मोदी सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वे (किसान) दिल्ली ना आएं- जयराम रमेशकिसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “मोदी सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वे (किसान) दिल्ली ना आएं। यह मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है कि किस गैरलोकतांत्रिक तरीके से किसानों को रोका जा रहा है। जब प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था तो उन्होंने किसान संगठनों से कुछ वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए।”सरकार से वार्ता फेल होने के बाद किसान दिल्ली मार्च को तैयार, शंभू बॉर्डर पर पहुंचने लगे ट्रैक्टरकेंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता फेल होने के बाद शंभू बॉर्डर पर ट्रैक्टर पहुंचने शुरू हो गए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना दिल्ली चलो मार्च जारी रखेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा-144 भी लगा दी गई है। 12 फरवरी से 12 मार्च तक धारा-144 लागू रहेगी। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने, रैलियां करने और लोगों को लाने-ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रोक रहेगी।दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर गाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई#WATCH दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर गाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/YbuBR0X5iV— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई#WATCH दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई। (वीडियो ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से है।) pic.twitter.com/L3x5QucZiY— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की गई#WATCH दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की गई। ड्रोन वीडियो टिकरी बॉर्डर से सुबह 7:40 बजे शूट किया गया है। pic.twitter.com/bP4lqB14Xm— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसान यूनियन के साथ बैठक कीपंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसान यूनियन के साथ बैठक की। किसान संगठनों द्वारा आज ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च का आह्वान किया गया है।दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है#WATCH दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (वीडियो गाज़ीपुर बॉर्डर से है।) pic.twitter.com/qxdxQ0lBn8— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
किसानों के साथ सरकार की बातचीत रही बेनतीजा, सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाताकिसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ हुई 5 घंटे की बैठक बेनतीजा रही है। किसानों ने सरकार को आज सुबह 10 बजे तक अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने कहा है कि वह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, आज के ‘दिल्ली चलो मार्च’ में करीब 20 हजार किसान 2500 ट्रैक्टर्स से दिल्ली पहुंच सकते हैं। हरियाणा और पंजाब के कई बॉर्डर एरिया में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। यह प्रदर्शनकारी दिल्ली में दाखिल होने के लिए तैयार हैं।