नई दिल्ली : कांग्रेस की bharat jodo yatra फरीदाबाद से आज सुबह दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा की वजह से इसके रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है। कांग्रेस की यह यात्रा सुबह 6:30 बजे बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा अपोलो अस्पताल के पास से गुजरते हुए सुबह 10:30 बजे आश्रम पहुंचेगी। यहां से यात्रा निजामुद्दीन और फिर इंडिया गेट सर्कल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज होते हुए शाम 4:30 बजे लाल किला पर खत्म होगी।
इन रूट्स पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावितदिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में बदरपुर फ्लाइओवर, प्रह्लादपुर रेडलाइट, एमबीरोड, ओपोलो फ्लाइओवर मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, आश्रम चौक, एंड्रूज गंज, लाजपत नगर, कैप्टन गौर मार्ग, निजामुद्दीन फ्लाइओवर के रास्ते में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा प्रगति मैदान के पास टनल का एग्जिट प्वाइंट, विकास मार्ग, मिंटो रोड रेड लाइनट, राजघाट चौक, शांति वन चौक, पर भी यात्रा के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि बदरपुर से लाल किले तक ट्रैफिक हैवी रहेगा। यात्रियों को प्रभावित रास्तों से नहीं गुजरने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने को कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया कि यात्रा के रूट की वजह से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने वाले यात्री घर से अतिरिक्त समय के साथ निकलें।
40 से 50 हजार लोग होंगे शामिलकांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 40,000 से 50,000 यात्रियों के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि यात्रा में शामिल कुछ यात्री लाल किले से और राहुल गांधी कार से राजघाट, वीरभूमि और शांति स्थल जाएंगे। यहां ये लोग महात्मा गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी के नेता शक्ति गोहिल ने बताया कि शनिवार रात से भारत यात्री कुछ दिन के लिए विश्राम करेंगे।
कमल हासन भी होंगे यात्रा में शामिलअभिनेता से नेता बने कमल हासन, कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेता शनिवार को राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और मक्कल निधि मय्यम (एमकेएम) के अध्यक्ष कमल हासन राष्ट्रीय राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
3 जनवरी को फिर से शुरू होगी यात्राविश्राम के बाद 3 जनवरी को फिर यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से शुरू होकर हरियाणा की ओर बढ़ेगी। 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द पहुंचेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है।