आगरा: आगरा () के भाई-बहन ने रक्षाबंधन के मौके पर अनोखी खुशखबरी दी है। दोनों पीसीएस जे () परीक्षा में सलेक्ट हो गए है। उनके परिवार में पिता और बडे़ भाई पहले से ही जज थे। दोनों आगरा के कालिंदी विहार कालोनी के रहने वाले हैं। पिता और भाई की राह पर चलकर उन्होंने इतिहास रचा है। परीक्षा परिणाम आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को पीसीएस जे परीक्षा-2022 के परिणाम जारी किया। इसमें आगरा के रिटायर्ड जज आरबी मौर्य के बेटे सुधांशू सिंह और शैलजा सिंह ने सफलता हासिल की है। सुधांशू ने 276वीं रैंक और शैलजा सिंह ने 51वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों ने यह सफलता अपने पहले प्रयास में प्रयास से पाई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर आए नतीजे ने परिवार में खुशियां बिखेर दी हैं। मां डॉ. सुमनलता और चाचा दुर्लभ सिंह और विचित्र सिंह खुशी से झूम उठे हैं। रिश्तेदार और जान पहचान वाले परिवार को बधाई देने के लिए पहुंच रहा हैं।बड़े भाई भदोई में हैं जजसुधांशू सिंह के पिता आरबी सिंह मौर्य एत्मादपुर तहसील खंदौली के गांव नगला अर्जुन के रहने वाले हैं। वह जुलाई में जनपद एटा से न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आरबी मौर्य के बड़े बेटे अर्जित मौर्य यूपी के भदोई जिले में सिविल जज हैं। शैलजा और सुधांशू ने अपने भाई और पिता की राह पर चलकर अपने पहले ही प्रयास में न्यायिक मजिस्ट्रेट की परीक्षा को पास किया है।लखनऊ विवि से हैं ग्रेजुएटरक्षाबंधन पर बहन भाई की इस सफलता को शहरवासी खुश हैं। तमाम लोग सोशल मीडिया पर उनके फोटो शेयर का उन्हें बधाई दे रहे हैं। शैलजा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बीएएलएलबी की परीक्षा पास की है। शैलजा से पहले ही तय कर लिया था कि उन्हें जज ही बनना है। यही वजह है कि पहले ही प्रयास में न्यायिक मजिस्ट्रेट की परीक्षा पास की है।