बड़ी खबर LIVE: ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- जो महाराष्ट्र में हुआ, वही यूपी में होगा, BJP में शामिल होंगे शिवपाल

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथविधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि हम इस पर सभी से चर्चा कर रहे हैं। हर किसी का काम करने का अपना तरीका होता है। हम चर्चा के बाद मानदंड बनाएंगे।’वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की प्रतिक्रिया’वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि असल में ये कमेटी ही उनकी तरफ से एक ‘जुमला’ है। यह संसदीय लोकतंत्र को नष्ट करने और अडानी घोटाले से ध्यान भटकाने का एक स्पष्ट व्यवस्थित प्रयास है। यह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं है।ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- जो महाराष्ट्र में हुआ, वही यूपी में होगा, जल्द BJP में शामिल होंगे शिवपाल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपाल यादव बीजेपी में शामिल होंगे। राजभर ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 बार शिवपाल यादव से कहा कि इधर आ जाओ। उनके बार-बार बोलने पर उन्होंने कहा कि घबराओ नहीं जल्दी आउंगा। लोकसभा चुनाव के पहले वे बीजेपी में शामिल होंगे, जो महाराष्ट्र में हुआ है वही यहां होने जा रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिबो शंकर मिश्रा और आनंद चंद्र बेहरा को उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त कियाकेंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिबो शंकर मिश्रा और आनंद चंद्र बेहरा को उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया है। बुदी हाबुंग गौहाटी उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और न्यायमूर्ति सीएस सुधा केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए।’ऑपरेशन लोटस’ पर बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा- चुनाव के बाद तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार नहीं होगी Shivamogga, Karnataka | On the question of whether BJP can do ‘Operation Lotus’ at present, BJP leader KS Eshwarappa says, “Wait and watch, your (Congress) own MLAs don’t have hope on you, Congress has no future in this country. Congress party is making big news in the state.… pic.twitter.com/WIa59VKRG7— ANI (@ANI) September 3, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गरुड़ के पास भौन खोला गांव पहुंचे और गांव के स्थानीय लोगों से मुलाकात की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गरुड़ के पास भौन खोला गांव पहुंचे और गांव के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की समस्याओं को समझा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए बागेश्वर दौरे पर हैं।उत्तर प्रदेश के आगरा में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग, तीन लोग हुए घायलउत्तर प्रदेश के आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में 2 पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान फायरिंग हुई। डीसीपी ने बताया कि इनके बीच दुकान को लेकर विवाद पहले से ही था। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं। तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है।