH | Gujarat | Three houses collapsed in Mithakhali area of Ahmedabad. Four people rescued from under the debris, injured have been sent to a hospital. Details awaited. pic.twitter.com/wh6co8UwNu— ANI (@ANI) July 10, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत चिकित्सा आधार पर अगले आदेश तक बढ़ा दी हैसुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत चिकित्सा आधार पर अगले आदेश तक बढ़ा दी है। pic.twitter.com/VkUHzz3P12— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है- हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंहहिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है। राज्य में करीब 765 सड़के प्रभावित हुई हैं। हमने करीब 342 मशीन प्रदेश के कौने-कौने में तैनात की हैं। कुल्लू-मनाली में फंसे हुए लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 9 लोगों की मृत्यु हुई है।सुप्रीम कोर्ट पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका 14 जुलाई को सूचीबद्ध करने पर सहमतसुप्रीम कोर्ट, शराब नीति अनियमितता मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका 14 जुलाई को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है।हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध #WATCH हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध गया। pic.twitter.com/0D753VCVfH— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है- लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशीदिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। कल सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच जाएगा। हमने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। जो लोग पानी के करीब रहते हैं उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक बुलाई है।आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी- मौसम विभाग मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी मानसून की वर्षा हो रही है। अभी तक जो मानसून की वर्षा दर्ज की गई है वो सामान्य से 12 फिसदी ज्यादा है। पूर्व मध्य प्रदेश में 15 फिसदी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 फिसदी ज्यादा है। आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी। कहीं-कहीं भारी वर्षा तो कहीं पर अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के प्रभाव से कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर#WATCH हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के प्रभाव से कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। वीडियो कुल्लू बस स्टैंड के पास की है। pic.twitter.com/69eC9m0p2m— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023

दिल्ली में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव की वजह से प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया गया#WATCH | Pragati Maidan Tunnel in Delhi temporarily closed for traffic amid waterlogging in several parts of the city, due to incessant rainfall. pic.twitter.com/ysNxQtRISM— ANI (@ANI) July 10, 2023

दिल्ली में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए सीएम केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में बुलाई बैठक दिल्ली में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी। दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश से लोग बेहाल, सड़कों पर जलजमाव, ट्रेनें कैंसिल, स्कूल किए गए बंदउत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक हालात बिगड़ गए हैं। शहरों में जलभराव की स्थिति है तो वहीं पहाड़ों पर बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन से जान पर बन आई है।सड़कें और पुल तेज पानी के बहाव में बह गए हैं। लोग घरों में फंस गए हैं। सड़कों पर इतना पानी है कि कार और दुपहिया वाहन डूब गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों से लेकर हिमाचल-उत्तराखंड की सुदूर वादियों में एक ही जैसी स्थिति है। 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।