बड़ी खबर LIVE: सरकार के साथ बैठक में किसानों को मिला MSP पर नया प्रस्ताव, शंभू बॉर्डर पर डटे अन्नदाता

बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे- जयराम रमेशकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है। आज बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज रात हम अमेठी में रुकेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कल अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।महाराष्ट्र: नागपुर के ऐतिहासिक महल क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है #WATCH महाराष्ट्र: नागपुर के ऐतिहासिक महल क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। pic.twitter.com/PbC90H9PQS— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2024

सरकार के साथ बैठक में किसानों को मिला MSP पर नया प्रस्ताव, शंभू बॉर्डर पर डटे अन्नदाताकिसानों के साथ बातचीत के दौरान सरकार की ओर से चार फसलों पर MSP की गारंटी पर कानून बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन चार फसलों में मसूर दाल या मक्का, उड़द दाल, तूर दाल और कपास शामिल है। हालांकि किसानों की मांग है कि सरकार सभी फसलों पर MSP की गारंटी दे।