बड़ी खबर LIVE: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, रांची के मोहराबादी मैदान में ली शपथ

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारी समेत 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकीउत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक अदालत के एक आदेश पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी और चार पुलिस निरीक्षकों समेत 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला बर्खास्त हेड कांस्टेबल अनिल सिंह के अपहरण से जुड़ा है जिसने कथित तौर पर चंदौली पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार उजागर किया था। यह प्राथमिकी बुधवार को नंदगंज थाने में दर्ज की गई।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी के भुल्लनपुर की शिव शंकर कॉलोनी में रहने वाले बर्खास्त हेड कांस्टेबल अनिल सिंह ने 2022 में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 156(3) के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह का आरोप था कि चंदौली के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और चंदौली कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी हर महीने जनता से 12.5 लाख रुपये की उगाही कर रहे हैं और वे यह रकम आपस में बांटते हैं। इस दावे की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) लव कुमार द्वारा की गई जिसमें आरोप सही पाए गए।इस खुलासे से क्रोधित चंदौली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 28 फरवरी 2021 को अनिल सिंह को बर्खास्त कर लिया। सिंह ने यह भी दावा किया कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले कई लोगों की हत्या कर दी गई है। सिंह ने पांच सितंबर 2021 को अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और ‘स्वाट’ टीम के निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार सिंह, थानेदार (एसएचओ) सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित पुलिस अधिकारियों के एक समूह ने गाजीपुर के बधरा में उनके ससुराल से उनका अपहरण कर लिया।आरोप है कि ये अधिकारी उनकी हत्या करने के इरादे से बिना नंबर प्लेट वाली कार में सादे कपड़ों में वहां पहुंचे थे। हालांकि, सिंह की बेटी खुशबू सिंह ने किसी तरह पुलिस को संपर्क किया और नंदगंज थाने के एसएचओ को इसकी सूचना दी जिससे उनकी जान बच सकी। सिंह का दावा है कि दो दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रहने के बाद उन्हें एक फर्जी मामले में फंसाया गया और सात सितंबर 2021 को चंदौली के बबुरी थाने में एक फर्जी मामला दर्ज किया गया।सिंह ने गाजीपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत आवेदन दाखिल किया और साक्ष्य पर गौर करने के बाद अदालत ने 21 सितंबर 2024 को इन आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया। अदालत ने इस मामले की ठीक से जांच करने का भी आदेश दिया।अदालत के आदेश के दो महीने बाद 27 नवंबर 2024 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 219 (सरकारी कर्मी द्वारा कानून नहीं मानना), 220 (गलत तरीके से हिरासत में लेना), 364 (अपहरण), 389 (वसूली), 467 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से फर्जीवाड़ा), 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग) और 120बी (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।इस प्राथमिकी में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, निरीक्षक अजित कुमार सिंह, आईपीएस अधिकारी अमित कुमार और चंदौली एवं अन्य जिलों में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है।अजित पवार की एनसीपी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्यः प्रफुल्ल पटेलएनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “अब हम तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त पार्टी हैं। हम रुकेंगे नहीं और अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए- जो प्रतिष्ठा हमने खो दी है- हमारा अगला पड़ाव दिल्ली (विधानसभा) चुनाव है। हम चुनाव लड़ेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना खाता खोलेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे…”#WATCH | Delhi | NCP MP Praful Patel says, “Now, we are a recognised party in 3 states. We won’t stop – and to make our party a national party – the stature that we lost – our next stop is the Delhi (assembly) election. We will contest and I am certain that we will open our… pic.twitter.com/JV9yjZfFTd— ANI (@ANI) November 28, 2024

दिल्लीः पीवीआर के पास विस्फोट के बाद सीएम आतिशी ने केंद्र पर साधा निशानादिल्ली के रोहिणी में पीवीआर प्रशांत विहार के पास विस्फोट होने के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में विस्फोट की निंदा की।उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में इसी इलाके में यह दूसरी ऐसी घटना है। उन्होंने दावा किया कि यह स्थिति कानून व्यवस्था और सुरक्षा उपायों में बड़ी विफलता का संकेत देती है। आतिशी ने इस साल की शुरुआत में इसी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए इसी तरह के विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था की विफलता है।’’उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी दिल्ली वासियों की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने गृह मंत्री के आवास के आसपास के क्षेत्रों से जबरन वसूली के लिए फोन आने की खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस स्थिति के लिए भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। वे राजधानी में अपनी एकमात्र जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं।”पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना तेज कर दी। इससे पहले अलग संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने शहर में ‘‘भय और असुरक्षा की बढ़ती भावना’’ पर अफसोस जताया।केजरीवाल ने बेहतर सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में हर जगह डर का माहौल है। महिलाएं शाम सात बजे के बाद असुरक्षित महसूस करती हैं और माता-पिता अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं।’’ दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आप और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है।झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, रांची के मोहराबादी मैदान में लिया शपथझारखंड की राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज मौजूद रहे।JMM executive president Hemant Soren takes oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand, in Ranchi. pic.twitter.com/6TuvwQ5LYf— ANI (@ANI) November 28, 2024

रांची में मंच पर पहुंचे हेमंत सोरेन, थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ, खड़गे, राहुल गांधी समेत गठबंधन के तमाम नेता मौजूदझारखंड की राजधानी रांची में अब से कुछ ही देर में हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन मोहराबादी मैदान में सजे मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज मौजूद हैं।#WATCH | JMM executive president Hemant Soren greets people, in Ranchi. He will take oath as the Chief Minister of Jharkhand, shortly. (Video: ANI/Jhargov TV) pic.twitter.com/mzMuVnUnNs— ANI (@ANI) November 28, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुएकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।रांची: RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए#WATCH रांची (झारखंड): RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/cIuMnSR0AC— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे रांची पहुंचेकांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट स्थल पर एनएसजी कमांडो और डॉग स्क्वायड पहुंचे#WATCH दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट स्थल पर एनएसजी कमांडो और डॉग स्क्वायड पहुंचे। pic.twitter.com/bY8Q1SXTcx— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट स्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है#WATCH दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट स्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। pic.twitter.com/ImBqsnurFq— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन अपने आवास से रवाना हुए#WATCH रांची: झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन अपने आवास से रवाना हुए।हेमंत सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/Njc9MunmLW— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

अखिलेश यादव झारखंड के कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे#WATCH रांची (झारखंड): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव झारखंड के कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।उन्होंन कहा, “जिस जनता ने हेमंत सोरेन जी को चुनर दोबारा सरकार बनाई है। मैं जनता का बहुत आभार प्रकट करता हूं कि हेमंत… pic.twitter.com/3xpvej8b0i— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली में जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला सामने आयादिल्ली में जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला सामने आने के बाद, एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों और महामारी विज्ञानियों को लार्वा स्रोत में कमी सहित वेक्टर नियंत्रण उपायों को तेज करने और जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान सहित समुदाय आधारित पहल करने का निर्देश दिया है।हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी- प्रियंका गांधीसंसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।”दिल्ली के प्रशांत विहार में पीवीआर के धमाका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के प्रशांत विहार में पीवीआर के पास विस्फोट हुआ है। दिल्ली पुलिस को फोन के जरिए इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।दिल्ली पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में तेज धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस धमाके के साथ फोन करने वाले शख्स के बारे में भी पता कर रही है।दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, “आज सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगितविपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अजमेर दरगाह मामले पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रियाअजमेर दरगाह मामले पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “दरगाह पिछले 800 सालों से यहीं है। नेहरू से लेकर सभी प्रधानमंत्री दरगाह पर चादर भेजते रहे हैं। बीजेपी-आरएसएस ने मस्जिदों और दरगाहों को लेकर इतनी नफरत क्यों फैलाई है? पीएम मोदी भी वहां चादर भेजते हैं। निचली अदालतें प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुनवाई क्यों नहीं कर रही हैं? इस तरह कानून का शासन और लोकतंत्र कहां जाएगा?  यह देश के हित में नहीं है। पीएम मोदी और आरएसएस का शासन देश में कानून के शासन को कमजोर कर रहा है। ये सब बीजेपी-आरएसएस के निर्देश पर किया जा रहा है।”प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा की सदस्यता लेने के बाद राहुल गांधी उनकी तस्वीर खींचते नजर आए Proud Brother ❤️ pic.twitter.com/InNUypMxce— Congress (@INCIndia) November 28, 2024

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगितलोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद के रूप में ली शपथकेरल के वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में सांसद सदस्यता की शपथ ले ली है। हाल ही में हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।प्रियंका गांधी के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद चव्हाण रविंद्र वसंतराव ने भी सांसद सदस्यता की शपथ ली।दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद पहुंचीं#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद पहुंचीं। सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं।” pic.twitter.com/7ORxcPFsyX— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना#WATCH दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना हुए।वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद के रूप में आज शपथ लेंगी। pic.twitter.com/3HvTWHhmTR— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर फ्रॉड मामले में जांच करने पहुंची थी टीमदिल्ली में ईडी की टीम पर हमला हुआ है। बिजवासन इलाके में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले की जांच करने टीम पहुंची थी। आरोपियों ने रेड के दौरान टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया। हालांकि, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।मध्य प्रदेश: कुनो नेशनल पार्क में चीता ‘निरवा’ के दो बच्चे 27 नवंबर को मृत पाए गएMadhya pradesh | Two cubs of cheetah ‘Nirva’ in Kuno National Park found dead on 27th November pic.twitter.com/k5FwrQ5Ule— ANI (@ANI) November 28, 2024

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल के अगले 1-2 दिनों में और तेज़ होने की उम्मीदभारतीय नौसेना के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल के अगले 1-2 दिनों में और तेज़ होने की उम्मीद है। तमिलनाडु के तट पर इस चक्रवात के प्रभाव की आशंका को देखते हुए, नौसेना राज्य और नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय करके संवेदनशील क्षेत्रों में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कमर कस रही है। इसमें भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य HADR राहत सामग्री से भरे वाहनों को लोड करना और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बाढ़ राहत दल (FRTs) को तैनात करना शामिल है। HQTN&P ने आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए अपनी गोताखोरी टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रवींद्र वसंतराव चव्हाण आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेंगेकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रवींद्र वसंतराव चव्हाण आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेंगे। वे हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनावों में क्रमशः वायनाड और नांदेड़ से सदन के लिए चुने गए थे। pic.twitter.com/zXlUve4Yus— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

मुंबई शहर के कई हिस्सों में धुंध की चादर छाई हुई है#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में धुंध की चादर छाई हुई है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है।(वीडियो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके के आसपास से है) pic.twitter.com/UF5NjrqMvl— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

उत्तर प्रदेश: आगरा के कई हिस्सों में आज ‘हल्का कोहरा’ छाया हुआ है#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा के कई हिस्सों में आज ‘हल्का कोहरा’ छाया हुआ है।(वीडियो ताज व्यू प्वाइंट ADA से है।) pic.twitter.com/tBvGrEtkws— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। pic.twitter.com/Dl7JDeBlav— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ कोहरे की मार, IMD ने जारी किया येलो अलर्टदिल्ली-एनसीआर की मार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में आने दो दिन बाद मौसम करवट लेगा। दिल्ली में एक बार फिर घना कोहरा दस्तक देने वाला है। ऐसे में दिल्ली मौसम केंद्र ने 28 और 29 नवंबर को येलो अलर्ट जारी किया है।राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 30 नवंबर और एक दिसंबर को हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है और तापमान 10 से 26 डिग्री तक रह सकता है।