बड़ी खबर LIVE: अन्ना हजारे ने मणिपुर बर्बरता के आरोपियों के लिए मांगी मौत की सजा, बताया मानवता पर धब्बा

अन्ना हजारे ने मणिपुर बर्बरता में शामिल अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग की, इसे मानवता पर धब्बा करार दियासामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं का नग्न परेड कराने और उनके यौन शोषण की घटना को मानवता पर धब्बा करार देते हुए बर्बर घटना में शामिल सभी अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।VIDEO | Activist Anna Hazare demands death penalty for perpetrators involved in Manipur parading incident; terms it as “blot on humanity”. pic.twitter.com/YtP05u7yb1— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2023

असम परिसीमन मामलाः चुनाव आयोग को निर्वाचन क्षेत्रों के नाम बदलने, लोकसभा, विधानसभा सीटें बढ़ाने पर अलग-अलग विचार मिलेAssam delimitation hearing: EC gets divergent views on renaming constituencies, increasing Lok Sabha, assembly seats.— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2023

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश ने बिगाड़े हालात, राजकोट से NDRF की टीमें रवानागुजरात के राजकोट कलेक्टर प्रभव जोशी ने कहा कि जूनागढ़ में भारी बारिश के कारण सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कलेक्टर कार्यालय में एक आपातकालीन बैठक बुलाई। राजकोट जिले से 4 नगरपालिका टीमें, 25,000 भोजन पैकेट और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य के लिए जूनागढ़ भेजी जा रही हैं।#WATCH | Gujarat: Rajkot Collector Prabhav Joshi says, “Due to heavy rains in Junagadh, CM Bhupendra Patel cancelled all his programs and called an emergency meeting at the collector’s office. 4 municipal teams, 25,000 food packets and NDRF teams from Rajkot district are also… https://t.co/KlQNWiIDHk pic.twitter.com/oRW5kaeSov— ANI (@ANI) July 22, 2023

प्रियंका गांधी बोलीं- मध्य प्रदेश की जनता एक ऐसी सरकार चुनेगी जो जनता की सुने, जनता के मुद्दों पर काम करेमध्य प्रदेश की जनता एक ऐसी सरकार चुनेगी जो जनता की सुने, जनता के मुद्दों पर काम करे। pic.twitter.com/TpPPjBpc2V— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 22, 2023

 छूट नीति गलत नहीं है: भूपेंदर सिंह बाजवाभारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा का कहना है, “छूट नीति के अनुसार है, अच्छे खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए छूट दी जा सकती है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह नीति के अनुसार दी गई है.#WATCH | Delhi: Indian Olympic Association Ad-hoc committee member Bhupender Singh Bajwa says, “Exemption is as per the policy, good players can be given exemption in order to save them from injury. Nothing wrong with it and it has been given as per the policy.” pic.twitter.com/KFmWBLMCu6— ANI (@ANI) July 22, 2023

कल मणिपुर जाएंगी दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवालReaching Manipur tomorrow morning.— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 22, 2023

सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा की जमानत याचिका खारिजपटियाला हाउस कोर्ट ने सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी है.मणिपुर में अशांति को लेकर इंफाल पूर्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया VIDEO | Students hold protest in Imphal East over unrest in Manipur. pic.twitter.com/z57f41zfKX— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2023

गुजरात: नवसारी में सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव गुजरात के नवसारी में सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच अप्रत्याशित बारिश हुई जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। लगभग सभी जगह से पानी निकल गया है, लेकिन कुछ निचले इलाकों में अब भी जलभराव है। 40 टीम मौके पर मौजूद है…जनहानि की कोई सूचना नहीं है, एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश जारी है।कांग्रेस ने संसद में मणिपुर पर पीएम के बयान की मांग की
कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र पर मणिपुर हिंसा पर सवालों से बचने का आरोप लगाया और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर संसद में बयान दें।कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा, “सरकार की ओर से महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्मृति ईरानी) ने बयान दिया। जब भी सरकार डरती है तो उनके मंत्री बयान देने आ जाते हैं। यह ऐसी सरकार है जो विपक्ष से डरती है, सदन में आने से डरती है और सवालों से बचती है।”कांग्रेस नेता ने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और मणिपुर हिंसा पर बोलें।”NDA थक गया है, NDA की हवा निकल गई है: सपा प्रमुख अखिलेश यादवसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि NDA थक गया है, NDA की हवा निकल गई है। उन्हें जो मिल रहा है उसे वे NDA में शामिल कर रहे हैं। बीजेपी के लोगों को पता है कि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं। महंगाई, बेरोज़गारी चरम सीमा पर है, किसान, मज़दूर कोई खुश नहीं है। तेलंगाना में कार और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत
तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि हादसा मेडक जिले के नरसिंगी मंडल में वल्लूर के पास हुआ है। यहां पर कार का टायर फट गया था, जिससे ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।इस हादसे में कार में सवार 50 वर्षीय टूर्या नाइक और उनके 10 वर्षीय बेटे अंकित की मौत हो गई। वे नरसंपल्ली के निवासी थे और चेगुंटा जा रहे थे। वल्लूर जंगल से गुजरते समय टायर फटने से कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था।गुजरात: जूनागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ#WATCH गुजरात: जूनागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/aIuylV1XEs— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

मणिपुर की घटना पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- बहुत दुखद घटनामणिपुर की घटना पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संज्ञान में लिया है। फिर भी घटना घट चुकी है और निंदनीय घटना है: दिल्ली-एनसीआर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानीदिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है। फिर भी बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। हथिनी कुंड बैराज से फिर 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते एनसीआर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है।हाजीपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूगा- पशुपति कुमार पारसहाजीपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूगा, यह मेरा अधिकार है। मैं वहां का सांसद हूं, मैं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री हूं और NDA का पुराना और विश्वासी सहयोगी हूं।पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में बारिश हुई हैपिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 23-24 जुलाई को येलो अलर्ट और 25-26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।#WATCH पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 23-24 जुलाई को येलो अलर्ट और 25-26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून से 22 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 125%… pic.twitter.com/JjIdWP1ZuI— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

गुजरात: नवसारी में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भारी ट्रैफिक जाम हुआ#WATCH गुजरात: नवसारी में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भारी ट्रैफिक जाम हुआ। pic.twitter.com/CENzwXyCZy— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। pic.twitter.com/3vstDAed7f— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ में फंसे दर्जनों लोग, वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगामहाराष्ट्र के यवतमाल के डीएम अमोल येडगे ने कहा कि यवतमाल के महागांव में बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान मौसम में सुधार के बाद शुरू होगा। यवतमाल जिले में घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। SDRF द्वारा 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण डोडा जिले के चिराला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आईजम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण डोडा जिले के चिराला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आई। pic.twitter.com/bStqntg7yB— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

उत्तराखंड: नैनीताल में राजा महमूदाबाद क्षेत्र में नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर द्वारा अवैध अतिक्रमण हटायाउत्तराखंड: नैनीताल में राजा महमूदाबाद क्षेत्र में नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया।नैनीताल ADM शिवचरण द्विवेदी ने बताया, “पूरा क्षेत्र खाली हो चुका है। हम आश्वस्त हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से ये अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क से… pic.twitter.com/elTOP0MCHk— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया, “मणिपुर वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुईमणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया, “मणिपुर वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई। अब तक कुल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।”गुजरात: नवसारी शहर में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जल जमाव #WATCH गुजरात: नवसारी शहर में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जल जमाव हो गया है।भारी बारिश के कारण पूर्णा और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/WcQUxnVvgc— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कियामहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। रायगढ़ में खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मृत्यु हुई थी और कई घायल हुए।दिल्ली: आईजीआई स्टेडियम में एशियन चैंपियनशिप 2023 के लिए कुश्ती का ट्रायल चल रहा#WATCH | Delhi: Wrestling trials for the Asian Championship 2023 underway, at IGI stadium. pic.twitter.com/E05QIPociI— ANI (@ANI) July 22, 2023

देश में बेरोजगारी और युवाओं की बदहाली के मुद्दे पर खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशानाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “देश में 3 वर्षों में ही क़रीब 20,000 MSME उद्योग ठप्प हुए। अकेले सरकारी महकमों में ही 30 लाख पद ख़ाली हैं। पर Event-जीवी मोदी सरकार के मुखिया, मोदी जी किश्तों में भर्ती पत्र बांटकर ऐसे जता रहें हैं कि मानो उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां, प्रति वर्ष देने का भाजपाई वादा पूरा कर दिया हो। अरे भई, वो तो सरकार के sanctioned पद हैं, वो तो कब के भर जाने चाहिए थे!”खड़गे ने आगे कहा, “पिछले 9 सालों में … Start-Up India, Skill India, Stand-Up India आदि का Event तो बनाया गया, पर लाखों MSMEs को मोदी सरकार की ग़लत नीतियों का दंश झेलना पड़ा!करोड़ों युवाओं की नौकरियाँ ख़त्म हो गईउनका भविष्य अंधकारमय हो गयाSC, ST, OBC, EWS को तो ख़ासा चोट पहुँची देश के युवा अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस युवा विरोधी सरकार को जाना होगा। भारत जुड़ेगा, INDIA जीतेगा!”उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में गंगनानी के पास भारी बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा और पत्थर गिरे उत्तराखंड: उत्तरकाशी ज़िले के बड़कोट में गंगनानी के पास भारी बारिश के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और पत्थर गिर गए। pic.twitter.com/MGfg28NIn0— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023

महाराष्ट्र: यवतमाल में हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Yavatmal due to incessant rain in the region. pic.twitter.com/3iARiiBfbI— ANI (@ANI) July 22, 2023

महाराष्ट्र के रायगढ़ भूस्खलन में अब तक 22 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, बचाव अभियान जारीमहाराष्ट्र के रायगढ़ में खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। NDRF टीम द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है।#WATCH | Raigad, Maharashtra: Canine squad carries out search operation in landslide-hit area.So far, 22 dead bodies have been recovered from the site. pic.twitter.com/jban6qeya9— ANI (@ANI) July 22, 2023

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान के ऊपर, बाढ़ प्रभावित राहत शिविर में ले रहे शरणदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कल रात एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पंहुच गया है। बाढ़ प्रभावित लोग सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में शरण ले रहे हैं।