भारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की मतगणना कार्यक्रम को 4 जून से बदलकर 2 जून कियाभारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की मतगणना कार्यक्रम को 4 जून से बदलकर 2 जून कर दिया है। pic.twitter.com/EjtiNDQRoV— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार कियानोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा: DCP नोएडा विद्या सागर मिश्राअधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।(फ़ाइल तस्वीर) pic.twitter.com/Fqv1mMhzzi— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीदपंजाब के होशियारपुर जिले में CIA टीम अवैध हथियारों की सूचना के बाद छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।पंजाब पुलिस की CIA टीम को खबर मिली थी कि मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।NIA ने ISIS मॉड्यूल आतंकी मामले में पुणे में 4 अचल संपत्तियां कुर्क कीं।
NIA ने ISIS मॉड्यूल आतंकी मामले में पुणे में 4 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। pic.twitter.com/eIbxH5Mkff— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा- आरजेडी नेता नेता तेजस्वी यादवआरजेडी नेता नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, बीजेपी की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। बीजेपी में जाते ही CM कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।”उत्तर प्रदेश: मेरठ जिला प्रशासन ने कल चुनावों की घोषणा के बाद होर्डिंग हटाना और दीवारों पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रंग पोतना शुरू किया#WATCH उत्तर प्रदेश: मेरठ जिला प्रशासन ने कल चुनावों की घोषणा के बाद होर्डिंग हटाना और दीवारों पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रंग पोतना शुरू किया। pic.twitter.com/0hqa3fVsEs— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
2024 के चुनाव में हम पांच साल के लिए जनादेश मांग रहे हैं- जयराम रमेशकांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, “नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय। इन पांच न्याय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रत्येक न्याय के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटियां दी है। 2024 के चुनाव में हम पांच साल के लिए जनादेश मांग रहे हैं।”न्याय यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोलेमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “आज INDIA गठबंधन की शिवाजी पार्क में एक बड़ी रैली होने वाली है। चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। न्याय यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक देश के सभी जाति के लोगों को न्याय नहीं दिला सकेंगे तब यह लड़ाई जारी रहेगी।”देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है- राहुल गांधीकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। तो इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।”सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीरSiddhu Moosewala’s parents welcome baby boy Read @ANI Story | https://t.co/aC0DAPsIKB #siddhumoosewala #Punjab #Parents pic.twitter.com/lzSNjThwfB— ANI Digital (@ani_digital) March 17, 2024
संदेशखाली ईडी मारपीट मामले में सीबीआई ने शाजहां शेख के भाई समेत 3 को गिरफ्तार किया CBI arrests 3, including Shajahan Sheikh’s brother in Sandeshkhali ED assault caseRead @ANI Story | https://t.co/YIBpZ9NCiW#CBI #shahjahanshaikh #Sandeshkhali pic.twitter.com/AfYRPya6pV— ANI Digital (@ani_digital) March 17, 2024
सीएम केजरीवाल को ED ने जारी किया 9वां समन, 21 मार्च को किया तलबप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 9वां समन जारी किया है। उन्हें 21 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। अयोध्या: काफी की संख्या में श्रद्धालू श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे#WATCH अयोध्या: काफी की संख्या में श्रद्धालू श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/XjGXgbSoDe— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
मुंबई में राहुल गांधी की ‘जन न्याय पदयात्रा’, INDIA गठबंधन के कई नेता शामिलराहुल गांधी मुंबई के मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘जन न्याय पदयात्रा’ निकाल रहे हैं। पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन केई बड़े नेता शामिल हुए हैं।LIVE: Jan Nyay Padyatra | Mumbai | Maharashtra https://t.co/vhlOboisMM— Congress (@INCIndia) March 17, 2024
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर भारत की तरफ सलानी गांव में आधी रात को ड्रोन देखा गया#WATCH पुंछ, जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर भारत की तरफ सलानी गांव में आधी रात को ड्रोन देखा गया। pic.twitter.com/7hqI1kWL83— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नावें जब्त कीरामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नावें जब्त कर ली हैं।सोर्स: रामेश्वरम मछुआरा संघ— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
मुंबई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन आज, शिवाजी पार्क में होगी विशाल रैलीमुंबई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज समापन है। राहुल गांधी आज मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन पर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।रैली में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे।