जब हमारा गठबंधन (INDIA) सत्ता में आएगा, तब MSP की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा- जयराम रमेशकांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां एक विशेष स्थान रखते हैं। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख[]गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी की घोषणा की – जब हमारा गठबंधन (INDIA) सत्ता में आएगा, तब MSP की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा। MSP ‘मोदी सेलिंग प्राइस’ नहीं है, यह ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ है।”भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, 1 जुलाई 2024 से लागू होंगीभारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी। pic.twitter.com/KFPMYooY6u— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2024
केंद्र की कोयला खदान आवंटन नीति पर कांग्रेस पार्टी ने खड़े किए सवालदिल्ली में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि BJP सरकार ने UPA सरकार की नीति को रद्द कर एक नई कोयला खदान आवंटन की प्रक्रिया बनाई। ये नीति ऐसी थी- जिसमें नरेंद्र मोदी जी के गिने-चुने दोस्त ही खदान ले सकें। पहले कोयला खदान एंड यूजर लेते थे, लेकिन मोदी सरकार ने कहा कि एंड यूजर की अलग-अलग श्रेणी बना दी जाए। यानी जो कंपनी जिस सेक्टर में काम करती है, वह उसी सेक्टर में बोली लगा सकती है।लेकिन नीलामी में 11 ब्लॉक ऐसे थे, जिसमें बेहद कम दाम पर बोली लगी और वो ब्लॉक चले गए। ऐसे में हुआ ये कि, सरकार को जितना राजस्व मिलना चाहिए था, उससे कहीं कम राजस्व मिला।उन्होंने कहा, “CAG की रिपोर्ट आई कि शेल कंपनियां बनाकर 11 कोयले के ब्लॉक में घपला किया गया। दो मंत्रियों आरके सिंह जी और राजीव चंद्रशेखर जी ने चिट्ठी लिखकर सरकार को आगाह किया कि- ये जो नीति है, जिसमें एंड यूजर की श्रेणी बनाई गई हैं। जिससे भ्रष्टाचार होगा। यह चिट्ठी भेजने के बाद इन दोनों मंत्रियों का प्रमोशन हुआ और ये चुप हो गए। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की देखरेख में कोयले के नाम पर ये सब हुआ है।”द्द करना और फिर से दोबारा परीक्षा कराना एक तरफ है। जिम्मेदारी कौन तय करेगा?: पवन खेड़ाकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “रद्द करना और फिर से दोबारा परीक्षा कराना एक तरफ है। जिम्मेदारी कौन तय करेगा? किसकी जिम्मेदारी है? 48 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका दिया। उनका इतना पैसा बर्बाद हुआ, समय बर्बाद हुआ एक तरह से उनका जीवन बर्बाद किया। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कहां है बुलडोजर?”BJP विपक्ष और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, इसलिए कांग्रेस-AAP ने गठबंधन का फैसला किया है- दीपेंद्र हुडाकांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, “देश में कांग्रेस और AAP का गठबंधन हुआ है। बीजेपी विपक्ष को खत्म करने की और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, इसको देखते हुए कांग्रेस और AAP ने गठबंधन का फैसला किया है।”यूपी: कासगंज हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख का दिया जाएगा मुआवजा, घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलानकासगंज हादसे पर डीएम सुधा वर्मा ने कहा, “शासन ने निर्णय लिया है कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जांच अभी भी जारी है।” कासगंज हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, 5 लोग भर्ती हैं- कासगंज CMO राजीव अग्रवालकासगंज CMO राजीव अग्रवाल ने कहा, “कासगंज हादसे में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है, 5 लोग यहां भर्ती हैं और 2 को छुट्टी दे दी गई है। करीब 10 लोग घायल हैं।”#UPDATE | CMO Kasganj, Rajiv Agrawal says, “22 deaths reported in Kasganj accident, five people are admitted here and two have been discharged…Around 10 people are injured…” pic.twitter.com/AqHFPPt8r9— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 24, 2024
यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अब तक 22 लोगों की मौतउत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।किसान के हर आंदोलन में जहां किसान के हक और सम्मान की बात आएगी वहां समाजवादी पार्टी उनके साथ है- अखिलेश यादवकिसानों आंदोलन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी रही है और किसान के हर आंदोलन में जहां किसान के हक और सम्मान की बात आएगी वहां समाजवादी पार्टी उनके साथ है।”लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच डील फाइनल, चांदनी चौक समेत 3 सीटों पर कांग्रेस, 4 सीटों पर लड़ेगी AAP कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर डील फाइनल हो गई है। दिल्ली में आज दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे के बारे में जानकारी दी। आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी। दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था।मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस चांदनी चौक समेत 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुसलमान कुरआन के हुक्म पर चलेगा एक्ट कितने भी बनाते रहें- सपा सांसद एस.टी. हसनअसम सरकार द्वारा असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करने पर सपा सांसद एस.टी. हसन ने कहा, “मुसलमान कुरआन के हुक्म पर चलेगा एक्ट कितने भी बनाते रहें। क्या मुसलमानों से ये कहा जाएगा कि निकाह मत करो कोई और तरीका इस्तेमाल करो। क्या हिंदुओं से कहा जाएगा कि शवों को मत जलाओ, दफन कर दो। हर धर्म के अपने रीति रिवाज हैं वे उसे हज़ारों सालों से मानते चले आ रहे हैं और मानते रहेंगे। क्या 3 तलाक खत्म हो गया? इसका और दुरुपयोग बढ़ गया।”यूपी के मुरादाबाद से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, प्रियंका गांधी यात्रा में हुईं शामिलकांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 42वां दिन है। यूपी के मुरदाबाद से आज यात्रा की शुरुआत हुई। राहुल गांधी संग यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हुईं। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए हैं।LIVE: #BharatJodoNyayYatra resumes from Moradabad, Uttar Pradesh. https://t.co/yFGcEfDHiq— Congress (@INCIndia) February 24, 2024
उत्तर प्रदेश: आगरा में हॉट एयर बैलून सफारी सेवा शुरू#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा में हॉट एयर बैलून सफारी सेवा शुरू हुई। pic.twitter.com/dx1wwe4A53— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2024
पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के संदेशखली में धामाखाली तक एक नाव से एनएचआरसी की टीम पहुंचीपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखली में धामाखाली तक एक नाव से एनएचआरसी की टीम पहुंची। यह संदेशखली के उनके दौरे का दूसरा दिन है।लोकसभा चुनाव: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आज गठबंधन की घोषणा करेंगे- जैराम रमेशLS polls: Congress, AAP to announce tie-up today, says Jairam RameshRead @ANI Story | https://t.co/lstrb49AEX#AAP #Congress #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/jZO07tKv47— ANI Digital (@ani_digital) February 24, 2024
बंगाल: आसनसोल के जामुड़िया के जादूडांगा इलाके में एक गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद #WATCH आसनसोल, पश्चिम बंगाल: जामुड़िया के जादूडांगा इलाके में एक गोदाम में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/kWTWkXy9Fu— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2024
कांग्रेस और AAP आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बांटवारे पर घोषणा की जाने की उम्मीद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। 2024 लोक सभा चुनावों के लिए सीट-बांटवारे पर घोषणा की जाने की उम्मीद है।बदल रहा मौसम, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कहां पड़ेंगे ओले?देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख में 26 फरवरी को बारिश की संभावना है तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के अनुसार, पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश की संभावना जताई है।