बड़ी खबर LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी गाजीपुर बार्डर पर पहुंचे, संभल जाने की है तैयारी

राहुल-प्रियंका गांधी गाजीपुर बार्डर पर पहुंचे, संभल जाने की है तैयारी#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MPs Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and other Congress leaders arrive at the Ghazipur border on the Delhi-Meerut Expressway. Security is heightened at the border. pic.twitter.com/TdEl97i5XF— ANI (@ANI) December 4, 2024

राहुल-प्रियंका गांधी दिल्ली से संभल के रवानालोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य पार्टी नेता संभल के लिए रवाना हो गए हैं, जहां पीड़ितों से मुलाकात का उनका कार्यक्रम है।#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेता संभल की ओर जाते हुए। pic.twitter.com/9ziHSENevn— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 जनपथ पहुंचे#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 जनपथ पहुंचे। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है। pic.twitter.com/hdb4gmJHw4— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने आवास से रवानादिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने आवास से रवाना हो गई हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है।#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने आवास से रवाना हुईं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है। pic.twitter.com/I5hNvkDQyf— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग, लोगों ने आरोपी को पकड़ापंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक व्यक्ति ने गोली चलाई। मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को काबू कर लिया।एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा, “यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सुखबीर जी को ठीक से कवर किया गया। नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहां आए थे और आज भी उन्होंने सबसे पहले गुरु को प्रणाम किया फिर ये गोली चली दी। किसी को चोट नहीं आई है।”#WATCH | Punjab: Bullets fired at Golden Temple premises in Amritsar where SAD leaders, including party chief Sukhbir Singh Badal, are offering ‘seva’ under the religious punishments pronounced for them by Sri Akal Takht Sahib, on 2nd December.Details awaited. pic.twitter.com/CFQaoiqLkx— ANI (@ANI) December 4, 2024

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम दिखा#WATCH दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम दिखा।सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है। pic.twitter.com/6CtM6NRxPM— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

राहुल-प्रियंका गांधी को संभल दौरे पर जाने से रोकने की तैयारी में प्रशासन, गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनातदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात हैं, क्योंकि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हिंसा प्रभावित संभल पर जाने की तैयारी में हैं।#WATCH दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात हैं क्योंकि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है। pic.twitter.com/k4JYtHLVYL— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाएकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाए क्योंकि उनके आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है।कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, “सरकार हमें क्यों रोक रही है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किस बात का डर है? विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें यह देखने का अधिकार है कि देश में क्या चल रहा है। संभल में जो घटना हुई वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। लोगों की हत्या हुई है, कौन जिम्मेदार है? अगर नेता प्रतिपक्ष मौके पर नहीं जाएंगे तो वह इस मुद्दे को संसद में कैसे रखेंगे? हम संभल के हालात देखना चाहते हैं लेकिन सरकार हमें क्यों रोक रही है? क्या यह तानाशाही नहीं है? राहुल गांधी जरूर संभल जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे।”#WATCH दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाज़ीपुर सीमा पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगाए क्योंकि उनके आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना है। pic.twitter.com/Xb0KqBucZx— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024

संभल दौरे पर आज जाएंगे राहुल-प्रियंका गांधी, प्रशासन रोकने की तैयारी में, दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कड़ीलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज संभल के दौरे पर जाएंगे। पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।उधर, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर बैन लगा रखा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी बुधवार को स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने के लिए संभल पहुंच सकते हैं।