जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी- सलमान खुर्शीदकांग्रेस संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने पहुंचे पार्टी नेता कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उस पर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, बड़ी संख्या में जमा हुए पार्टी नेतादिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी आज संकल्प सत्याग्रह कर रही है। बड़ी संख्या में पार्टी नेता राजघाट पर जमा हुए हैं। देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मंडराते खतरे और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर यह संकल्प सत्याग्रह किया जा रहा है।कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन चलाने का आह्वान भी किया है। इसी क्रम में आज देशभर के जिला मुख्यालयों और राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस सत्याग्रह करेगी। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी जाएंगे। उनके साथ ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी राजघाट जाने की संभावना है। राजघाट पर सत्याग्रह सुबह 10 बजे से होगा।आंध्र प्रदेश: ISRO ने 36 उपग्रहों को ले जाने वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया लॉन्च#WATCH | Andhra Pradesh: The Indian Space Research Organisation (ISRO) launches India’s largest LVM3 rocket carrying 36 satellites from Sriharikota(Source: ISRO) pic.twitter.com/jBC5bVvmTy— ANI (@ANI) March 26, 2023
पुलिस भर्ती मामले को बीजेपी सरकार ने दबाया था- हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी जीरो टोलरेंस नीति है। हम व्यवस्था परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस भर्ती मामले को बीजेपी सरकार ने दबाया था, उन्होंने कोई जांच नहीं कराई थी। उसके बाद पेपर लीक हुए, जब हमने जांच में दोष पाया तो स्टूडेंट सेलेक्शन बोर्ड को भंग कर दिया।राजस्थान के बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.2 रही तीव्रताराजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 6.30 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।Earthquake of Magnitude 4.2 hit Bikaner in Rajasthan: National Center for Seismology pic.twitter.com/x17BZ5M8YO— ANI (@ANI) March 26, 2023