बिहार में बिजली उपभोक्तओं को राहत, महंगी नहीं होगी बिजली
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली बात है कि राज्य सरकार ने अब बिजली की दर में वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। राज्य में बिजली की दरों में 24 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था, जो एक अप्रैल से लागू होना था। बिहार विधानसभा में उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विपक्षी दल यह आरोप लगा रहे थे कि बिजली दरों में वृद्धि की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है।No increase in power tariff; Bihar cabinet approves Rs 13,114 crore subsidy to power consumers— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2023
IPL 2023 Opening Ceremony : ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत ने बांधा समां, रश्मिका-तमन्ना का धांसू परफॉर्मेंस !How about that for a performance to kick off the proceedings @arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style pic.twitter.com/1ro3KWMUSW— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
दिल्ली के बीजेपी के दो नेताओं पर जबरन वसूली का आरोप, कारोबारी से मांगे 15 लाख रुपए, केस दर्जदिल्ली में बीजेपी के दो नेताओं सियाराम शाक्य और धीरज प्रधान के खिलाफ कथित रूप से एक बिजनेसमैन से 15 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। पैसा घर बनाने के एवज में मांग की गई थी। प्राथमिकी 29 मार्च को द्वारका जिले के डाबरी थाने में दर्ज की गई। धीरज प्रधान बीजेपी के महरौली जिले के उपाध्यक्ष बताए जाते हैं, जबकि शाक्य स्थानीय बीजेपी नेता हैं।पूर्वी किदवई नगर निवासी व्यवसायी चमन प्रकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हिसाब बराबर करने के लिए उनसे 15 लाख रुपये मांगे थे।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 का ऐलान किया
Piyush Goyal unveils Foreign Trade Policy 2023, expects exports to touch USD 2 trillion by 2030Read @ANI Story | https://t.co/FVMLVh8Ibp#PiyushGoyal #ForeignTradePolicy #FTP2023 pic.twitter.com/HSX8TmX0h3— ANI Digital (@ani_digital) March 31, 2023
यह पूर्व नियोजित था, श्यामबाजार से एक BJP नेता कह रहे थे कि कल टीवी पर नजर रखना : हावड़ा में हुए हिंसा पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जीमुख्यमंत्री ने कहा है कि इसमें अगर पुलिस पक्ष से चूक हुई है तो कार्रवाई की जाएगी: TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाके का जायजा लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस आज हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाके शिबपुर में स्थिति का जायजा लेने जा रहे हैं।(फाइल फोटो) pic.twitter.com/IGUGW9zZTS— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आप ने दूसरी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची की घोषणा आप के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी और पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी दिलीप पांडे ने की। पहली सूची में पार्टी ने 80 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और दूसरी सूची में 60 उम्मीदवारों के नाम हैं।ओडिशा: बीजेडी ने झरसुगुड़ा से दीपाली दास को दिया टिकट ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत मंत्री नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास को झरसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। बीजद अध्यक्ष पटनायक ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उपचुनाव 10 मई को होगा जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा 2023 की तैयारियों पर बैठक की अध्यक्षता की
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एसएएसबी के पदेन अध्यक्ष हैं। बैठक में सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा के लिए चल रहे कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की गई।गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की, हावड़ा में हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की और हावड़ा में हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लिया।(फाइल तस्वीरें) pic.twitter.com/6X75zMRpr6— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
बिहार: सासाराम में 2 पक्षों में तनाव, पुलिस बल मौके पर मौजूद2 पक्षों में कुछ तनाव है। पत्थरबाजी भी हुई थी जिसे प्रशासन द्वारा शांत कराया गया। लोगों ने कुछ घरों में आग भी लगाई थी, जिसे बुझाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है: ADM चंद्रशेखर, सासाराम, बिहार pic.twitter.com/6oN1M2y9YC— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
उत्तर प्रदेश: IPS राजकुमार विश्वकर्मा राज्य के नए कार्यवाहक DGP बनाए गए उत्तर प्रदेश: IPS राजकुमार विश्वकर्मा राज्य के नए कार्यवाहक DGP बनाए गए।(फाइल फोटो) pic.twitter.com/RqWirwL3ve— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात के रनिया इंडस्ट्रियल एरिया की लक्ष्मी ऑयल मिल में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात के रनिया इंडस्ट्रियल एरिया की लक्ष्मी ऑयल मिल में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। pic.twitter.com/zL1caqxs2j— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
शराब नीति घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिजदिल्ली की विशेष अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की GNCTD की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित CBI मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी है।Delhi excise policy case | AAP leader and former Delhi Deputy CM Manish Sisodia to appeal in Delhi Court his bail plea matter after it was rejected by Delhi Special Court.— ANI (@ANI) March 31, 2023
बढ़ते कोविड मामले : तमिलनाडु ने सरकारी अस्पतालों के लिए मास्क नियम लागू कियाकोविड मामलों में फिर से वृद्धि का रुख दिखाने के साथ, तमिलनाडु सरकार ने 1 अप्रैल से सभी सरकारी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य करने का फैसला किया है।बंगाल: हावड़ा के शिबपुर इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं, जहां ‘रामनवमी’ पर आगजनी के एक दिन बाद आज ताजा हिंसा भड़की#WATCH | West Bengal: Heavy presence of security personnel in Shibpur area of Howrah where fresh violence broke out today, a day after arson on ‘Ram Navami’. pic.twitter.com/yiJ80c53kq— ANI (@ANI) March 31, 2023
जिस परिवार ने देश को पूरी संपत्ति दे दी उसके नौजवान (राहुल गांधी) का आप मकान भी छीन लो, यह आपका सबसे बड़ा षड्यंत्र है- गहलोतराजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी शहीद हो गई। उनकी मां सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद त्याग कर दिया, जिस परिवार ने देश को पूरी संपत्ति दे दी उसके नौजवान (राहुल गांधी) का आप मकान भी छीन लो। यह आपका सबसे बड़ा षड्यंत्र है।उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है- कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। बीजेपी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।महाराष्ट्र: संभाजीनगर के ओहर गांव में दो गुटों में मारपीट, 6 लोग हुए घायलमहाराष्ट्र के संभाजीनगर के एसीपी शिलवंत नांदेड़कर ने बताया कि आज सुबह किसी पुराने मामले की वजह से संभाजीनगर के ओहर गांव में दो गुटों में मारपीट हुई। FIR दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है। 5-6 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर आगजनी के एक दिन बाद आज हावड़ा में पथराव की एक और घटना हुई#WATCH | West Bengal: Another incident of stone-pelting occurred today in Howrah a day after arson on ‘Rama Navami’. Security personnel on the spot. pic.twitter.com/9fGl80Q36e— ANI (@ANI) March 31, 2023
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने डच पर्यटक पर रिज़ॉर्ट कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ और छुरा घोंपने पर बात की#WATCH | Goa CM Pramod Sawant speaks on Dutch tourist allegedly molested and stabbed by resort staff pic.twitter.com/TmJTZz9NQ1— ANI (@ANI) March 31, 2023
दिल्ली के मुखर्जी नगर की निरंकारी कॉलोनी में एक गद्दे के गोदाम में आगदिल्ली के मुखर्जी नगर की निरंकारी कॉलोनी में एक गद्दे के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।रमज़ान के 9वें दिन जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद में लोग जमा हुए#WATCH | Devotees congregate at Delhi’s iconic Jama Masjid to offer prayers on the 9th day of Ramzan pic.twitter.com/ybg1wwQbia— ANI (@ANI) March 31, 2023
बिहार बोर्ड के 10वीं क्लास के नतीजे घोषित, 81% छात्र हुए पास, ऐसे देखें अपना रिजल्टबिहार बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषत हो गया है। 81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देश कर सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं- तेजस्वी सीबीआई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता यह सच है या नहीं लेकिन उन्होंने (अमित शाह) कहा है कि उनपर CBI ने ‘दबाव’ बनाया। मतलब वे मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं।पश्चिम बंगाल हिंसा पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की प्रतिक्रियापश्चिम बंगाल हिंसा पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद होने के नाते मैं ऐसी घटना पर दुख और चिंता व्यक्त करता हूं। हमारी संस्कृति एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने वाली है। राज्य सरकार को ऐसी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।इंदौर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल पीड़ित ललित कुमार सेठिया का बयानइंदौर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल पीड़ित ललित कुमार सेठिया ने कहा कि हम हवन कर रहे थे, बहुत भीड़ थी। अंतिम आहुति चल रही थी जब कुआं धंस गया। बावड़ी का पता ही नहीं था। बहुत से लोग गिरे, जिसमें बच्चे और महिलाएं ज्यादा थीं। बावड़ी में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।कर्नाटक: उल्सूर पुलिस द्वारा जब्त की गई लगभग 14.14 लाख रुपये मूल्य की 18 किलोग्राम से अधिक चांदी की चेनKarnataka | Silver chains weighing over 18 kgs worth approximately Rs 14.14 lakhs seized by Ulsoor Police: DCP Bengaluru East pic.twitter.com/4Wv7ckvbd5— ANI (@ANI) March 31, 2023
चंडीगढ़: शहर के कई इलाकों में आज बारिश हुई#WATCH चंडीगढ़: शहर के कई इलाकों में आज बारिश हुई। pic.twitter.com/IyGn5ZveIh— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
हरियाणा के पंचकुला के आसमां रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में लगी आगहरियाणा के पंचकुला के आसमां रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।ओडिशा के संबलपुर में नहर में कार गिरने से 7 लोगों की मौत, दो घायलOdisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur district during early hours today. Victims were returning after attending a wedding function: Prabhas Dansena, Sub-Collector, Sambalpur pic.twitter.com/pZIh8k7FFB— ANI (@ANI) March 31, 2023
इंदौर मंदिर हादसे पर सीएम शिवराज बोले- यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपुर्ण घटना हैमध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान इंदौर मंदिर हादसे पर कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपुर्ण घटना है। लगातार बचाव कार्य जारी है। एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है, इसमें जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में जितने बावड़ी और ऐसे कुएं, बोरवेल हैं उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली: वजीरपुर इलाके के एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद#WATCH दिल्ली: वजीरपुर इलाके के एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/K5Byjq4Zxt— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल हुए पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल हुए पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। pic.twitter.com/4dO7H4lBRD— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
दिल्ली: प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंसादिल्ली में प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है। Delhi | A portion of a road caved in near Hauz Rani Red Light on Press Enclave Road. Traffic might be affected from Saket Court towards PTS, Malviya Nagar: Delhi Traffic Police(Photo: Delhi Traffic Police) pic.twitter.com/YH7iMF3Iv2— ANI (@ANI) March 31, 2023
इंदौर मंदिर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमध्य प्रदेश के इंदौर के मंदिर में हुए हादसे पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। 35 शव बरामद किए गए हैं, एक व्यक्ति लापता है, तलाश जारी है। आर्मी, NDRF और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे के कारण बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा।उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज सुबह तेज बारिश हुई #WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज सुबह तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/EQAZM9pwcE— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
पश्चिम बंगाल: हावड़ा से सुबह के दृश्य जहां कल ‘राम नवमी’ के जुलूस के दौरान हुए हंगामे के दौरान आगजनी हुई थी#WATCH | West Bengal: Morning visuals from Howrah where arson occurred yesterday during ruckus while ‘Rama Navami’ procession. Security beefed up in the affected area. https://t.co/0RBXsEc2NG pic.twitter.com/uByKQJ7FAU— ANI (@ANI) March 31, 2023
उत्तर प्रदेश: कानपुर के बांसमंडी इलाके के एआर टावर में लगी आग #WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर के बांसमंडी इलाके के एआर टावर में आग लग गई। pic.twitter.com/eP9jT8AKXy— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या 35 हुई, मंदिर की छत धंसने के बाद बावड़ी में गिरे थे लोगमध्य प्रदेश के इंदौर हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। गुरुवार को मंदिर की छत धंसने के बाद लोग बावड़ी में गिर गए थे। इंदौर के डीएम ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी के लगभग 75 लोग लगे हैं। NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। कुआं बहुत पुराना और गहरा था जिस कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। लगातार पानी आ रहा था जिसे हम निकाल रहे हैं।#UPDATE 16 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। 35 लोगों के मृत्यु की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आर्मी के लगभग 75 लोग आए हैं। NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। कुआं बहुत पुराना और गहरा था जिस कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। लगातार पानी आ रहा था जिसे हम निकाल रहे… pic.twitter.com/dvP7VsflwJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023