कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज 43वां दिन है। मणिपुर से शुरू हुई ‘न्याय यात्रा’ इस समय उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर दिन हजारों लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। ‘न्याय यात्रा’ में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया था कि 25 फरवरी के दिन के बाद हम आगरा पहुंचेंगे, जहां हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां होंगे।आज यात्रा अलीगढ़ के जमालपुर से शुरू होगी। इस दौरान शमसाद मारर्केट चौक पर राहुल गांधी जनसवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे तक यात्रा हाथरस पहुंचेगी। सैदाबाद में यात्री दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे एक बार फिर यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा आगरा पहुंचेगी। यहां पर तेहरा में एक सार्वजनिक सभा होगी। यहीं पर राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव मंच साझा करेंगे। Today’s schedule of the #BharatJodoNyayYatra#SahoMatDaroMat pic.twitter.com/MF0ujoHi7O— Bharat Jodo Nyay Yatra (@bharatjodo) February 25, 2024
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का समझौता हो चुका है। इस डील के बाद इंडिया गठबंधन को और मजबूती मिली है।आगरा से यात्रा राजस्थान की ओर बढ़ जाएगी। यात्रा बोथुपुरा मोड़, धौलपुर, राजस्थान पहुंचेगी। यात्री यहीं पर रात में आराम करेंगे। कुछ दिन के लिए यात्रा पर विराम रहेगा। इसके बाद यहीं से यात्रा दो मार्च को शुरू होगी।