बड़ी खबर LIVE: राजस्थान के प्रतापगढ़ में NH 56 पर मैजिक ऑटो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 13 से ज्यादा घायल

तमिलनाडु: बिहार सरकार के अधिकारी बालमुरुगन और संतोष कुमार ने बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ बातचीत कीतमिलनाडु में बिहार सरकार के अधिकारी बालमुरुगन और संतोष कुमार ने बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ बातचीत की। बिहार ग्रामीण विकास सचिव बालमुरुगन ने बताया, “सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुई थी उससे संदेश दिया गया कि घटना बिहार मजदूरों द्वारा किया गया। जबकि वो फेक न्यूज थी।”मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली उत्सव मनाया जा रहा#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली उत्सव मनाया जा रहा है। #Holi2023 pic.twitter.com/X66EmWigFI— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023

अमेठी में गरीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी  हुआ- अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी में गरीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा VIP जीते और हारे, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। समाजवादी पार्टी अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।अयोध्या: पुलिस ने होली और शब-ए-बारात से पहले फ्लैग मार्च निकालाअयोध्या में पुलिस ने होली और शब-ए-बारात से पहले फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया, “होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर संपूर्ण जनपद में सभी जगह सेक्टर और ज़ोन बनाए गए हैं। सभी जगह पर राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है, पेट्रोलिंग की जा रही है।” यूपी: सीतापुर के बड़ा भारी गांव में निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 8 घायल उत्तर प्रदेश के सीतापुर के बड़ा भारी गांव में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को पास के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।राजस्थान के प्रतापगढ़ में NH 56 पर मैजिक ऑटो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 13 से ज्यादा घायलराजस्थान के प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक मैजिक ऑटो को एक ट्रेलर गाड़ी ने टक्कर मारी। SP अमित कुमार ने बताया कि ऑटो में 15-17 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रेलर की तलाश जारी है।