बड़ी खबर LIVE: सीएम केजरीवाल को ED ने जारी किया 9वां समन, 21 मार्च को किया तलब

सीएम केजरीवाल को ED ने जारी किया 9वां समन, 21 मार्च को किया तलबप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 9वां समन जारी किया है। उन्हें 21 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। अयोध्या: काफी की संख्या में श्रद्धालू श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे#WATCH अयोध्या: काफी की संख्या में श्रद्धालू श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/XjGXgbSoDe— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024

मुंबई में राहुल गांधी की ‘जन न्याय पदयात्रा’, INDIA गठबंधन के कई नेता शामिलराहुल गांधी मुंबई के मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘जन न्याय पदयात्रा’ निकाल रहे हैं। पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन केई बड़े नेता शामिल हुए हैं।LIVE: Jan Nyay Padyatra | Mumbai | Maharashtra https://t.co/vhlOboisMM— Congress (@INCIndia) March 17, 2024

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर भारत की तरफ सलानी गांव में आधी रात को ड्रोन देखा गया#WATCH पुंछ, जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर भारत की तरफ सलानी गांव में आधी रात को ड्रोन देखा गया। pic.twitter.com/7hqI1kWL83— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नावें जब्त कीरामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नावें जब्त कर ली हैं।सोर्स: रामेश्वरम मछुआरा संघ— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024

मुंबई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन आज, शिवाजी पार्क में होगी विशाल रैलीमुंबई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज समापन है। राहुल गांधी आज मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन पर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।रैली में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे।