बड़ी खबर LIVE: बजट सत्र में CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, दूध पर MSP, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज समेत कई बड़े ऐलान

बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो सगे भाईयों की मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर-धामपुर रोड पर गांव ढेला अहीर के पास हुआ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे #WATCH मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/FxxtAEfR7s— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

दिल्ली इलाके में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए #WATCH | Eight wagons of a goods train derail on Patel Nagar-Dayabasti section in Delhi area. The incident occurred near the Zakhira flyover. pic.twitter.com/bjZcypbbZK— ANI (@ANI) February 17, 2024

बजट सत्र में CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, दूध पर MSP, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज समेत किए कई बड़े ऐलानहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया, इस दौरान सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश सरकार गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹45 और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹55 करेगी। इसके अलावा कर्मचारी-पेंशनर को अप्रैल से एरियर, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, ओलिंपिक गोल्ड विजेता को 5 करोड़ देने का भी ऐलान किया।मनरेगा मजदूरों की बढ़ी दिहाड़ी: सीएम ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 60 रुपये बढ़ा दी है। यानी अब उन्हें रोज के 240 की बजाय 300 रुपए मिलेंगे। मनरेगा मजदूर दिव्यांग एकल और विधवा महिला आय ढाई लाख से कम हो और जिन्होंने काम के 100 दिन भी पूरे कर लिए हों उन्हें मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की राशि दी जाएगी।दूध पर एमएसपी: सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि एमएसपी गाय के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।किसानों की बढ़ेगी आय: हिमाचल में अब राजीव गांधी स्टार्टअप एक नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत प्राकृतिक खेती पर 680 करोड रुपए खर्च किये जाएंगे। हर पंचायत से 10 किसान चयनित किए जाएंगे। प्रदेश में 36 हजार किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा। हर परिवार से 20 क्विन्टल एमएसपी पर अनाज खरीदा जाएगा। युवाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।पुलिसवालों की डाइट मनी में इजाफा: बतौर वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि साल 2024-25 के बजट में पुलिस को मिलने वाली मासिक डाइट मनी में 5 गुना बढ़ोतरी की जा रही है। अब पुलिस जवानों को 210 रुपए की जगह एक हजार रुपए डाइट मनी मिलेगी। इससे प्रदेश के 18 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये: मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस बजट में नई खेल नीति के साथ साथ कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ करने की घोषणा की। सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि को 3 करोड़ करने, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान।एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर अब 50 लाख की जगह 4 करोड़ रुपए, सिल्वर मेडल पर 30 लाख की जगह 2.50 करोड़, ब्रोंज मेडल पर 30 लाख की जगह 1.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की राशि बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर जीतने पर 30 लाख की राशि को बढ़ाकर 2 करोड़ और ब्रोंज जीतने पर मिलने वाली 20 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़ करने का ऐलान किया।गेहूं 40 और मक्का 30 रुपए किलो के हिसाब से खरीदेगी सरकार: CM ने कहा कि हिमाचल सरकार प्राकृतिक तौर पर गेहूं 40 और मक्का 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। वहीं सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाएगी।छह हजार नर्सरी शिक्षकों की होगी भर्ती: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अब स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, शिक्षकों को डाक से राहत मिलेगी राहत। अब वे सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। कन्या व छात्र स्कूल मर्ज होंगे। प्रदेश में छह हजार नर्सरी शिक्षकों की भर्ती होगी।तीन लाख पूर्व सैनिकों के लिए बजट में बड़ी घोषणा: सीएम सुक्खू ने कहा कि 60 साल से अधिक आयु वर्ग की पेंशन की राशि तीन हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दस हजार मानदेय देने का फैसला लिया गया है। हिमाचल की ओर से खेल में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए एसी कोच का किराया सरकार द्वारा दिया जाएगा।सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई दो मार्च तक बढ़ीदिल्ली के शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान न्यायिक हिरासत सुनवाई की अगली तारीख 2 मार्च तक बढ़ा दी गई है.#WATCH | Delhi Excise policy money laundering case: AAP leader Manish Sisodia brought to the Rouse Avenue Court for a hearing in the Delhi Excise Policy Case.The judicial custody of AAP MP Sanjay Singh and former Deputy CM Manish has been extended till February 28. pic.twitter.com/5J041zXqqA— ANI (@ANI) February 17, 2024

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट#WATCH | Explosion occurs in a firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu’s Virudhunagar; details awaited pic.twitter.com/cALcg6A9Ow— ANI (@ANI) February 17, 2024

बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है: अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर बीजेपी किसी से डरती है, तो वह AAP है…मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर बीजेपी 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं हारती है, तो AAP 2029 में भारत को बीजेपी से मुक्त कर देगी…”#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says “…The biggest challenger of BJP is Aam Aadmi Party. Today if BJP is scared of anyone, it is AAP…With utmost responsibility, I want to say that if BJP does not lose Lok Sabha elections in 2024, then AAP will make India free from BJP in… pic.twitter.com/l03a7ZwyOf— ANI (@ANI) February 17, 2024

राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड पहली पारी में 319 के स्कोर पर ऑल आउट, भारत के पास 126 रन की बढ़त Innings break!England are all-out for 319 in the first-innings.A successful afternoon session for #TeamIndia as @mdsirajofficial finishes with a four-wicket haul Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/gYC0WzQOUm— BCCI (@BCCI) February 17, 2024

दिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरेदिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआदिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, कई लोग दबे, 8 घायल#WATCH दिल्ली | पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी संरचना गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vymbdKsGey— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

किसानों के प्रदर्शन को लेकर खड़गे का पीएम मोदी पर हमला, BJP सरकार को देश के लिए बताया ‘अभिशाप’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की और बीजेपी सरकार को देश के किसानों के लिए ‘अभिशाप’ बताया। खड़गे ने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानूनी अधिकार प्रदान कर सकती है।देश के अन्नदाता किसानों के लिए मोदी सरकार अभि़शाप है। लगातार झूठी ‘मोदी की गारंटी’ के चलते ही पहले 750 किसानों की जान गई और अब कल 1 किसान ने शहादत दी और 3 रबर बुलेट से अपनी आँखों की रोशनी खो बैठे हैं। मोदी सरकार ने किसानों से किया दुश्मनों जैसा व्यवहार, केवल कांग्रेस… pic.twitter.com/v0zKfzX7OW— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 17, 2024

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर से निकले।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर से निकले। pic.twitter.com/TTrUgvO7AK— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

टिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद होने से आम जनवजीवन प्रभावितटिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद होने से आम जनवजीवन प्रभावित होने लगा है । इस एरिया में काम करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो रही है तो वही टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के आगे काम करने वाले लोगों को दो किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है।दिल्ली: बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत मंडपम पहुंचे#WATCH दिल्ली: भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत मंडपम पहुंचे। pic.twitter.com/ze43pYe0Uv— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

झारखंड के हजारीबाग में फिरौती के लिए किडनैप आठ साल के बच्चे की हत्या, डैम में फेंका शव
झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड से बुधवार को किडनैप किए गए आठ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। किडनैपर्स ने बच्चे की रिहाई के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगीकांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, “आज यात्रा का 35वां दिन है… आज 35वें दिन पर राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए जाएंगे। उसके बाद यहां रोडशो और जनसभा होगी… आज रात हम भदोही में रुकेंगे… करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी।”#WATCH वाराणसी: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, “आज यात्रा का 35वां दिन है… आज 35वें दिन पर राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए जाएंगे। उसके बाद यहां रोडशो और जनसभा होगी… आज रात हम भदोही में रुकेंगे… करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में… pic.twitter.com/aZoTygqMsD— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

कर्नाटक: शिवमोग्गा में कल रात एक कार फैक्ट्री में आग लगी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं#WATCH कर्नाटक: शिवमोग्गा में कल रात एक कार फैक्ट्री में आग लगी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/1usDDfvYhj— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

किसानों के प्रदर्शन का आज 5वां दिन, किसान नेता ने की मांग, अध्यादेश के जरिए कानून लाया जाएकिसानों के प्रदर्शन का आज 5वां दिन है। पंजाब हरियाणा के शंभू बार्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार को कहा कि संभव है कि अध्यादेश के जरिए कानून लाया जाए। वे सभी लोग फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहे हैं।