बड़ी खबर LIVE: BJP-उसके सहयोगियों की भूमिका समाज में एकता बनाए रखने की है, लेकिन वे लोगों को बांट रहे- शरद पवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के झारखंड नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की#WATCH कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पार्टी के झारखंड नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/fx0H3oWnBD— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

कोलकाता: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत के संबंध में अधिकारियों को राजभवन में एक आपात बैठक के लिए बुलाया #WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत के संबंध में जादवपुर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को राजभवन में एक आपात बैठक के लिए बुलाया। pic.twitter.com/ua3yYzqRJD— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

कल PM मोदी ने परिवारवाद की बात की, सबसे ज्यादा परिवारवाद बीजेपी में : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल#WATCH कल PM मोदी ने परिवारवाद की बात की। वे देख लें कि बलिराम कश्यप का एक बेटा विधायक और दूसरा सांसद रहा। रमन सिंह के बेटे को विधायक का टिकट दिया था, राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट दिया गया, केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बीसीसीआई सचिव बने हुए हैं…और सभी खदान अडानी को ही क्यों जाते… pic.twitter.com/pdg0GMol2c— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

23 अगस्त को जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा तब निश्चित रूप से भारत के लिए खुशी मनाने का दिन होगा: पूर्व इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई#WATCH 23 अगस्त को जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा तब निश्चित रूप से भारत के लिए खुशी मनाने का दिन होगा: चंद्रयान-3 पर पद्मश्री और पूर्व इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई pic.twitter.com/qrNzY7Qs8C— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे#WATCH | Union Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives at party headquarters for the meeting of the central election committee of BJP in Delhi pic.twitter.com/0YpRy5YEp0— ANI (@ANI) August 16, 2023

क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15-खिलाड़ियों की अनंतिम टीम में हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर शामिल नहीं Harry Brook, Jofra Archer miss out in England’s 15-player provisional squad for Cricket World CupRead @ANI Story | https://t.co/AtgpPIZ0tY#EnglandCricket #ECB #HarryBrook #JofraArcher #cricket #ICCMensWorldCup pic.twitter.com/QTrTaI1NMv— ANI Digital (@ani_digital) August 16, 2023

महाराष्ट्र: मुंबई में महा विकास अघाड़ी की बैठक हुई#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में महा विकास अघाड़ी की बैठक हुई। pic.twitter.com/OGvkK8FuwY— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

कृष्णानगर घनी आबादी वाला इलाका है और यहां बड़े पैमाने पर क्षति हुई है- हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कृष्णानगर घनी आबादी वाला इलाका है और यहां बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। करीब 250 परिवारों जो प्रभावित हुए हैं उनके लिए सामुदायिक केंद्रों में रहने की व्यवस्था की गई है। कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग बंद हैं। उन्हें खोलने का प्रयास कर रहे हैं। हम पर्यटकों से अपील करेंगे कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें।BJP-उसके सहयोगियों की भूमिका समाज में एकता बनाए रखने की है, लेकिन वे लोगों को बांट रहे- शरद पवारएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश की सत्ता भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के हाथ में है। उनकी भूमिका समाज में एकता बनाए रखने की है, लेकिन वे लोगों को बांट रहे हैं।देश की सत्ता भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के हाथ में है। उनकी भूमिका समाज में एकता बनाए रखने की है, लेकिन वे लोगों को बांट रहे हैं: NCP प्रमुख शरद पवार pic.twitter.com/ayKAQBg3CC— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

आगरा, उत्तर प्रदेश: ICC क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी ताज महल लाई गई #WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: ICC क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी ताज महल लाई गई।वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। pic.twitter.com/TbVgKL6xXU— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

नूंह हिंसा मामले में कोर्ट ने बिट्टू बजरंगी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजाबिट्टू बजरंगी को हरियाणा की नूंह जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. कल नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया था।हमने 3 सितंबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की पदयात्रा के आयोजन पर चर्चा की- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोलेमहाराष्ट्र कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने 3 सितंबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की पदयात्रा के आयोजन पर चर्चा की। हमने 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की और राज्य से बीजेपी को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। जो भी बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहेगा हम उसे साथ लेंगे। हरियाणा की नूंह जिला अदालत ने बिट्टू बजरंगी को 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजाहरियाणा की नूंह जिला अदालत ने बिट्टू बजरंगी को 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कल नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार किया था।मुझे बहुत खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट इस (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं) पर सुनवाई करेगा- महबूबा मुफ्तीपीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट इस (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं) पर सुनवाई करेगा। यह मेरे लिए सिर्फ एक कानूनी मुद्दा नहीं है यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक जज़्बाती मुद्दा है। हम जम्मू-कश्मीर के बेज़ुबान लोगों को आवाज़ देने के लिए वकीलों के बेहद आभारी हैं। सुप्रीम कोर्ट में चल रही दलीलों ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को बेनकाब कर दिया है जिसने भारतीय संविधान को नष्ट करने के लिए संसद में अपने बहुमत का दुरुपयोग किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों का विशेष दर्जा छीन लिया है।तेलंगाना: वारंगल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायलTelangana: 3 killed, 4 injured as truck collides with auto in WarangalRead @ANI Story | https://t.co/wqgRXeT57f#Telangana #RoadAccident #Warangal pic.twitter.com/oMKBeZbxL5— ANI Digital (@ani_digital) August 16, 2023

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ‘अटल समाधि स्थल’ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की अटल समाधि स्थल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने आया हूं। वो हम लोगों की बहुत इज्जत और हमसे बहुत प्रेम करते थे, हम कभी उन्हें भूल नहीं सकते। जब मैंने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली तो वह वहां थे।2024 के चुनावों में पूरे भारत और असम में INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोईकांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि असम के परिसीमन पर नज़र डालें तो इसमें विपक्ष की सीटों पर निशाना साधा जा रहा है। कलियाबोर, नगांव और बरपेटा में कांग्रेस पार्टी के कब्ज़े वाली लोकसभा सीटें विशेष रूप से बीजेपी के निशाने पर हैं। AIUDF को फायदा हुआ इसलिए यह AIUDF और बीजेपी के बीच सांठगांठ को उजागर करता है, लेकिन अगर बीजेपी सोचती है कि असम के नए परिसीमन से उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी तो वे ग़लत हैं। मूड INDIA गठबंधन का है। 2024 के चुनावों में पूरे भारत और असम में INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी।बीजेपी द्वारा कैबिनेट पद की पेशकश पर NCP नेता सुप्रिया सुले की प्रतिक्रियाबीजेपी द्वारा कैबिनेट पद की पेशकश पर NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी ने मुझे कुछ भी ऑफर नहीं किया है और न ही मुझसे बातचीत की है। आपको उनसे (महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं) से पूछना चाहिए कि वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। मुझे नहीं पता है। मैं व्यक्तिगत रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गौरव गोगोई जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हूं लेकिन मैं महाराष्ट्र में उनके नेताओं के संपर्क में नहीं हूं।हिमाचल प्रदेश के शिमला के समर हिल इलाके से अब तक 13 शव बरामद, तलाशी अभियान जारीशिमला के समर हिल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। यहा 14 अगस्त को भूस्खलन हुआ थाा। एक और शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस इलाके से अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ के मताबिक, यहां पर कुल 21 पीड़ित हो सकते हैं। भारी मशीनरी के अलावा विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। निचले क्षेत्र में शव कम से कम 2 किमी तक फैले हुए हैं और वहां मशीनों का उपयोग नहीं किया जा सकता। बचाव अभियान मैन्युअल रूप से करना पड़ेगा। #WATCH मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर कुल 21 पीड़ित हो सकते हैं। कल तक हमें 12 शव बरामद हुए थे। आज हमें एक और शव मिला, इस तरह 13 शव बरामद हो चुके हैं। हम भारी मशीनरी के अलावा विशेष उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। हम पुष्टि नहीं कर सकते कि खोज कब ख़त्म होगी क्योंकि निचले क्षेत्र… pic.twitter.com/ANtO7FYNh5— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें- संजय राउतअजित पवार द्वारा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की खबरों पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें। अजित पवार को पवार(शरद पवार) साहब ने बनाया है अजित पवार ने शरद पवार को नहीं बनाया। 60 वर्ष से भी ज़्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताया है और 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है।हिमाचल प्रदेश के शिमला के समर हिल इलाके से 12 शव बरामद, तलाश अभियान जारीहिमाचल प्रदेश के शिमला में 14 अगस्त को समर हिल इलाके में भारी भूस्खलन हुआ था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड द्वारा बचाव अभियान जारी है। एसडीएम शिमला (शहरी) भानु गुप्ता ने कहा, “12 शव बरामद कर लिए गए हैं।”उत्तराखंड: परमार्थ निकेतन-गंगा घाट पर जलस्तर थोड़ा कम हुआ#WATCH उत्तराखंड: परमार्थ निकेतन-गंगा घाट पर जलस्तर थोड़ा कम हुआ। वीडियो परमार्थ निकेतन-गंगा घाट से है। pic.twitter.com/LUZ8nXv0lx— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ादिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ा। वीडियो आज सुबह के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) के आसपास की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए ली गई है। #WATCH दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ा। वीडियो आज सुबह के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) के आसपास की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए ली गई है। pic.twitter.com/jzFqIXjLDv— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

दिल्ली: यमुना नदी अब भी उफान पर#WATCH दिल्ली: यमुना नदी अब भी उफान पर है। वीडियो पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) से है। pic.twitter.com/IkMdNDnDPs— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023

हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से तबाही जारी, 3 और शव बरामद, 56 हुई मृतकों की कुल संख्याहिमाचल प्रदेश के शिमला में क्षतिग्रस्त शिव मंदिर के मलबे से एक और व्यक्ति का शव बरामद होने और कृष्णा नगर इलाके में शाम को भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत के बाद राज्य में बारिश के कारण हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद कम से कम 8 घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया।ताजा भूस्खलन में दो शव बरामद किए गए हैं। सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से 12 समर हिल में शिव मंदिर स्थल से, पांच फागली में और दो कृष्णानगर में बरामद किए गए हैं