बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी, 41 साल में रिकॉर्ड बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पिछले 48 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बहुत बारिश हुई है- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 48 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बहुत बारिश हुई है। इससे जान-माल का नुकसान हुआ है मगर जान का नुकसान कम हुआ है। हमने लोगों से नदियों के किनारें नहीं जाने का अनुरोध किया है। अगले 24 घंटे में और तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ पर्यटक फंसे हुए हैं मगर वो सभी सुरक्षित हैं। हमारी सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। हमने स्कूल में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश की वजह से मंडी में स्थित औट-बंजर का पुराना पुल ढहा #WATCH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण मंडी में स्थित औट-बंजर का पुराना पुल ढह गया।(वीडियो स्थानीय द्वारा बना गया है जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है।) pic.twitter.com/hnmp7KSAto— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

दिल्ली में दो दिन से बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा दिल्ली में दो दिन से बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से है। भारी बारिश की वजह से राजधानाी के कई इलाकों में जलभराव होने की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में ITO और मंडी हाउस में भी जलभराव देखने को मिला जिससे लोगों को दिक़्कत हो रही है।#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिन से बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से है। pic.twitter.com/1c7HIYzT4p— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

दिल्ली में बारिश के बाद हुई जगह-जगह जलभराव पर दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय की प्रतिक्रियादिल्ली में बारिश के बाद हुई जगह-जगह जलभराव पर दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि पिछले 24 घंटो में जितनी बारिश हुई, उससे पिछले 20 सालों को रिकॉर्ड टूटा है। दिल्ली के सारे अधिकारी, रविवार के दिन, छुट्टी वाले दिन, सड़कों पर उतरकर काम पर हैं। जितनी भी एजेंसीयां हैं उन सबको मिलकर काम करेंगे।असम: लगातार बारिश के कारण डिकारी नदी का जलस्तर बढ़ने से धेमाजी के कई गांव में बाढ़ जैसे हालात#WATCH असम: लगातार बारिश के कारण डिकारी नदी का जलस्तर बढ़ने से धेमाजी के कई गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/ueGRHnec3d— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

दिल्ली के मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां बारिश के बाद जलभजमाव के चलते लोगों को परेशानी हो रही- केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं दिल्ली में भारी बारिश के बाद 15 घर ढहे, एक व्यक्ति की मौतदिल्ली में शनिवार को भारी बारिश के बाद 15 घर ढह गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी है। इससे पहले, करोल बाग में तिब्बिया कॉलेज सोसायटी में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 58 वर्षीय रंजीत कौर नामक महिला की जान चली गई थी। इस बीच, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित देशबंधु कॉलेज की पिछली दीवार गिर गई, जिससे लगभग 15 लग्जरी कारें और 10 से 12 मोटरसाइकिल और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए।हरियाणा: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में सदर पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाकों में जलजमाव#WATCH हरियाणा: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में सदर पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाकों में जलजमाव हुआ। pic.twitter.com/UtphY3eJCF— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

पंजाब: भारी बारिश के कारण जीरकपुर के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव#WATCH | Punjab: Severe waterlogging in parts of Zirakpur due to heavy rainfall. pic.twitter.com/NPcA0baDDd— ANI (@ANI) July 9, 2023

दिल्ली में बारिश जारी, वीडियो केजी मार्ग से है#WATCH राजधानी दिल्ली में बारिश जारी है। वीडियो केजी मार्ग से है। pic.twitter.com/yz7pgAFOAX— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

हिमाचन प्रदेश: भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा#WATCH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। pic.twitter.com/lzftLQ6nXx— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

हरियाणा: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ #WATCH हरियाणा: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-51 से है। pic.twitter.com/X7Udacqqv0— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

उत्तराखंड: नैनीताल शहर में भारी बारिश हुई#WATCH उत्तराखंड: नैनीताल शहर में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/lx2d54bt2V— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

हिमाचन प्रदेश: भारी बारिस के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा#WATCH हिमाचन प्रदेश: भारी बारिस के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। pic.twitter.com/z86o8BJZF6— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालवाहक ट्रक फंसे #WATCH खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। pic.twitter.com/Rt7HwsX5pz— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पोशाना नदी में बहे भारतीय सेना के दो जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी #WATCH | Jammu & Kashmir: Rescue operation underway to trace two Indian Army personnel washed away in the Poshana river in Poonch pic.twitter.com/zWl5ofhO0o— ANI (@ANI) July 8, 2023

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी, टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टदिल्ली में आज भी बारिश हो रही है। राजधानी में 9 घंटे में 126.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक दिन में इतनी बारिश के चलते पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने आज भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।#WATCH राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश जारी है। IMD ने आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। pic.twitter.com/qD80FfuyiV— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023