‘चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करें’, Chandrayaan-3 की सफलता के बाद स्वामी चक्रपाणि महाराज ने की विचित्र मांग

सरकार से एक विचित्र मांग में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से चंद्रमा को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने और शिवशक्ति प्वाइंट, जहां चंद्रयान -3 ने लैंडिंग की थी, को अपनी राजधानी घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए ताकि ”कोई भी आतंकवादी जिहादी मानसिकता के साथ वहां न पहुंच सके।”इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Neeraj Chopra ने फिर रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बनेउन्होंने कहा, ”चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट का नाम ‘शिवशक्ति’ रखने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। संसद में प्रस्ताव पारित कर मून को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित किया जाना चाहिए। शिवशक्ति प्वाइंट को इसकी राजधानी बनाया जाना चाहिए। इससे पहले कि अन्य मान्यताएं वहां जाएं और जिहादी मानसिकता फैलाएं, मून को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए, ”चक्रपाणि ने एक वीडियो में कहा, जिसे उन्होंने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर साझा किया था।पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते इसरो वैज्ञानिकों को अपने संबोधन में भारत के चंद्र मिशन के लैंडिंग बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति पॉइंट’ रखने की घोषणा की थी और जहां इसका पूर्ववर्ती चंद्रयान -2 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसका नाम ‘तिरंगा पॉइंट’ रखा गया था।इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत, भाजपा ने एनआईए जांच की मांग कीबिंदु के नामकरण की इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने सराहना की और कहा कि “इसमें कुछ भी गलत नहीं है”। उन्होंने कहा पीएम ने इसका अर्थ इस तरह बताया जो हम सभी के लिए उपयुक्त है। मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. और उन्होंने अगला नाम भी ‘तिरंगा’ रखा और दोनों ही भारतीय लगने वाले नाम हैं। देखिए, हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए। और देश का प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें यह नाम देने का विशेषाधिकार है।संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए,चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान “शिव शक्ति पॉइंट” को उसकी राजधानी के रूप में विकसित हो ,ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहा न पहुंच पाए 🌸🙏🌸स्वामी चक्रपाणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा/ संत महासभा pic.twitter.com/HPbifYFZzX— Swami Chakrapani Maharaj (@SwamyChakrapani) August 27, 2023 शिवसेना यूबीटी ने साराभाई या नेहरू नाम की वकालत की थीसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवशक्ति पॉइंट का नाम विक्रम साराभाई या नेहरू रखा जाना चाहिए। बीजेपी और क्या कर सकती है? मुझे लगता है कि जिस स्थान पर चंद्रयान ने तिरंगा फहराया था उसका नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा जाना चाहिए, यह साराभाई और पंडित नेहरू जी के महान कार्यों के कारण ही संभव हो पाया है। नेहरू जी का बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन आप वैज्ञानिकों को भूल जाते हैं और हर जगह हिंदुत्व ले आते हैं। हम भी हिंदुत्व में विश्वास करते हैं, लेकिन कुछ चीजें विज्ञान से जुड़ी हैं, जहां हिंदुत्व लाना सही नहीं है, यह बात वीर सावरकर ने ही कही है।”