बड़ी खबर LIVE: पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती, इलाके में अफरा-तफरी

पंजाब: लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया  लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों की जान गई, ईश्वर उनके परिजनों को कष्ट को सहने की शक्ति दे। मैं राज्य की सरकार से निवेदन करता हूं कि इस पर जल्द से जल्द कदम उठाए जाए। उनके परिवार को मदद पहुंचाई जाए। जो लोग घायल हैं उनके लिए अस्पताल में सभी तरह के प्रबंध किए जाए।ऑपरेशन कावेरी: भारतीय प्रवासियों को लेकर 8वां विमान जेद्दाह से रवाना, 40 यात्रियों के साथ IAF C-130J विमान दिल्ली के रास्ते में#OperationKaveri | 8th flight carrying Indian evacuees takes off from Jeddah. IAF C-130J aircraft with 40 passengers is on its way to Delhi. pic.twitter.com/5DYLkOygvv— ANI (@ANI) April 30, 2023

पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयानपंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।”हाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई#UPDATE महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है: ठाणे नगर निगम— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023

पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती, इलाके में अफरा-तफरीपंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से 9 लोगों की मौत हो गई है। 11 लोग बेहोश हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में एनडीआरफ की टीम मौजूद है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पास की फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हुई है।#UPDATE | Ludhiana gas leak | “Definitely, it is a gas leak case. The NDRF team is present at the spot to evacuate the people and will conduct the rescue operation. 9 people died in this incident and 11 are sick,” says Swati, SDM Ludhiana West. pic.twitter.com/wSCkZw5Sz1— ANI (@ANI) April 30, 2023

केरल: 36 घंटे तक चलने वाला मंदिर उत्सव त्रिशूर पूरम, त्रिशूर में शुरू  #WATCH | The 36-hour-long temple festival Thrissur Pooram, known as the mother of all poorams, being celebrated in Thrissur, Kerala. Ten temples are taking part in the festival this year. pic.twitter.com/BBncCnc5No— ANI (@ANI) April 30, 2023

कर्नाटक में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खानापुर और जामखंडी में जनसभाओं को संबोधित करेंगी और कुदाची में रोड शो करेंगीकर्नाटक में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खानापुर और जामखंडी में जनसभाओं को संबोधित करेंगी और कुदाची में रोड शो करेंगी।कर्नाटक में ‘वोट फ्रॉम होम’ शुरू हुआकर्नाटक में ‘वोट फ्रॉम होम’ शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से ऊपर के लोगों और दिव्यांग लोगों के लिए घर से मतदान करने की अनुमति दी। चुनाव आयोग और मतदान एजेंटों की 5 सदस्यीय टीम उनके घर का दौरा करेगी और उनसे मतदान लेगी। यह प्रक्रिया 6 मई तक चलेगा।उत्तर प्रदेश: मथुरा पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कियाउत्तर प्रदेश के मथुरा पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक ईशा गोयल ने बताया, “STF, पुलिस और आबकारी की टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे से 150 पेटी शराब पकड़ी है। यह लगभग 12-15 लाख रुपए की शराब है।”सूडान से निकाले गए 229 यात्रियों को लेकर 7वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवानाविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “सूडान में फंसे नागरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत घर वापस लाया जा रहा है। 229 यात्रियों को लेकर 7वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।”जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रताजम्मू-कश्मीर में आज सुबह 5:15 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। कहीं से कोई जनहानि की खबर नहीं है।