कार्यवाही स्‍थगित होने के बाद सत्याग्रह पर बैठे विपक्षी नेता, सोनिया-राहुल भी शामिल

नई दिल्‍ली (dailyhindinews.com)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन के दिए गए बयान और अन्‍य विवादों के बीच संसद के दोनों सदनों राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी। इस बीच संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेता विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए हैं। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब तक हंगामों से भरा रहा है। केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है। सत्‍तापक्ष लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा, इसलिए माफी का सवाल ही नहीं उठता है।

दिल्ली में विपक्ष के नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विरोध में शामिल हुए।

इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जे। पी। नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले “टूलकिट का स्थायी हिस्सा” बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘हस्तक्षेप’ की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के मुद्दे पर कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी सच बोलते हैं। जैसा उन्होंने कल कहा, “अनफॉर्चूनेटली (दुर्भाग्य से) वह सांसद हैं। सही मायनों में वह unfortunate सांसद है, क्योंकि वह सदन का हिस्सा हैं और उसी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे।

राहुल गांधी ने क्‍या पाप किए हैं, बताएं? अधीर रंजन चौधरी

सदन की कार्रवाई ना चलने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कि आप बताएं राहुल गांधी जी ने क्या गलती किए हैं या पाप किए हैं, यह तो सरकार के लोग कहें। यह चर्चा तो सदन के अंदर होना चाहिए, जब सदन चल रही है। यह सबसे बड़ा पंचायत जब चल रही है, तो यहां चर्चा क्यों नहीं हो रही है? सदन के अंदर बात ना करके क्यों बाहर अनाप-शनाप बोल रहे हैं?

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021