बड़ी खबर LIVE: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने की संभावनाआज दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने की संभावना है। वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर से हैं।बिहार: प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम आरा में बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही#WATCH बिहार: प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम आरा में बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/EH1M7Ozsfn— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2024

सरकार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों को नागरिकता देनी चाहिए, लेकिन धर्म के आधार पर क्यों?: ओवैसीCAA पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में NRC में सूचीबद्ध 12 लाख हिंदुओं को CAA के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी, लेकिन 1.5 लाख मुसलमानों का क्या? लोग कह रहे हैं कि अभी कुछ नहीं हो रहा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चीजों को सामने आने में समय लगता है। गृह मंत्री अमित शाह ने मेरा नाम लिया जब उन्होंने कहा कि NPR और NRC भी लागू किया जाएगा। सरकार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों को नागरिकता देनी चाहिए, लेकिन धर्म के आधार पर क्यों?IAS अभिमन्यु को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्पेशल ड्युटी ऑफिसर नियुक्त किया गयाIAS अभिमन्यु को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्पेशल ड्युटी ऑफिसर नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/jtJnFUsu0q— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2024

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंसलोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान होगा।