बड़ी खबर LIVE: दिल्ली चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया

अर्बेल येहूद की रिहाई तक फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा में लौटने की अनुमति नहीं देगा इजरायल, एपी की रिपोर्टIsrael says it will not allow Palestinians to return to northern Gaza until hostage Arbel Yehoud is released, reports AP— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2025

दिल्ली में सरकार बनने पर बौद्ध स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा कराएंगे : कांग्रेस
कांग्रेस ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत होने पर बौद्ध स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की शनिवार को घोषणा की।उत्तर-पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में अभी बौद्ध स्थलों की तीर्थयात्रा के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनने पर बौद्ध स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा शुरू की जाएगी।राज ने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए तिरुपति, अयोध्या, वैष्णो देवी, बालाजी की तीर्थयात्रा की व्यवस्था अपने खर्च पर करती है।उन्होंने सवाल किया, “ऐसे में सारनाथ, बोधगया, लुंबिनी, दीक्षाभूमि, महू जैसे बौद्ध स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा की कोई योजना क्यों नहीं है।”राज ने कहा, “अगर दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे और बौद्ध स्थलों के लिए भी मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेंगे।”विशाखापत्तनम जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी कारणों से बेंगलुरु लौटी
बेंगलुरु से शनिवार को विशाखापत्तनम जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को तकनीकी कारणों से यहां वापस लौटना पड़ा। बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भोपाल जिला प्रशासन ने रात के समय लाउडस्पीकर, डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया
भोपाल में जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर तेज आवाज वाले ‘साउंड सिस्टम’ के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।इस आदेश को 10वीं और 12वीं कक्षाओं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।इसके अलावा, ‘डीजे’ प्रणालियों, होटल, रेस्तरां और बार के मालिकों को निर्धारित सीमा के भीतर ‘साउंड सिस्टम’ के उपयोग के लिए लाइसेंस के वास्ते आवेदन करना होगा।उल्लंघनकर्ताओं पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। यह प्रतिबंध 23 जनवरी से लागू हो गया है।दिल्ली चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी कियादिल्ली चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते।#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah releases the BJP ‘Sankalp Patra’ at party headquarters ahead of the #DelhiElections2025. Delhi BJP President Virendraa Sachdeva and other senior party leaders also present. pic.twitter.com/sFFvcSEUhT— ANI (@ANI) January 25, 2025

हमास ने 4 इजरायली सैनिकों को किया रिहा, सीजफायर समझौते के तहत इजरायल 200 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगाहमास ने गाजा में संघर्ष विराम समझौते के तहत आज करीब 200 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में चार महिला इजरायली सैनिकों को रिहा कर दिया है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, चार सैनिकों को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है।AAP विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले में आरोपियों को 1 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगाAAP विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले में आरोपियों को 1 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। https://t.co/uyoyTOEHaN— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

दिल्ली: AAP विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े MCOCA मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने नंदू गैंग के दो साथियों की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रखाAAP विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े MCOCA मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नंदू गैंग के दो कथित साथियों साहिल और विजय की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में उनसे पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी है। AAP विधायक नरेश बाल्यान भी इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मी काबू पाने में जुटेमुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। #WATCH मुंबई: गोरेगांव ईस्ट में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/ZRWRYIQApP— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की।(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/JWtkJ6Q7zG— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। #DelhiElections2025 pic.twitter.com/yHR3OJ1XZz— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब रेल ब्रिज को पार करती हुई वंदे भारत ट्रेन#WATCH जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब रेल ब्रिज को पार करती हुई वंदे भारत ट्रेन। pic.twitter.com/X0CzSzLHOp— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

दिल्ली: YSRCP के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफादिल्ली: YSRCP के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।विजयसाई रेड्डी ने कल घोषणा की कि वे राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। pic.twitter.com/lCAL5JiAJV— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की #WATCH दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/gjj4YHw1Zi— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

INDIA गठबंधन पर जयराम रमेश ने कहा, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए थाकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “दिल्ली में चुनाव हो रहे हैं और हमारी रणनीति बिल्कुल साफ है। भाजपा और AAP एक ही सिक्के के दो चेहरे हैं। हम बीजेपी और AAP से लड़ाई लड़ रहे हैं। इन दोनों के बीच कोई फर्क नहीं है।” INDIA गठबंधन पर जयराम रमेश ने कहा, “INDIA गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए था।”गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 942 जवान सम्मानितगणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/sVncRqsVrU— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

आज उजागर हुआ है कि ये (AAP) INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, बीजेपी की B टीम हैं- कांग्रेस नेता उदित राजAAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “आज उजागर हुआ है कि ये (AAP) INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, बीजेपी की B टीम हैं। वह (अरविंद केजरीवाल) एक सांप्रदायिक व्यक्ति है, INDIA गठबंधन के सहयोगी का कोई ऐसा दल नहीं है जो इतना सांप्रदायिक हो। बड़े दुश्मन से लड़ने के लिए, बड़े खतरों से लड़ने के लिए, कभी-कभी समझौता करना पड़ता है। क्योंकि हमें संविधान, लोकतंत्र को बचाना है, इसलिए इन्हें(AAP) गठबंधन में रखा गया है। लेकिन हमें पता है कि ये कितने खतरनाक हैं।”उत्तराखंड में 11 नगर निगमों समेत 100 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती शुरू#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड में 11 नगर निगमों समेत 100 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन नगर निगमों और नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था। pic.twitter.com/114QqEUJwY— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दो गाड़ियां में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबूप्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज सुबह फिर से आग लग गई। मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं।#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में एक गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। pic.twitter.com/d2PY17ztne— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025