
स्टोक्स का कोई जोड़ नहीं
बेन स्टोक्स अभी दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। गेंद के साथ ही बल्ले से भी उनका कोई जोड़ नहीं है। बड़े मैचों में वह और भी खतरनाक हो जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में नाबाद पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के साथ 4 ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनके नाम 157 टी20 मैच में 3008 रन होने के साथ ही 93 विकेट भी हैं।
आईपीएल के 43 मैच में उनेक नाम 920 रन और 28 विकेट हैं। इस दौरान वह दो शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। आईपीएल 2017 और फिर 2018 की नीलामी में स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 31 साल के स्टोक्स पर एक बार फिर सबसे बड़ी बोली लग सकती है।
करेन कर रहे कमाल
बेन स्टोक्स का नाम भले ही बड़ा है लेकिन 24 साल के सैम करेन भी किसी मामले में उनसे कम नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। उन्होंने 6 मैचों में 13 बल्लेबाजों का शिकार किया था। 145 टी20 खेलने वाले करेन के नाम 149 विकेट हैं। इसके साथ ही उन्होंने 136 की स्ट्राइक रेट से 1731 रन बनाए हैं।
बल्लेबाजी में करेन की क्षमता स्टोक्स से कम है लेकिन वह भी किसी भी क्रम पर खेल सकते हैं। सलामी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने कमाल की पारियां खेली हैं। अंतिम ओवर में आकर फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसके साथ ही कई गेंद और पुरानी गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। 23 आईपीएल पारियों में उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके साथ ही 32 मैच में 32 विकेट भी लिये हैं।