पटना: बिहार के डिप्टी सीएम बेटी के पिता बने हैं। लालू परिवार में ये तीसरी पीढ़ी है। पिता के लिए बेटियां खुशियां लेकर आती हैं। लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी का जन्म हुआ तो वो बिहार के मुख्यमंत्री बने। अब तेजस्वी यादव की जिंदगी में नन्ही परी आई है। वैसे लालू यादव के पिता कुंदन राय और माता मरछिया देवी के कुल सात संतान हुए। जिसमें छह भाई और एक बहन शामिल हैं। लालू यादव छठे नंबर पर आते हैं, इनसे छोटे एक और भाई हैं। अब उनके परिवार में पोती आई है। वैसे लालू-राबड़ी खुद भी नौ बच्चों के माता-पिता हैं, जिसमें सात बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बने पापाबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने सभी बच्चों का शादी-ब्याह कर दिया है। सबका भरा-पूरा परिवार है। हालांकि तेज प्रताप यादव की शादी सफल नहीं रही और तालाक का केस कोर्ट में पेंडिंग है। तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन परिवार से आनेवाली दिल्ली की रचेल (अब राजश्री) से प्रेम विवाह किया और अब दोनों के घर नन्ही परी आई है। लालू-राबड़ी को 7 बेटियां और 2 बेटेलालू-राबड़ी की संतानों की बात करें तो उनकी सात बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती है तो सबसे छोटी संतान भी बेटी है। उनका नाम राज लक्ष्मी यादव है। तेज प्रताप सातवें और तेजस्वी यादव का नंबर आठवां है। पूरे परिवार की बात करें तो:- 1. मीसा भारती (पति- शैलेश कुमार) 2. रोहिणी आचार्य (पति- समरेश सिंह)3. चंदा यादव (पति- विक्रम सिंह)4. रागिनी यादव (पति- राहुल यादव)5. हेमा यादव (पति- विनीत यादव)6. अनुष्का यादव (पति- चिरंजीव राय)7. तेज प्रताप यादव (पत्नी- ऐश्वर्या राय)8. तेजस्वी यादव (पत्नी- राजश्री यादव)9. राज लक्ष्मी (पति- तेज प्रताप यादव) बड़े भाई मुकुंद के साथ पटना में रहते थे लालूआरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई फुलवरिया में ही हुई। लालू यादव के तीसरे नंबर के बड़े भाई मुकुंद यादव पशुपालन विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे और पटना में रहते थे। लालू यादव जब बड़े होने लगे तो मुकुंद ने छोटे भाई लालू को अपने पास पटना बुला लिया। इन्हीं के पास पटना में रहकर लालू यादव ने पढ़ाई-लिखाई की और बाद के दिनों में सियासत के ऊंचाइयों को छुआ।