उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में भारी बारिश से बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार शाम प्रसिद्ध मंदिर से सटे एक जर्जर मकान की पहली मंजिल बारिश के चलते ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को आए पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।VIDEO | A portion of an old building collapses near Banke Bihari Temple in Vrindavan. More details are awaited. pic.twitter.com/lRUd9H7GTr— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2023
जिला मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने बताया कि दीवार गिरने से घायल हुए चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबा हटाने और नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। इस हादसे में अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।Visuals from the site near Banke Bihari Temple in Vrindavan where a portion of an old building collapsed earlier today. pic.twitter.com/GTlObysqtA— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2023
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 5.45 बजे हुआ। बांके बिहारी मंदिर के पास विष्णु बाग वाला का वर्षों पुराना दो मंजिला मकान है, जो हाल में यमुना में आई बाढ़ की वजह से पहले से जर्जर हो गया था। मंगलवार को आई बारिश से मकान के ऊपरी माले पर बना छज्जा और छत की बाउंड्री गिर गई। जिससे इसके नीचे खड़ी गीता कश्यप, अरविंद कुमार यादव, रश्मि गुप्ता, अंजू मुगई, चंदन राय की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में 14 वर्षीय खुशीपाल, 30 वर्षीय अनामिका, अकांक्षा मुगई, पंकज मारवा घायल हो गए।बता दें कि शनिवार से लंबी छुट्टी के कारण पिछले 3 दिन से वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। लेकिन इस भीड़ को नियंत्रित करने में जिला प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। लोगों को पहले ही बड़ी घटना की आशंका हो रही थी और आज यह हादसा हो गया।