मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने माहिम इलाके से पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जब्तमुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने माहिम इलाके से पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। pic.twitter.com/WJzJr8oVwV— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
नोएडा: पॉश सोसाइटी में गिरी लिफ्ट, बुर्जुग महिला की मौत, लोगों में आक्रोश नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। यहां तार टूटने से लिफ्ट सीधे 24 फ्लोर से गिरी और दो से तीन फ्लोर नीचे आकर ठहरी। जिससे लिफ्ट में मौजूद महिला को पैनिक अटैक आया और वो बेहोश हो गई।जानकारी मिलने पर लिफ्ट को खोला गया। महिला को नजदीक के फेलिक्स अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शाम करीब सात बजे की है। महिला की उम्र 75 साल के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली में आठ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
उत्तरी दिल्ली में एक नाबालिग लड़के ने आठ साल की लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।’पाक के साथ सामान्य संबंधों के लिए आतंकवाद मुक्त माहौल जरूरी’ : सरकार
भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध रखने के लिए आतंक मुक्त माहौल होना जरूरी है। यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा प्रकट किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।जम्मू-कश्मीर: लापता सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने रिकवर कियाADGP Kashmir says, “Missing Army jawan has been recovered by Kulgam Police. Joint interrogation will start shortly after medical checkup.” pic.twitter.com/I1DJMi955u— ANI (@ANI) August 3, 2023
पंजाब: लुधियाना के एक साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद पंजाब में लुधियाना के गिल रोड स्थित साइकिल मार्केट में दो मंजिला साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।#WATCH पंजाब: लुधियाना के गिल रोड स्थित साइकिल मार्केट में दो मंजिला साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/O4IP5jrwvf— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 150 रन का लक्ष्य दियाWest Indies score 149/6 against India in first T20 International— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
यह दिल्ली में चुनी हुई सरकार के अधिकारों को चुराने का एक प्रयास: दिल्ली सेवा बिल पर आप नेता संजय सिंह VIDEO | “This is an attempt to steal the rights of an elected government in Delhi,” says AAP Rajya Sabha MP @SanjayAzadSln on Delhi Services Bill getting Lok Sabha nod. pic.twitter.com/F1hfb7BoRY— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
BJP के एमएलए डरपोक, पहले लालू यादव अब हमसे डरते हैं : तेजप्रताप बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में तीन पार्कों का उद्घाटन और पौधारोपण किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद राजद के नेता ने बीजेपी के विधायक को भगोड़ा और डरपोक करार दिया।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया कि पहले लालू प्रसाद से डरते थे, अब हमसे डरते हैं। मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि बीजेपी के विधायक डरपोक हैं, इसलिए भागते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जनता ने सेवा का मौका दिया, लेकिन वे भाग रहे हैं।’मोदी उपनाम’ मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को
‘मोदी उपनाम’ मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। उन्होंने इस मामले में उनकी सजा पर निलंबन से गुजरात हाई कोर्ट के इनकार को उच्चतम न्यायलय में चुनौती दी है।जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान पर नदियों का जलस्तर
झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है।हम I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ अमित शाह के डर को समझ सकते हैं…वो विधेयक के बजाय केवल राजनीति के बारे में बोल रहे थे : कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर#WATCH हम I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डर को समझ सकते हैं…वह विधेयक के बजाय केवल राजनीति के बारे में बोल रहे थे। वह I.N.D.I.A द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे। गठबंधन सहयोगियों ने वास्तव में संघीय राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थानों के बारे… pic.twitter.com/Fi9AkpOobj— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
किसी भी पार्टी की सरकार हो, उसकी शक्तियां छीनना संविधान के खिलाफ है: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी#WATCH …किसी भी पार्टी की सरकार हो, उसकी शक्तियां छीनना संविधान के खिलाफ है। जब हम सदन में इस पर चर्चा कर रहे थे तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना चुनावी भाषण शुरू किया… कम से कम आज उन्हें (अमित शाह) मणिपुर की घटना पर शर्मिंदगी स्वीकार करनी चाहिए। अगर हमें सदन में अपने… https://t.co/vNqUKU85W8 pic.twitter.com/yj1WytKjvL— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
दिल्ली सेवा विधेयक संविधान और इसकी मूल संरचना के खिलाफ: ओवैसीVIDEO | “This (Delhi Services) bill is against the Constitution and its basic structure,” says AIMIM leader @asadowaisi as Delhi Services Bill gets Lok Sabha’s nod. pic.twitter.com/lbMpYxzEBU— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
दिल्ली सेवा विधेयक सरकार के संघीय विरोधी चरित्र को दर्शाता है और इसमें उपनिवेशवाद की बू: कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम VIDEO | “This (Delhi Services) bill shows the government’s anti-federal character, and it reeks of colonialism,” says Congress leader Karti Chidambaram as Lok Sabha passes Delhi Services Bill. pic.twitter.com/U7Dk0TtFAy— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
हमने वॉकआउट किया क्योंकि हमें संसद में अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी: अधीर रंजन चौधरीVIDEO | “We staged a walkout as we were not being allowed to raise our voice in the Parliament,” says Congress MP @adhirrcinc on Oppn MPs staging a walkout from Lok Sabha. pic.twitter.com/yZqFivjyW2— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
IND vs WI पहला T20: त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया#INDvsWI 1st T20 | West Indies win the toss and opt to bat first against India at Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad— ANI (@ANI) August 3, 2023
अमित शाह के पास दिल्ली सेवा विधेयक के पक्ष में एक भी वैध तर्क नहीं था: केजरीवालSTORY | Amit Shah did not have single valid argument in favour of Delhi services bill: KejriwalREAD: https://t.co/w05VESJalI pic.twitter.com/Bf1MRUvJbb— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू लोकसभा से सस्पेंड
#WATCH AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू को आसन पर कागज फेंकने के कारण लोकसभा के शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर ओम बिरला ने फैसले की घोषणा करने से पहले सदन की मंजूरी मांगी। pic.twitter.com/ADqyJjq78L— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
बीजेपी चाहे जितनी चालाकी करे, 2024 में सत्ता से होगी बाहर : अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी लाख चालाकी करे, लेकिन 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर जाना ही है।लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित की गई। pic.twitter.com/VUlt5duGPN— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, INDIA गठबंधन के सांसदों ने सदन से किया वॉकआउटदिल्ली सेवा बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया है। वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया।Government of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill, 2023 passed in Lok Sabha. pic.twitter.com/KmSNsEElhQ— ANI (@ANI) August 3, 2023
यह एक विनाशकारी विधेयक है और हम इसका विरोध करते हैं: दिल्ली सेवा विधेयक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर#WATCH कई कारणों से यह एक शर्मनाक विधेयक लगा। सबसे पहले, महत्वपूर्ण यह है कि आप मूल रूप से एक संवैधानिक संशोधन पेश कर रहे हैं, बिना यह कहे…आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? दूसरा, आपके सामने ऐसी स्थिति है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव लंबित है। जबकि वह लंबित है, आप इतना मौलिक, ठोस नीतिगत… pic.twitter.com/SlDDUMIGRo— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
ग्रेटर नोएडा में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार और दूसरा फरार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई अन्य इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम में धनवापुर रेलवे क्रॉस नंबर 26 के पास एक निर्माणाधीन अंडरपास ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर#WATCH गुरुग्राम में धनवापुर रेलवे क्रॉस नंबर 26 के पास एक निर्माणाधीन अंडरपास आज शाम ढह गया।SHO प्रदीप कुमार का कहना है, ”हमें कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली है। बचाव अभियान चल रहा है।” pic.twitter.com/D6Opkww0Sm— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई। pic.twitter.com/JSs0EfqoPH— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
झारखंड ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए विधेयक पारित कियाJharkhand passes bill to prevent cheating and paper leaks in competitive examsRead @ANI Story | https://t.co/EErJCPSzbH#JharkhandLegislativeAssembly #MonsoonSession #JharkhandCompetitiveExaminationBill pic.twitter.com/lPalrB4dN4— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2023
आईजीएल की पाइप लाइन में लगी आग, अवैध तरीके से निकाली जा रही थी गैस
ग्रेटर नोएडा में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। आईजीएल की एक पाइप लाइन में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना टल गई।ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद ढेसी से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ
ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी को भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में हवाई अड्डे पर रोका और उनसे दो घंटे तक पूछताछ की।दिल्ली की एक अदालत ने कोच नरेश दहिया द्वारा दायर मानहानि मामले में पहलवान बजरंग पुनिया को 6 सितंबर को तलब कियाA Delhi court summons wrestler Bajrang Punia on September 6 in a defamation case filed by coach Naresh Dahiya.— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति ने ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख कियाSTORY | Anjuman Intezamia Masjid committee moves SC against HC order allowing ASI survey at Gyanvapi mosqueREAD: https://t.co/h5f00brOzq pic.twitter.com/Z8bbOLGbpR— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटा में एडमिशन से मना करने पर दो निजी स्कूलों से मांगा जवाब
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) श्रेणी के तहत केजी (किंडरगार्टेन) कक्षा में एक छात्र को प्रवेश देने से इनकार करने पर दो निजी स्कूलों से जवाब मांगा है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा तीन अलग-अलग मौकों पर छात्र को सीट आवंटित करने के बावजूद द्वारका स्थित आर.डी. राजपाल पब्लिक स्कूल और पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चे को प्रवेश नहीं दिया। न्यायाधीश अनुप जयराम भंभानी ने नाराजगी जताते हुए दोनों स्कूलों के प्राचार्यों से जवाब मांगा है। न्यायाधीश ने कहा कि यदि स्कूल प्राचार्यों द्वारा दिए गए जवाब असंतोषजनक पाए गए, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता हो सकती है।184 साल पुराने रांची जिला स्कूल में लगी आग, कई कमरे जलकर क्षतिग्रस्त, सुरक्षित निकाले गए छात्र
झारखंड की राजधानी रांची स्थित 184 साल पुराने जिला स्कूल में गुरुवार को आग लग गयी। ऊंची लपटों ने स्कूल के लगभग सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी फैल गयी। जब आग लगी, उस समय छात्र कमरों में ही थे। शिक्षकों ने सभी छात्रों को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी।I.N.D.I.A गठबंधन के गठन के बाद से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है, गृह मंत्री अमित शाह का डर आज उनके बयान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुआ : अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई#WATCH I.N.D.I.A गठबंधन के गठन के बाद से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। पीएम मोदी I.N.D.I.A गठबंधन की आलोचना कर रहे हैं। मणिपुर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डर आज उनके बयान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुआ। इससे तो यही पता चलता है कि… pic.twitter.com/lAAiHt8mbP— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
अगर सही समय पर सही कदम उठाए गए होते तो इस घटना को टाला जा सकता था- हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता बीएस हुड्डाहरियाणा में हाल ही में हुई हिंसा पर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा ने कहा, अगर सही समय पर सही कदम उठाए गए होते तो इस घटना को टाला जा सकता था। जब दंगा भड़कता है तो किसी पक्ष को फायदा नहीं होता बल्कि जनता को बहुत नुकसान होता है, नुकसान राज्य और देश का होता है। गुरूग्राम और फ़रीदाबाद औद्योगिक शहर हैं, और गुरूग्राम में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। स्कूल और कॉलेज बंद हैं और इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय बंद हैं। तो, कौन भुगतेगा? देश और राज्य।”अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 82.72 पर बंद हुआRupee falls 5 paise to close at 82.72 (provisional) against US dollar.— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
फ्रांस ने नाइजर से भारतीय नागरिकों को निकालाFrance evacuates Indian nationals from NigerRead @ANI Story | https://t.co/PM9jnVyaig#NigerCoup #Indian #Evacuation #France (Image Credit: Reuters) pic.twitter.com/xZN2rAxxkf— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2023
खड़गे, राहुल गांधी और वेणुगोपाल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की।#WATCH कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। pic.twitter.com/ddIu2e00W1— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही है#WATCH हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही है। pic.twitter.com/vLunyU4ayo— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
बृजभूषण शरण सिंह की सफाई, कहा- अवैध खनन से मेरा या मेरे परिवार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं हैअपने उपर लगे अवैध खनन के आरोपों की पुष्टि के लिए एनजीटी पैनल पर WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अवैध खनन से मेरा या मेरे परिवार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है… घटना फर्जी और झूठी है… मेरे परिवार या मेरा इससे कोई संबंध नहीं है: #WATCH अवैध खनन से मेरा या मेरे परिवार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है… घटना फर्जी और झूठी है… मेरे परिवार या मेरा इससे कोई संबंध नहीं है: अपने उपर लगे अवैध खनन के आरोपों की पुष्टि के लिए एनजीटी पैनल पर WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण… pic.twitter.com/0JBdkOQ2Fl— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
अगर दिल्ली में ऐसी छेड़खानी होती रहेगी तो आप अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे बिल लाते रहेंगे- कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरीदिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 की चर्चा पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर दिल्ली में ऐसी छेड़खानी होती रहेगी तो आप अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे बिल लाते रहेंगे। अगर आपको लगता है कि यहां घोटाला होता है तो उसके लिए आपको यह बिल लाना जरूरी था? आपके पास ED, CBI, IT है, आप उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते?दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में अमित शाह ने क्या कहा? दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्ज़ा करना है।उन्होंने कहा कि मेरा सभी पक्ष से निवेदन है कि चुनाव जीतने के लिए किसी पक्ष का समर्थन या विरोध करना, ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। नया गठबंधन बनाने के अनेक प्रकार होते हैं। विधेयक और क़ानून देश की भलाई के लिए लाया जाता है इसलिए इसका विरोध और समर्थन दिल्ली की भलाई के लिए करना चाहिए।डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 का सांसद अधीर रंजन चौधरी ने किया विरोधलोकसभा में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पेश होने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं बिल का विरोध करता हूं। इस बिल के जरिए सरकार सूचना का अधिकार, कानून और निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है। इसलिए हम इस सरकार द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे इस तरह के इरादे का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बिल को स्थायी समिति या किसी अन्य मंच पर चर्चा के लिए भेजें।दीपेंद्र हुड्डा का CM खट्टर पर निशाना, बोले- इस्तीफा दें, हमें सौंपे कमान, हम दिखाएंगे कैसे दी जाती है सुरक्षाहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर विपक्षी पार्टियां निशाना साध रही हैं। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सीएम खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नूंह की घटना पर मुख्यमंत्री का ये बयान कि ‘प्रदेश में पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं है और हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दी जा सकती’ बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि अगर खट्टर साहब इस जिम्मेदारी को निभाने में असमर्थ हैं तो इस्तीफा दें और हमें कमान सौंपें।तेलंगाना के हैदराबाद में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया#WATCH तेलंगाना के हैदराबाद में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/UCtl4is9FE— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण हरियाणा में ऐसी स्थिति बनी- नूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस. हुड्डानूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस. हुड्डा ने कहा कि सरकार को एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे। राज्य में सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण हरियाणा में ऐसी स्थिति बनी। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए और दोषियों को बख्शे नहीं। सरकार को इस घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए और इसके बारे में तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए।झारखंड: रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय के तीन कक्षाओं में आग लगीझारखंड: रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय के तीन कक्षाओं में आग लगी।जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा ने बताया, “दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी 3 कमरों में आग लगी है और चौथे कमरे में लगनी शुरू हो गई है। यहां कोई भी बच्चा नहीं है और किसी भी… pic.twitter.com/ZcBEl7fwxi— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
हमारे राज्य में जो आपदा आई है उसको लेकर मैंने आज केंद्रीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री से औपचारिक मुलाकात की- हिमाचल प्रदेश के सीएम#WATCH हमारे राज्य में जो आपदा आई है उसको लेकर मैंने आज केंद्रीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री से औपचारिक मुलाकात की है। मैंने उनसे हिमाचल प्रदेश के लिए अंतरिम राहत की बात की है… केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों को पता होता है। अगर वे (भाजपा) बताते हैं तो उसमें कोई दिक्कत नहीं… pic.twitter.com/mWSKrlHXk3— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”मेरा सुझाव है कि सदन को तब तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए।” हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारीहंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। साथ ही पीएम मोदी सदन में आए और इस मुद्दे पर बयान दें।हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगितहंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे थे। विपक्ष की मांग है कि सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराई जाए साथ ही पीएम मोदी इस मुद्दे पर बयान दें।ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की प्रतिक्रियाइलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण करने की अनुमति देने पर AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है और मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू हो। मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगा।लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी जारीलोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों की मांग है कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराए। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और इस पर बयान दें।इलाहाबाद हाईकोर्ट, पुरातत्व सर्वेक्षण को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने की दी इजाजतइलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण की अनुमति देने पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज़िला कोर्ट के फैसले को तत्काल प्रभाव से प्रभावी करने के लिए भी कहा है।Allahabad High Court allows the Archaeological Survey of India to conduct a survey of the Gyanvapi mosque complex in Varanasi pic.twitter.com/ONYJhAipeJ— ANI (@ANI) August 3, 2023
उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे मलबा गिरने के कारण आज सुबह से यातायात के लिए बंद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे मलबा गिरने के कारण आज सुबह से यातायात के लिए बंद है। गंगोत्री धाम यात्रा के श्रद्धालु मार्ग पर फंसे हुए हैं।कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दियाकांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।बीती रात बेंगलुरू के शिवाजी नगर के पास पानी की टंकी ढहने से दो लोगों की मौतपुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस. गुलेड़ ने बताया कि बीती रात बेंगलुरू के शिवाजी नगर के पास पानी की टंकी ढहने से दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कमर्शियल स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया हैहरियाणा: नूंह में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू जारी, जिले में सुरक्षा कड़ी #WATCH हरियाणा: नूंह में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। pic.twitter.com/2WuWqqNY5b— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए INDIA दल के नेता संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में 10 बजे बैठक करेंगेMonsoon session of Parliament | INDIA parties floor leaders will meet at 10am in the office of the Leader of Opposition Rajya Sabha in Parliament to chalk out the strategy for the floor of the house.— ANI (@ANI) August 3, 2023
हरियाणा: नूंह से आज सुबह के दृश्य, नूंह में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लागू#WATCH हरियाणा: नूंह से आज सुबह के दृश्य। नूंह में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा हुआ है। pic.twitter.com/bIPbBvJS57— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम के सोहना, पटौदी, मानेसर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबितहरियाणा सरकार ने कहा कि शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के अधिकार क्षेत्र में और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित रहेंगी।