नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टमाटर की कीमतों का जिक्र कर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बढ़ने के बाद बीच में कम होने लगे थे। इस बीच एक घटना हुई। घटना यह थी कि एक युवराज आजापुरमंडी में गया। उसने न जाने क्या बात की कि दोबारा टमाटर की कीमतें बढ़ गईं। पीयूष गोयल का इशारा राहुल गांधी की तरफ था। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच हाल में राहुल गांधी अचानक आजादपुर मंडी पहुंच गए थे। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से बातचीत की थी। अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने इन विक्रेताओं की समस्या के बारे में भी बताया था। पीयूष गोयल न्यूज चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि आपने ध्यान दिया होगा। टमाटर के दाम कम होने के बाद फिर बढ़ गए थे। टमाटर का मूल्य 70-80 रुपये किलो पहुंच गया था। लेकिन, दाम दोबारा बढ़े। दाम कम होने और फिर बढ़ने के बीच सिर्फ एक घटना हुई थी। वह घटना यह थी कि एक युवराज आजादपुर मंडी में गया। पता नहीं उसने क्या किया कि टमाटर की कीमत फिर बढ़ गई। इसके बाद सरकार को दोबारा इंतजाम करने पड़े। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह तड़के अचानक दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच गए थे। सब्जी विक्रेता राहुल गांधी को अपने बीच पाकर चौंक गए थे। इस दौरान राहुल ने सब्जी विक्रेताओं से टमाटर का भाव पूछा था। उसकी बढ़ी कीमतों के बारे में भी जानकारी ली थी।इसके पहले राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें दिल्ली की आजादपुर मंडी में एक सब्जी विक्रेता रोते हुए दिख रहा था। वीडियो में सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने आंसू भरी आंखों से कहा था, ‘टमाटर बहुत महंगे हैं। मेरे पास इसे खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं।’